सूर्य [sun]
रवि ही सूर्य मंडल की आत्मा है | सूर्य न हो तो पूरा संसार ही तहस नहस हो जाये |
सूर्य शरीर में उत्साह बढाने वाला और आत्मा का कारक मन जाता है |
शरीर के हिस्से
रवि का आत्मा , चेतना शक्ति और ह्रदय पर अधिकार है | शरीर में उर्जा का कार्य ,रोग प्रति -शोधक का कार्य ,श्वेत पेशियों का निर्माण भी सूर्य के क्षेत्र में है| आँखों की ज्योति और शारीरिक शक्ति का भी विचार सूर्य से किया जाता है|
सूर्य के गुण
सूर्य पूरे संसार को प्रकाश देता है तो निश्चित है की सूर्य प्रभावित व्यक्ति भी सभी का हित करने वाला होता है | सूर्य समय का प्रतीक है तो व्यक्ति भी अनुशासन प्रिय होता है | सच्चा प्यार करने वाला , अधिकार वृत्ति वाला,होनहार,खुशमिजाज , सभी को एक समान देखने वाला ,गुण ग्राही ,काम को ईमानदारी से करने वाला , निडर , सभी का विश्वास मानने वाला ,मान सम्मान प्रिय , भगवान को मानने वाला,(ये लोग कायिक पूजा कम करते हैं यह मेरा अनुभव है ) न्याय प्रिय, और समाज में सम्मान पाने वाले होते हैं |
नोट - सूर्य के बताये गए फल उसके बल और कुंडली में स्वभाव के अनुसार मिलेंगे |
सूर्य का स्वास्थ्य विषय -
आँखों के रोग,दिल की बीमारी , हर तरह के बुखार,सिर के आतंरिक हिस्से की चोट,हड्डी के रोग,आग से भय,हाजमें की परेशानियाँ सूर्य के द्वारा देखि जाती हैं|
सूर्य का स्थान-
शिव मंदिर , प्रशासनिक स्थान ,उर्जा विद्युत् केंद्र,हॉस्पिटल ,दवा निर्माण स्थान ,चिड़िया घर , रक्षा करने वाले स्थान |
सूर्य से प्रभावित कार्य -
सरकारी नौकरी,सरकारी संस्थाएं,उर्जा निर्माण केंद्र,अनाज के संग्रह करने वाले स्थान,टीका केंद्र,डॉक्टर,जनरेटर,विद्युत् उपकरण , वन क्षेत्र,राशन की दुकान |
अंक ज्योतिष में सूर्य का प्रभाव -
यह १ अंक का स्वामी है अतः १,१०,१९,२८, दिनांको को यह प्रभावित करता है|
ज्योतिष विश्वकोश (jyotishvishwakosh) App, Webiste के द्वारा ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, अंकज्योतिष, प्रश्नज्योतिष. मुहूर्त, शकुन, स्वप्न, नक्षत्र, समाधान, दैनिक मासिक वार्षिक राशिफल-अंकफल, हनुमान् ज्योतिष, कर्मकाण्ड, पूजा पाठ, यन्त्र, मन्त्र, तन्त्र का प्रामाणिक ज्ञान, ज्योतिष से सम्बन्धित सभी ग्रन्थों का ज्ञान और उनको फ्री में पढना, ज्योतिष के विशेष लेखों को पढना, ज्योतिष को सीखना, संहिता ज्योतिष और सिद्धान्त ज्योतिष को पढना सीखना वीडियो (Youtube) के द्वारा सीखना, android app,Web &youtube
शनिवार, जुलाई 03, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
पाराशर के अनुसार ग्रह दृष्टि
पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः । विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...
-
jyotish,bhavishya,dainik rashiphal,rashifal,sury,chnadra,mangal,budh,guru,shukr,shani,rahu,ketu,kundali
-
पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः । विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...
-
जय भगवति देवि नमो वरदे,जय पाप विनाशिनी बहु फल दे | जय शुम्भ-निशुम्भ कपालधरे,प्रणमामि तु देवि नमो वरदे| जय चन्द्र-दिवाकर नेत्रधरे,जय पाव...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें