इसका विचार प्रायः दक्षिण भारत में किया जाता है परन्तु इसका बहुत प्रभाव होने के कारण मै इसे लिखने का प्रयास कर रहा हूँ
राहु काल प्रतिदिन एक निश्चित समय में होता है यह रात्रि में मान्य नहीं है इ जब इसका समय चल रहा हो उस समय कोई भी कार्य प्रारंभ करना अच्छा नहीं होता |
सोमवार ०७.३० से ०९.०० तक
मंगलवार १५.०० से १६.४० तक
बुधवार १२.०० से १३.३० तक
गुरुवार १३.३० से १५.०० तक
शुक्रवार १०.३० से १२.०० तक
शनिवार ०९.०० से १०.३० तक
रविवार १६.३० से १८.०० तक
इन समयों में प्रतिदिन किसी नए कार्य को न करें ||
ज्योतिष विश्वकोश (jyotishvishwakosh) App, Webiste के द्वारा ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, अंकज्योतिष, प्रश्नज्योतिष. मुहूर्त, शकुन, स्वप्न, नक्षत्र, समाधान, दैनिक मासिक वार्षिक राशिफल-अंकफल, हनुमान् ज्योतिष, कर्मकाण्ड, पूजा पाठ, यन्त्र, मन्त्र, तन्त्र का प्रामाणिक ज्ञान, ज्योतिष से सम्बन्धित सभी ग्रन्थों का ज्ञान और उनको फ्री में पढना, ज्योतिष के विशेष लेखों को पढना, ज्योतिष को सीखना, संहिता ज्योतिष और सिद्धान्त ज्योतिष को पढना सीखना वीडियो (Youtube) के द्वारा सीखना, android app,Web &youtube
मंगलवार, सितंबर 28, 2010
श्राद्ध एक विचार
जीवन की परिसमाप्ति मृत्यु से होती है | इस ध्रुव सत्य को सभी ने स्वीकार किया है और यह प्रत्यक्ष प्रमाण है | जीवात्मा इतना सूक्ष्म है क़ि जब वह शरीर से निकलता है ,उस समय कोई भी मनुष्य उसे अपने इन आँखों से नहीं देख सकता और वही जीवात्मा अपने कर्मों के भोगों को भोगने के लिए एक अंगुष्ठ पर्व परिमित एक सूक्ष्म शरीर धारण करता था
तत् क्षणात सः अथ गृह्णाति शरीरं चाति वाहकं॥ अङ्गुष्ठपर्व मात्रं तु स्व प्राण रेव निर्मितं ॥
तत् क्षणात सः अथ गृह्णाति शरीरं चाति वाहकं॥ अङ्गुष्ठपर्व मात्रं तु स्व प्राण रेव निर्मितं ॥
इस अतीन्द्रिय शरीर से ही जीवत्मा अपने द्वारा किये हुये धर्म और अधर्म के परिणाम स्वरूप सुख दुख को भोगता है तथा इसी सूक्ष्म शरीर से पाप करनेवाले मनुष्य
दक्षिण मार्ग के दंडों को भोगते हुए यम के पास जाता है| हमारे शास्त्रों पुराणों में म्रत्यु के बाद मनुष्य के कल्याण के लिए जो पुन्यात्मक कर्म बताये गए हैं उन्ही को श्राद्ध के नाम से जाना जाता है | यद्यपि यह विषय भी कई बार व्यक्ति के मन में आता है की मरण के बाद मनुष्य का क्या कल्याण? परन्तु हमारे ऋषियों ने इस विषय को भी स्पष्ट किया है जो हम क्रमशः समझेंगे |
१ प्रश्न - श्राद्ध क्या है ?
उत्तर -पितरों के उद्देश्य से विधिपूर्वक श्रद्धा पूर्वक जो भी किया जाता है वह ही श्राद्ध है | श्राद्ध शब्द से ही श्राद्ध की उतपत्ति हुई है | महर्षि पराशर के अनुसार -
देश,काल, तथा पात्र में हविष्य विधि द्वारा जो कर्म किया जाता है वह ही श्राद्ध है |
२- श्राद्ध करने से कर्ताका क्या लाभ है ?
उत्तर- कूर्म पुराण में कहा गया है-
जो मनुष्य विधि पूर्वक ,शांत मन होकर श्राद्ध करता है वह अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करता है | परन्तु जिसने यदि जानबूझकर उनके जीवित अवस्था में दुःख का कारन बना है वह श्राद्ध करके भी कल्याण नहीं प्राप्त करता है |
शास्त्रों के अनुसार तो बहुत ही कठिन परिणाम बताये गए हैं | व्यक्तिगत मैंने अपने जीवन में देखा है की जो भी या जिसके कुल में श्राद्ध नहीं किया जाता है वह भी अपने पितरों के द्वारा भुक्त कष्टों को भोगता है | अधिकतर वंश परम्परा से प्राप्त रोग भी उन्ही लोगों को होता है जो की अपने माता-पिता का जीवित अवस्था में सम्मान नहीं करते और बाद में उनका श्राद्ध नहीं करते हैं|
ज्यादातर माता-पिता के मृत्यु का कारन भी उसी वंश में पुनः मृत्यु का कारण बनता है| जो लोग अपने परिजनों का श्राद्ध नहीं करते हैं उन्हें संतान कष्ट भी होता है यदि संतान हो गई तो उससे भी परेशानियाँ होती रहती हैं | क्रमशः ..................
विवाह में होने वाले विलम्ब के ज्योतिषीय कारण
ज्योतिष में प्रश्न कुण्डली से या जन्मकुंडली से विवाह का विचार सप्तम भाव से किया जाता है | यदि सप्तम भाव का स्वामी शुभ ग्रह बलवान हो तो सप्तम भाव के लिए बहुत ही अच्छा होता है |
१-जन्मांग में सप्तम स्थान में शनि हो या उसका प्रभाव हो तो निश्चित ही विवाह में विलम्ब होता है |
२- प्रथम,द्वितीय,चतुर्थ,पंचम,सप्तम,या दशम में से किसी भी स्थान में शनि का प्रभाव हो या फिर शनि ही वहां स्वयं बैठा हो |
३-जन्म कुण्डली में बलवान मंगल का प्रभाव ( १,४,७,८,१२,) हो
४-लग्न या सप्तम में शनि-शुक्र का एक साथ होना |
५- लग्न या सप्तम में राहु या केतु का प्रभाव हो |
६- सूर्य शनि से प्रभावित होकर सप्तम को देख रहा हो |
७-सप्तम के स्वामी के साथ शनि बैठा हो व उसे पूर्ण दृष्टि से देखता हो |
८- चन्द्र से भी सप्तम भाव के स्वामी के साथ या सप्तम भाव के साथ शनि ,राहु,केतु का पूर्ण प्रभाव हो और उस समय राहु या गुरु की दशा-अन्तर्दशा चल रही हो |
९-सप्तम भाव का स्वामी वक्री,अस्त हो |
१०- सप्तम भाव का स्वामी छठे-अष्टम भाव में हो |
११-सप्तम भाव का स्वामी पंचम भाव में हो |
१२- छठे -अष्टम या द्वादश भाव का स्वामी सप्तम में हो या सप्तम के साथ बैठा हो |
१३-पुरुष की कुण्डली में शुक्र और मंगल कहीं भी एक साथ बैठे हों|
१४-शुक्र-शनि का १-७ का सम्बन्ध हो
इन सभी स्थितियों में विवाह में विलम्ब होता है | जब सप्तम का स्वामी बलवान होता है किसी शुभग्रह के साथ होता है तब यह प्रभाव कम होता है | आप इन सभी योगों को अपनी कुण्डली में परख सकते हैं |

शनिवार, सितंबर 25, 2010
शुक्रवार, सितंबर 10, 2010
व्रत में कुछ ध्यान देने योग्य बातें
व्रत का अर्थ संकल्प से है हम किसी कार्य को लेकर जब दृढ़संकल्प हो जाते हैं तब वह व्रत कहलाता है |
व्रत में क्रोध , मोह,लोभ,हिंसा, आदि बैटन से सर्वथा दूर रहना ही उचित होता है|
व्रत में बार-बार जल पीना ज्यादा बोलना , बहस करना,सोना, और उबासी लेना भी मना है|
व्रत में किसी की बुराई करना , किसी का मजाक उड़ाना, भी मना है |
व्रत में अपने इष्ट का ध्यान ,पूजन,जप,हवन,तर्पण शुद्ध विचारों व वस्तुओं से करना चाहिए |
हमेशा प्रकृति की रक्षा करना, किसी भी प्रकार की हानिकारक वस्तुओं से दूर रहना ही व्रत के उत्तम लक्षण है |
व्रत जबरदस्ती ,दिखावे में,आतुरता में ,लोभ में, क्रोध में, किसी का अनिष्ट करने के उद्देश्य से नहीं करना चाहिए|
वह व्रत ही सबसे उत्तम होता है जो दूसरों के कल्याण के लिए , उत्तम विचारों के लिए , शरीर के स्वास्थ्य के लिए किया जाता है |
व्रत का तात्पर्य केवल भूखे रहना नहीं है |
व्रत तो वह परम पवित्र कार्य है जो अपने विचारों को एक सरलता देते हुए हमें कर्म की तरफ प्रेरित करता है
हमारे देश के जवान हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं यह भी एक उत्तम और पवित्र व्रत है |
यदि हम अपने देश के लिए हानिकारक कार्य ,विचार और वस्तुओं से दूर रहते हैं तो यह भी एक व्रत है |
कोई गलत न बोलने का , गलत न करने का संकल्प लिया है या ऐसा नहीं करता तो यह भी उत्तम व्रत है |
हम जिस देवता का व्रत करते हैं उस देवता का पूजन करने की अपेक्षा उसको अच्छे लगने वाले विचारों का पालन करें उसके बताये हुए मार्ग पर चलें तो वह देवता तुरन्त प्रसन्न होता है|
देवता वस्तु नहीं कुविचारों का त्याग चाहता है | देवता कोलाहल नहीं शांति चाहता है | देवता आलस्य नहीं कर्म चाहता है | देवता भोग नहीं त्याग चाहता है | जिस दिन हम अपने गलत कार्यों, आदतों को अपने से अलग कर देंगे उस दिन देवता तृप्त हो जायेगा | वह आपको स्वयं देवता बना देगा | इसी लिए हमारे धर्म शास्त्र कहते हैं कि- देवो भूत्वा यजेत देवं - देवता को वस्तु मत दिखाना,भाव.दिखाना, वह मुर्ख नहीं अंधा नहीं है वह सब जनता है अतः उसके पास वैसे ही जाओ वह खुश होकर वह सब कुछ देगा जो आप चाहते हो जो आपको चाहिए | यदि मेरी बात में विश्वास नहीं तो केवल एक दिन उसके जैसा जीकर देखिये आपका व्रत पूरा हो जायेगा, आपकी साधना सफल हो जायेगी |
धन्यवाद ...........................
हर तालिका व्रत
प्रायशः मिट्टी की मूर्ती बनाकर पूजा करने का नियम है | इस व्रत में माता को शृंगार सामग्री अर्पण की जाती
हैं | इस व्रत में रात्रि को सोना वर्जित है | रात्रि में जागरण करना और प्रातः देव विसर्जन के बाद पारण करने का नियम है |
गुरुवार, सितंबर 09, 2010
बाल-अरिष्ट योग
भारतीय ज्योतिष में बाल-अरिष्ट के लिए प्रमुख तीन कारणों को स्पष्ट किया गया है |
१ गंड-अरिष्ट
२-ग्रह-अरिष्ट
३- पताकी-अरिष्ट
जिन अरिष्टों में हम ग्रह-अरिष्ट का प्रथम विचार करते हैं -
१-यदि चारोँ केन्द्रों में क्रमशः चन्द्र,मंगल,शनि,और सूर्य बैठा हो तो बालक के लिए अरिष्ट होता है |
२-यदि लग्न में चन्द्र बारहवें स्थान में शनि,नवम में सूर्य और अष्टम में मंगल हो तो ऐसे जातक को अरिष्ट होता है|
३-चंद्रमा किसी भाव में भी किसी पापग्रह के साथ बैठा हो तो और उस पर किसी शुभ ग्रह क़ि उस पर दृष्टि न हो तो बालक के लिए बहुत ही शीघ्र अरिष्ट होता है |
४-क्षीण चन्द्र यदि लग्न में बैठा हो तो और अष्टम तथा केंद्र में कोई शुभ ग्रह न हो तो एक मास के अन्दर जातक के लिए अरिष्ट होता है |
क्रमशः --

सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Featured Post
पाराशर के अनुसार ग्रह दृष्टि
पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः । विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...
-
विद्या विचार जन्म कुंडली में विद्या का विचार मूलतः पंचम भाव से किया जाता है | विद्या का वाणी से सूक्ष्म समंध है तो निश्चित है क़ि दूसरा भाव...
-
सभी पाठक बंधुओं के लिए नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, यह वर्ष सभी के लिए उन्नति दायक और स्वस्थ रखने वाला हो
-
जय माता दी , सभी भक्तों को लिए नवरात्री की बहुत शुभकामनाएं आज का सुविचार- विद्या रूपं कुरुपाणां मनुष्य का ज्ञान ही सुन्दरता का प्रतीक है...