सोमवार, अक्टूबर 18, 2010

अंकों के द्वारा दुर्घटना के योग

अंक ज्योतिष के द्वारा जीवन में होने वाली घटनाएं कैसे जानी जा सकती हैं इस विषय को यहाँ पर हम समझते हैं , -
ज्योतिष के अनुसार  किसी भी व्यक्ति के जीवन का संबंध अंकों व शब्दों से उतना ही है जितना की उसके रक्त, मांस व मज्जा से होता है। धनात्मक व ऋणात्मक अंको के प्रभाव से व्यक्ति के मन पर भी असर पडता है और वह व्यक्ति इसी असर के वशीभूत होकर जीवन में सभी कर्मों को  कर अपने लिये शुभ या अशुभ फल प्राप्त करता है।
जिस तरह से वैज्ञानिक ÷कैलोरी' के माध्यम से यह बता देते हैं कि कोई विशेष भोजन व्यक्ति के लिये शक्ति वर्धक है या नहीं। 
इसी प्रकार से हमारे ऋषि मुनियों ने भी अपनी खोजों से यह बता दिया था कि कौन सा अंक किसी व्यक्ति के लिये कैलोरी की भांति उसके जीवन के लिये शक्तिशाली है या नहीं। शुभ अंक से संबंधित नाम, कारोबार आदि अपना कर व्यक्ति अपने जीवन को सुखी व समृद्ध बना सकता है तथा यदि वह अशुभ अंकों का साथ रखता है तो दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर सकता है।

भाग्यांक :

प्रत्येक व्यक्ति का एक शुभ अंक होता है जो उसके जीवन के लिये सुखदायी होता है, इसे भाग्यांक कहते हैं। इसी भाग्यांक को अगर व्यक्ति अपने जीवन में पहचान कर उससे जुडी वस्तुओं को अपने जीवन में स्थान देता है तो फिर उस व्यक्ति को प्रगति के पथ पर चलने से कोई नहीं रोक सकता।
जिस तरह से दाना डाल देने से कबूतर आते हैं, चीनी डाल देने से चींटियां आ जाती हैं, उसी तरह से किसी विशेष व्यक्ति के भाग्यांक से संबंधित वस्तुओं के प्रयोग से भाग्यशाली फल अपने आप ही उसे मिलने शुरू हो जाते हैं।
किसी भी व्यक्ति का भाग्यांक ज्ञात करने के लिये निम्न उदाहरण देखा जा सकता है : व्यक्ति की जन्म तिथि = ७/८/१९६६ सभी अंको का जोड = ७+८+१+९+६+६ = ३७ पुनः जोड = ३+७ = १० पुनः जोड = १+० = 1 अतः व्यक्ति का भाग्यांक 1 कहलायेगा। 

निम्न तालिका से देखा जा सकता है कि 1 अंक के शत्रु अंक ४, ७ व ८ हैं। यदि व्यक्ति 1 अंक से संबंधित वस्तुओं को अपनायेगा तो सुख व समृद्धि प्राप्त करेगा और यदि ४,७ या ८ अंकों की वस्तुओं को अपनायेगा तो दुख व दुर्घटनाओं को प्राप्त कर सकता है।
अंक शास्त्र के अनुसार कोई व्यक्ति अपने शत्रु अंकों के कारण ही आकस्मिक दुर्धटनाओं का शिकार होता है। ऐसी आकस्मिक दुर्घटनायें पांच प्रकार की हो सकती हैं जिनका विवरण उपरोक्त सारणी में दिया जा रहा है।
अतः अपने-अपने भाग्यांक को पहचान कर निम्नलिखित संभावित आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है -

1 भू-दुर्घटना

इसमें सडक दुर्घटना, रेल दुर्घटना, सीढियों से गिरना व भू-स्खलन आदि को लिया जाता है। इस दुर्घटना का कारक अंक ५ है। अतः यदि किसी व्यक्ति के भाग्यांक की शत्रुता ५ अंक से है तो उसे भू- दुर्घटना के प्रति सावधान रहना चाहिये। ९ भाग्यांक वाले अक्सर इसी दुर्घटना से प्रभावित रहते हैं।

२ जल दुर्घटना

इसमें पानी में डूबना, बरसात में अधिक भीग जाने पर न्यूमोनिया होना, डायरिया होना आदि को लिया जाता है। इस दुर्घटना के कारक अंक २ व ६ हैं। अतः ३,४,५,७ भाग्यांक वाले व्यक्तियों को जल दुर्घटना के प्रति सावधान रहना चाहिये।

३ अग्नि दुर्घटना

इसमें अग्नि से जलकर मरना, प्रचण्ड गर्मी से मरना, लू लगना आदि दुर्घटनाओं को लिया जाता है। इस दुर्घटना के कारक अंक केवल 1 व ९ है। अतः ४,६,७,८ भाग्यांक वाले व्यक्तियों को अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सावधान रहना चाहिये।

४ वायु दुर्घटना

इसमें वायु में होनी वाली दुर्घटना, किसी ऊंचाई से गिरना, वात रोग से पीडित होना आदि को लिया जाता है। इस दुर्घटना के कारक अंक ३ व ८ हैं। अतः १,२,६,९ भाग्यांक वाले व्यक्तियों को वायु दुर्घटना के प्रति सावधान रहना चाहिये।

५ अन्य दुर्घटनायें

इसमें बिजली से होने वाली दुर्घटनायें, शोक व दुख से होने वाले निधन, प्राणाघात आदि को लिया जाता है। इसके कारक अंक ४ व ७ हैं। अतः १, २, ३, ९ भाग्यांक वाले व्यक्तियों को इस प्रकार की दुर्घटनाओं के प्रति सावधान रहना चाहिये।
अतः भाग्यांक से संबंधित ऊपरलिखित वस्तुओं को जीवन में अपना कर तथा शत्रु अंक से संबंधित वस्तुओं का दानादि कर आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। जैसे कि ऊपर र्वणित उदाहरण के व्यक्ति को भाग्यांक 1 से संबंधित वस्तुओं जैसे कि सुनहरी रंग के वस्त्र पहनने चाहिये या पिता की सेवा करनी चाहिये या माणिक रत्न धारण करना चाहिये और शत्रु अंक ४, ७ व ८ की वस्तुओं जैसे कि तिल, तेल व कंबल आदि का दान करना चाहिये और होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव करना चाहिये
यह लेख अंतर्जाल से संग्रहीत है , 

अंकों का जीवन में खेल

अंकों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। आज हम कोई वाहन लेने जाते हैं
 तो सोचते हैं कि यदि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर अपने अनुकूल मिल जाता तो
ज्यादा अच्छा होता। यही नहीं जब हम मकान खरीदने जाते हैं, या मित्र
बनाते हैं, नाम रखते हैं या परीक्षाओं में रोल नंबर देखते हैं तो गणना करने लगते
 हैं कि यह रोल नंबर हमारे अंक के अनुकूल है या नहीं। इसके अलावा ड्रा कोई
भी हो चाहे वह मकान के अलाटमेंट का हो या लाटरी का हर जगह हम
 अंकों में अपना भविष्यफल खोजने लगते हैं और खोजें भी क्यों नहीं,
 क्योंकि अंक विज्ञान भी तो ज्योतिष की ही एक शाखा है। प्रत्येक अंक
 किसी न किसी ग्रह से अभिभूत होता है। यही नहीं आजकल आप देखेंगे कि
बड़े-बड़े फिल्मी सितारें, बड़ी सफलतम हस्तियां भी अंक विज्ञान के प्रभाव
 से अछूती नहीं हैं और ऐसा वास्तव में देखा भी गया है कि नाम परिवर्तन
 करके लोगों ने ख्याति भी अर्जित की है।
अंक ज्योतिष' शब्द, अंक और ज्योतिष के योग से बना है। अर्थात् ऐसा
 विज्ञान जिसके द्वारा अंकों का प्रयोग ज्योतिष के साथ संबद्ध करके प्रयोग
 किया जा सके उसे अंक ज्योतिष कहेंगे। जैसा कि विदित है-
अंक 1 से ९ तक होते हैं जबकि ज्योतिष में मूल रूप से तीन तत्व हैं-
 ग्रह, राशि और नक्षत्र। ग्रह ९ राशियां १२ और नक्षत्र २७ होते हैं।
 अर्थात् नौ अंकों का संबंध ९ ग्रहों १२ राशियों और २७ नक्षत्रों के
साथ करना होता है। ज्योतिष का क्षेत्र तो काफी विस्तृत है। परंतु
अंक शास्त्र का क्षेत्र ज्योतिष की तुलना में सीमित है। यदि कम प्रयास से
 अधिक गणना करनी हो या शुभ और अशुभ समय अर्थात शुभ वार,
तिथि, मास, वर्ष, आयु, लग्न या होरा आदि जानना हो तो अंक शास्त्र
 का प्रयोग बखूबी किया जा सकता है। अंक ज्योतिष हेतु कुछ मुख्य
सारणियों का प्रयोग आवश्यक होता है जो इस प्रकार हैं : अंक शास्त्री
सैफेरियल के अनुसार वर्ण की संख्या का मान इस प्रकार है।
अंक ज्योतिष में ३ प्रकार के अंकों
का प्रयोग किया जाता है वे हैं-
 
१. मूलांक, २. भाग्यांक ३. नामांक
किसी जातक के बारे में जानने के लिये सर्वप्रथम जातक की जन्म तिथि
और नाम मालूम होना चाहिए। जन्म तिथि के आधार पर जातक का
 मूलांक और भाग्यांक ज्ञात कर सकते हैं। जन्म तिथि में से यदि सिर्फ
तिथि के अंकों को जोड़ दिया जाये तो मूलांक ज्ञात होगा जैसे ११-०७-१९६४
 में मूलांक हेतु ÷११' में १+१ = २ अर्थात मूलांक ÷२' होगा। अब भाग्यांक
निकालने के लिये जन्मतिथि को माह व वर्ष के साथ जोड़ना होगा।
अर्थात् १+१+७+१+९+६+४ = २९ = २+९ = ११ = १+१ = २ अर्थात इस
 जातक का मूलांक एवं भाग्यांक ÷२' है। तथा ÷अंक' का अधिष्ठाता
 ग्रह चंद्र है। अतः अंक विज्ञान के अनुसार जातक का स्वभाव,
शारीरिक गठन, भाग्य आदि सभी कुछ चंद्र के आधार पर निश्चित किया जायेगा।
यदि हम जानना चाहें कि जातक के लिये कौन सी तिथियां शुभ होंगी तो
कहा जा सकता है कि २, ११, २० तिथियां प्रत्येक मास की शुभ होंगी,
 क्योंकि मूलांक ÷२' है। यदि यह तिथियां सोमवार के दिन पड़ जायें
 तो और अधिक शुभ हो जायेंगी। क्योंकि सोमवार के दिन का अंक ÷२' है।
 इसी क्रम से यदि यह तिथियां फरवरी के मास की होंगी तो और अधिक
शुभ हो जायेंगी। यहां फरवरी मास का अंक ÷२' है। इसी प्रकार यदि
 जातक के शुभ वर्ष जानना हो तो इसको दो प्रकार से देखा जा सकता है।
 एक तो जातक की आयु के आधार पर और दूसरा वर्ष के अंकों के आधार पर
 जैसे २ अंक के लिये उसकी आयु के २, ११, २०, २९, ३८, ४७, ५६, ६५, ७४ वर्ष की
आयु शुभ वर्ष होंगे यहां आयु के सभी अंकों का योग ÷२' है और दूसरे आधार पर
हम देखेंगे कि वर्ष १९६४ का अंक होगा १+९+६+४ = २० २+० = ÷२' अर्थात अंक ÷२' का
जातक के जीवन पर काफी प्रभाव रहेगा। इसी प्रकार शुभ वर्ष होंगे- १९६४, १९७३, १९८२,
१९९१, २०००, २००९, २०१८, २०२७, २००२६, २०३५ आदि। क्योंकि वर्षों के अंकों का
 योग भी ÷२' है। आयु वर्ष उसे कहेंगे जो उसकी आयु के अंकों का जोड़ होगा। शुभ वर्ष
वही होगा जो ईस्वी वर्ष के अंकों का जोड़ होगा, यही आधार अधिक सटीक है।
अर्थात हम कह सकते हैं कि वर्ष २००९ जिसके वर्ष अंकों का अंक ÷२' है अधिक
शुभ वर्ष रहा होगा बजाय इसके कि जब जातक ३८ वर्ष का होगा। भले ही ३८
वर्ष की आयु के अंकों का योग भी ÷२' ही होगा। यदि देखें तो आप पायेंगे कि
जातक २००२ में ३८ वर्ष का हुआ होगा। अनुभव के आधार पर देखेंगे तो आप
पायेंगे कि २००२ का वर्ष २००९ से कम शुभ रहा होगा, भले ही दोनों वर्षों में
जातक के लिये ÷२' अंक का प्रभाव है एक आयु के आधार पर और दूसरा वर्ष
अंक के आधार पर।
मूलांक, भाग्यांक और जन्म वर्ष सभी का अंक "२" हमें बताता है
 कि जातक का जीवन सामान्य तौर पर शुभ ही रहा होगा तथा जीवन में
 चंद्र से प्रभावित होने के कारण जातक भावुक व भ्रमणशील प्रवृत्ति का होगा।
 माता का सुख व स्वास्थ्य अच्छा होगा। ऐसे व्यक्ति के लिये सफेद रंग
हमेशा शुभ रहेगा तथा अंक ÷२' वाला मकान नंबर का निवास शुभ रहेगा।
अंक ÷२' का पंजीकृत वाहन शुभ रहेगा। सोमवार का दिन, फरवरी का महीना,
 २, ११, २० तिथियां हमेशा शुभ रहेंगी। अंक ÷२' वाले जातक के लिए अनुकूल व
 शुभ देवता चंद्र के देवता ÷शिव' जिन्होंने अपनी जटाओं में चंद्र को समाहित
किया हुआ है, शुभ रहेंगे। इसी प्रकार अनुकूल रत्न मोती तथा अनुकूल धातु
चांदी होगी। ऐसे जातक को चंद्र से संबंधित व्यवसाय जैसे द्रव पदार्थ, समुद्र
यात्रा, चीनी, अन्न, दूध, दही, चावल, संपादन व अभिनय कार्य करना अधिक
शुभ रहेगा। मंत्र जाप के लिये चंद्र का मंत्र"ओम श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः" का
जाप अधिक शुभ होगा। इसी प्रकार अंक २ के मित्र अंकों के जातकों के साथ मित्रता
 शुभ रहेगी तथा अंक २ के मित्र अंकों के साथ मित्रता शुभ रहेगी एवं अंक ÷२' के
 शत्रु अंकों के साथ मित्रता अशुभ रहेगी। क्योंकि मित्र अंक के व्यक्तियों का स्वभाव
 समान व अनुकूल होगा जबकि शत्रु अंक वाले व्यक्तियों का स्वभाव प्रतिकूल
होगा। जिसके कारण मित्रता में स्थायित्व नहीं रह पाता।
मूलांक और भाग्यांक तो जन्म तिथि के आधार पर निश्चित हो जाते हैं जिनको
जातक परिवर्तित नहीं कर सकता है। परंतु नामांक भी यदि इनसे मेल खाता हो
 तो जातक और अधिक सम्मानित, सफल सुखी एवं समृद्ध रहेगा। इसके
 लिये हमें ऊपर दी गयी सारणियों का प्रयोग करके उसके नाम को अनुकूल
बनाना होगा। यही कारण है कि आज सभी लोग चाहे वह सामान्य व्यक्ति हो या
 कोई फिल्मी हस्ती, सभी लोग अपने नाम में परिवर्तन करके सफलता को प्राप्त
कर रहे हैं। फिल्मी क्षेत्र में, औद्योगिक क्षेत्र या अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले अनेक
 लोगों ने अंक शास्त्र के आधार पर अपने नाम की स्पैलिंग में परिवर्तन किया है
और सफलता भी प्राप्त की है।
यदि जातक तारीख, मास, वर्ष, वार के साथ-साथ अनुकूल ग्रह की होरा में
 महत्वपूर्ण कार्य करे तो सफलता और भी अधिक आसानी से प्राप्त की जा
सकती है। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक
लगभग २४ घंटे के समय अंतराल में २४ होरायें होती हैं और प्रत्येक होरा की
अवधि एक घंटा होती है और जिस दिन जो वार होता है उस दिन उसी वार के ग्रह
 की पहली होरा होती है जैसे बुधवार को पहली होरा ÷बुध' की होगी। जिसकी
अवधि सूर्योदय से 1 घंटे तक रहेगी तत्पश्चात उल्टे क्रम में एक ग्रह छोड़कर
 दूसरे ग्रह अर्थात दूसरी होरा मंगल को छोड़कर चंद्र की होगी। इसी प्रकार
अन्य होरायें होंगी और हर आठवीं होरा पुनः आ जायेगी। यानी बुधवार को आठवीं
 होरा पुनः बुध की ही होगी। इस प्रकार जातक अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिये अंक
 पर आधारित राशि और नक्षत्रों का भी प्रयोग कर  सकते हैं।
                                                                                                                                      संग्रहीत 

शनिवार, अक्टूबर 16, 2010

17-10-2010

सभी भक्त जनों को नवरात्री पर्व और विजया दशमी की बहुत शुभ कामनाएं आज का सुविचार -
श्वः कार्यं  अद्य कुर्वीत,
कल का कार्य आज करने का प्रयास करना चाहिए,
संवत -२०६७
माह-आश्विन शुक्लपक्ष 
तिथि- दशमी रात ०९.१३ तक रविवार 
नक्षत्र - श्रवण दिन ०८.५८ तक 
योग-शूल रात १०.३६ तक 
आज के कुछ विशेष समय- विजय मुहूर्त -दिन ०१.५४ से दिन ०२.४० तक, 
अभिजित मुहूर्त-दिन ११.३७ से १२.२३ तक ये दोनों मुहूर्त किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ और लाभकारी हैं 
आज विशेष-आज महादशमी दशहरा का पर्व है,यह दिन विजया दशमी के नाम से जाना जाता है,आज अपराजिता देवी की पूजा, खड्ग की पूजा, वाहन की पूजा,शमी वृक्ष की पूजा ,नील कंठ का दर्शन, बहुत ही कल्याण कारी होता है,
- आज बौधावतार दिवस भी है 
- आज सत्यसाईं बाबा का समाधि दिवस है,
आज के मुहूर्त-आज किसी भी कार्य को विजय इच्छा से करना बहुत ही शुभ होता है ,आज सभी कार्य किये जा सकते हैं 

शुक्रवार, अक्टूबर 15, 2010

16-10-2010आज का मुहूर्त

आज का सुविचार-
पुरुष बली नहीं होत है, समय होत बलवान,
आज का दिन-
संवत-२०६७
माह- आश्विन शुक्ल पक्ष 
तिथि-नवमी रात-०९.१३ तक शनिवार
नक्षत्र- उ० षा० प्रातः-०६.४६तक 
योग- धृति-रात १०.२० तक 
आज का देवी पूजन- 
आज माता का पूजन उग्रचंडा
                              
के रूप में होता है , आज महानवमी के रूप में व्रत होता है,आज माता के पूजन में हवन करना शुभ होता है,आज माता सरस्वती का विसर्जन होता है,
आज का मुहूर्त- यायी जय योग सुबह ०६.४६ तक ,सर्वार्थ सिद्धि योग-सुबह ०६.४६ से रवि योग से ०६.४६ से 

बुधवार, अक्टूबर 13, 2010

आज का मुहूर्त-15/10/2010

आज का सुविचार- 
आज का दिन- 
संवत-२०६७
तिथि- अष्टमी शाम  ०६-१५ तक शुक्रवार
नक्षत्र- उ० षा० प्रातः ०६-१५  तक 
आज का पूजन- आज माता का पूजन महागौरी 
                                                      
 के स्वरुप में होता है , आज का पर्व महाष्टमी कहलाता है , महागौरी का पूजन करने से सौभाग्य वृद्धि होती है,
आज का मुहूर्त- नवीन वस्त्र धारण मुहूर्त, वृक्ष रोपण मुहूर्त है , 

आज का दिन 14-10-2010

आज का सुविचार- 
डरना  सबसे बड़ा रोग है ,
तिथि- सप्तमी ०५-२४ तक गुरुवार
आज का पूजन- आज माता का पूजन कालरात्री
                                                                
के स्वरुप में होता है ,आज माता अन्नपूर्णा की भी पूजा की जाती है, आज इस नक्षत्र के समय में माता सरस्वती का पूजन विशेष फल दायी होता है, कालरात्रि का पूजन करने से मन का भय,जीवन का भय दूर होता है,सभी शत्रुओं से मुक्ति मिलती है ,
आज का मुहूर्त- आज नक्षत्र में केतु का वेध है इसलिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है 

मंगलवार, अक्टूबर 12, 2010

आज का मुहूर्त 13-10-2010

आज का सुविचार- 
परोपकाराय हि सतां विभूतयः 
सज्जन लोगों का स्वभाव और कार्य हमेशा परोपकारी होता है ,
आज का दिन - 
संवत- २०६७ 
माह- आश्विन शुक्ल 
तिथि - षष्ठी शाम ०५-०५ तक बुधवार 
नक्षत्र - मूल रात ०४-०४ तक 
योग- शोभन रात ११-३१ तक 
विशेष- आज माता दुर्गा का पूजन कात्यायनी
                                           
स्वरुप में होता है ,यह रूप सौभाग्य को बढ़ाने वाला, सुन्दर पति की प्राप्ति और वैवाहिक दोषों को दूर करता है, आज माता सरस्वती
                                                  
का आवाहन करना चाहिए .आज से तीन दिन तक माता सरस्वती का पूजन सभी के लिए बहुत ही अच्छा होता है ,यदि यह पूजन विद्यार्थी करते हैं तो और भी अच्छा होता है, तीन दिनों तक अध्ययन ना करना केवल माता का पूजन करना उत्तम होता है ,
आज के विशेष योग और मुहूर्त- यायी-स्थायी दुर्लभ संधि-कर योग ,इस योग में प्रयास करने पर शत्रु से संधि होती है और विवाद ख़तम हो जाता है ,
यह योग शाम ०५-०५ तक रहेगा,
अन्य योग- आज के दिन राहु और मूल की युति होने के करण कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है ,

Featured Post

पाराशर के अनुसार ग्रह दृष्टि

पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः ।  विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...