बुधवार, नवंबर 16, 2011

सामुद्रिक शास्त्र / लक्षण शास्त्र से जाने राजयोग

         सामुद्रिक शास्त्र / लक्षण शास्त्र  से जाने राजयोग


राजयोग:- जिस स्त्री या पुरुष की नाभि गहरी हो नाक या अग्र भाग यानी आगे का हिस्सा सीधा हो सीना लाल रंग का हो पैर के तलुये कोमल हों ऐसा व्यक्ति राजयोग के योग से आगे बढता है.और उच्च पदाशीन होता है.

राजयोग धनवान योग:- जिसके हाथ में चक्र फ़ूलों की माला धनुष रथ आसन इनमे से कोई चिन्ह हो तो उसके यहाँ लक्ष्मी जी निवास किया करती है.

उच्चपद योग:- जिस स्त्री या पुरुष के हाथ में सूर्य रेखा मस्तक रेखा से मिलती हो और मस्तक रेखा से गहरी स्पष्ट होकर गुरु क्षेत्र में चतुष्कोण में बदल जाये तो ऐसा व्यक्ति उच्चपदासीन होता है.

पीसीएस या आईएस योग:- जिसके हाथ में सूर्य और गुरु पर्वत उच्च हों और शनि पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह हो चन्द्र रेखा का भाग्य रेखा से सम्बन्ध हो और भाग्य रेखा हथेली के मध्य से आरंभ होकर एक शाखा गुरु पर्वत और दूसरी रेखा सूर्य पर्वत पर जाये तो निश्चय ही यह योग उस जातक के लिये होते है.

विदेश यात्रा योग :- जिस स्त्री या पुरुष के हाथ में जीवन रेखा से निकल कर एक शाखा भाग्य रेखा को काटती हुयी चन्द्र क्षेत्र को रेखा जाये तो वह विदेश यात्रा को सूचित करती है.

भू स्वामी योग:- जिसके हाथ में एक खडी रेखा सूर्य क्षेत्र से चलकर चन्द्र रेखा को स्पर्श करे,मस्तक रेखा से एक शाखा चन्द्र रेखा से मिलकर डमरू का निशान बनाये तो वह व्यक्ति आदर्श नागरिक और भूस्वामी होने का अधिकारी है.

पायलट योग:- जिसके हाथ में चन्द्र रेखा जीवन रेखा तक हो बुध और गुरु का पर्वत ऊंचा हो ह्रदय रेखा को किसी प्रकार का अवरोध नही हो तो वह व्यक्ति पायलट की श्रेणी में आता है.

ड्राइवर योग:- जिसके हाथ की उंगलिया के नाखून लम्बे हों हथेली वर्गाकार हो चन्द्र पर्वत ऊंचा हो सूर्य रेखा ह्रदय रेखा को स्पर्श करे मस्तक रेखा मंगल पर मिले या त्रिकोण बनाये तो ऐसा व्यक्ति छोटी और बडी गाडियों का ड्राइवर होता है.

वकील योग:- जिसके हाथ में शनि और गुरु रेखा पूर्ण चमकृत हो और विकसित हो या मणिबन्ध क्षेत्र में गुरु वलय तक रेखा पहुंचती हो तो ऐसा व्यक्ति कानून का जानकार जज वकील की हैसियत का होता है.

सौभाग्यशाली योग:- जिस पुरुष एक दाहिने हाथ में सात ग्रहों के पर्वतों में से दो पर्वत बलवान हों और इनसे सम्बन्धित रेखा स्पष्ट हो तो व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है.

जुआरी सट्टेबाज योग:- जिस व्यक्ति की अनामिका उंगली मध्यमा के बराबर की हो तो ऐसा व्यक्ति सट्टेबाज और जुआरी होता है.

चोरी का योग:- जिस पुरुष या स्त्री के हाथ में बुध पर्वत विकसित हो और उस पर जाल बिछा हो तो उसके घर पर बार बार चोरियां हुआ करती है.

पुलिस सेवा का योग:- जिसके हाथ में मंगल पर्वत से सूर्य पर्वत और शनि की उंगली से बीचों बीच कोई रेखा स्पर्श करे तो व्यक्ति सेना या पुलिस महकमें मे नौकरी करता है.

भाग्यहीन का योग:- जिस जातक के हाथ में हथेली के बीच उथली हुयी आयत का चिन्ह हो तो इस प्रकार का व्यक्ति हमेशा चिडचिडा और लापरवाह होता है.

फ़लित शास्त्री योग:- जिस व्यक्ति के गुरु -पर्वत के नीचे मुद्रिका या शनि शुक्र बुध पर्वत उन्नत हों वह ज्योतिषी होता है.

नर्स सेविका योग:- जिस स्त्री की कलाई गोल हाथ पतले और लम्बे हों बुध पर्वत पर खडी रेखायें हों व शुक्र पर्वत उच्च का हो तो जातिका नर्स के काम में चतुर होती है.

नाडी परखने वाला:- जिस व्यक्ति का चन्द्र पर्वत उच्च का हो वह व्यक्ति नाडी का जानकार होता है.

दगाबाज या स्वार्थी योग:- जिसके नाखून छोटे हों हथेली सफ़ेद रंग की हो मस्तक रेखा ह्रदय रेखा में मिलती हो तो ऐसा व्यक्ति दगाबाज होता है,मोटा हाथ और बुध की उंगली किसी भी तरफ़ झुकी होने से भी यह योग मिलता है,बुध की उंगली सबसे छोटी उंगली को बोला जाता है.

विधुर या विधवा योग:- यदि विवाह रेखा आगे चलकर ह्रदय रेखा से मिले या भाग्य रेखा टूटी हो अथवा रेखा पर काला धब्बा हो तो ऐसा जातक विधवा या विधुर होता है.

निर्धन व दुखी योग:- यदि किसी जातक की जीवन रेखा पर जाल बिछा हो तो ऐसा व्यक्ति निर्धन और दुखी होता है.

माता पिता का अभाव योग:- जिस व्यक्ति के हाथ में मणि बन्ध के बाद ही त्रिकोण द्वीप चिन्ह हो तो जातक बाल्यावस्था से माता पिता से दूर या हीन होता है.

जिस जातक की हथेली में तर्जनी और अंगूठा के बीच से मंगल स्थान से जीवन रेखा की तरफ़ छोटी छोटी रेखायें आ रही हों और जीवन रेखा से मिल रही हो तो जातक को बार बार शरीर के कष्ट मिलते रहते है,लेकिन जीवन रेखा के साथ साथ कोई सहायक रेखा चल रही हो तो जातक का भाग्य और इष्ट उन कष्टों से दूर करता रहता है.

जीवन रेखा के गहरे होने से व्यक्ति निर्धन होता है,गहरी होने के साथ लाल रंग की हो तो क्रोधी होता है काले रंग की हो तो कई रहस्य छुपाकर रखता है,और टेडी मेढी हो तो जातक कभी कुछ कभी कुछ करने वाला होता है.

संकलित

शनि रेखा

                      हस्तरेखा में शनि रेखा का कार्य
आकाश में भ्रमण कर रहे शनि ग्रह की रेखा भी विशिष्ट है। यह बल्यधारी ग्रह अपने नीलाभवर्ण और चतुर्दिक मुद्रिका-कार आभायुक्त बलय के कारण बहुत ही शोभन प्रतीत होता है। यह ग्रह अपनी अशुभ स्थिति में मनुष्य को ढाई वर्ष, साढे सात वर्ष, अथवा उन्नीस वर्षों तक अत्यधिक पीडा देता है परंतु शुभ स्थिति में यह ग्रह उतना ही वैभवदाता, रक्षाकारी और संपन्नतावर्धक रूप धारण कर लेता हैं, जन्मकुंडली की भांति मानव हथेलियों पर भी शनि ग्रह की स्थिति होती है। शनि-पर्वत की स्थिति, आकार उभार और समीपवर्ती पर्वतों की संगति के भेद से शुभाशुभ एवं अशुभ दोनों प्रकार के फल का अनुमान लगाया जा सकता है।


आकाश में भम्रमण कर रहे शनि ग्रह की रेखा भी विशिष्ट है। यह बल्यधारी ग्रह अपने नीलाभवर्ण और चतुर्दिक मुद्रिका-कार आभायुक्त बलय के कारण बहुत ही शोभन प्रतीत होता है। यह ग्रह अपनी अशुभ स्थिति में मनुष्य को ढाई वर्ष, साढे सात वर्ष, अथवा उन्नीस वर्षों तक अत्यधिक पीडा देता है परंतु शुभ स्थिति में यह ग्रह उतना ही वैभवदाता, रक्षाकारी और संपन्नतावर्धक रूप धारण कर लेता हैं, जन्मकुंडली की भांति मानव हथेलियों पर भी शनि ग्रह की स्थिति होती है। शनि-पर्वत की स्थिति, आकार उभार और समीपवर्ती पर्वतों की संगति के भेद से शुभाशुभ एवं अशुभ दोनों प्रकार के फल का अनुमान लगाया जा सकता है।

हस्तरेखा में ‘शनि रेखा’ का प्रभाव-दुष्प्रभाव
मध्यमा अंगुली के नीचे शनि पर्वत का स्थान है। यह पर्वत बहुत भाग्यशाली मनुष्यों के हाथों में ही विकसित अवस्था में देखा गया है। शनि की शक्ति का अनुमान मध्यमा की लम्बाई और गठन में देखकर ही लगाया जा सकता है, यदि वह लम्बीं और सीधी है तथा गुरु और शुईद्भ की अंगुलियां उसकी ओर झुक रही हैं तो मनुष्य के स्वभाव और चरित्र में शनिग्रहों के गुणों की प्रधानता होगी। ये गुण हैं-स्वाधीनता, बुद्धिमता, अध्ययनशीलता, गंभीरता, सहनशीलता, विनम्रता और अनुसंधान तथा इसके साथ अंतर्मुखी, अकेलापन। शनि के दुर्गुणों की सूची भी छोटी नहीं है, विषाद नैराश्य, अज्ञान, ईर्ष्या, अंधविश्वास आदि इसमें सम्मिलित हैं। अतः शनि ग्रह से प्रभावित मनुष्य के शारीरिक गठन को बहुत आसानी से पहचाना जा सकता है। ऐसे मनुष्य कद में असामान्य रूप में लम्बे होते हैं, उनका शरीर सुसंगठित लेकिन सिर पर बाल कम होते हैं। लम्बे चेहरे पर अविश्वास और संदेह से भरी उनकी गहरी और छोटी आंखें हमेशा उदास रहती हैं। यद्यपि उत्तोजना, क्रोध और घृणा को वह छिपा नहीं पाते।
इस पर्वत के अभाव होने से मनुष्य अपने जीवन में अधिक सफलता या सम्मान नहीं प्राप्त कर पाता। मध्यमा अंगुली भाग्य की देवी है। भाग्यरेखा की समाप्ति प्रायः इसी अंगुली की मूल में होती है। पूर्ण विकसित शनि पर्वत वाला मनुष्य प्रबल भाग्यवान होता है। ऐसे मनुष्य जीवन में अपने प्रयत्नों से बहुत अधिक उन्नति प्राप्त करते हैं। शुभ शनि पर्वत प्रधान मनुष्य, इंजीनियर, वैज्ञानिक, जादूगर, साहित्यकार, ज्योतिषी, कृषक अथवा रसायन शास्त्री होते हैं। शुभ शनि पर्वत वाले स्त्री-पुरुष प्रायः अपने माता-पिता के एकलौता संतान होते हैं तथा उनके जीवन में प्रेम का सर्वोपरि महत्व होता है। बूढापे तक प्रेम में उनकी रुचि बनी रहती है, किंतु इससे अधिक आनंद उन्हें प्रेम का नाटक रचने में आता है। उनका यह नाटक छोटी आयु से ही प्रारंभ हो जाता है। वे स्वभाव से संतोषी और कंजूस होते हैं। कला क्षेत्रों में इनकी रुचि संगीत में विशेष होती है। यदि वह लेखक हैं तो धार्मिक रहस्यवाद उनके लेखन का विषय होता है।
अविकसित शनि पर्वत होने पर मनुष्य एकांत प्रिय अपने कार्यों अथवा लक्ष्य में इतना तनमय हो जाते हैं कि घर-गृहस्थी की चिंता नहीं करते ऐसा मनुष्य चिड-चिडे और शंकालु स्वभाव के हो जाते हैं, तथा उनके शरीर में रक्त वितरण कमजोर होता है। उनके हाथ-पैर ठंडे होते हैं, और उनके दांत काफी कमजोर हुआ करते हैं। दुघर्टनाओं में अधिकतर उनके पैरों और नीचे के अंगों में चोट लगती है। वे अधिकतर निर्बल स्वास्थ्य के होते हैं। यदि हृदय रेखा भी जंजीरा कार हो तो मनुष्य की वाहन दुर्घटना में मृत्यु भी हो जाती है।
शनि के क्षेत्र पर भाग्य रेखा कही जाने वाली शनि रेखा समाप्त होती है। इस पर शनिवलय भी पायी जाती है और शुक्रवलय इस पर्वत को घेरती हुई निकलती है। इसके अतिरिक्त हृदय रेखा इसकी निचली सीमा को छूती हैं। इन महत्वपूर्ण रेखाओं के अतिरिक्त इस पर्वत पर एक रेखा जहां सौभाग्य सूचक है। यदि रेखायें गुरु की पर्वत की ओर जा रही हों तो मनुष्य को सार्वजनिक मान-सम्मान प्राप्त होता है। इस पर्वत पर बिन्दु जहां दुर्घटना सूचक चिन्ह है वही क्रांस मनुष्य को संतति उत्पादन की क्षमता को विहीन करता है। नक्षत्र की उपस्थिति उसे हत्या या आत्महत्या की ओर प्रेरित कर सकती है। वृत का होना इस पर्वत पर शुभ होता है और वर्ग का चिन्ह होना अत्यधिक शुभ लक्षण है। ये घटनाओं और शत्रुओं से बचाव के लिए सुरक्षा सूचक है, जबकि जाल होना अत्यधिक दुर्भाग्य का लक्षण है।
यदि शनि पर्वत अत्यधिक विकसित होता है तो मनुष्य २२ या ४५ वर्षों की उम्रों में निश्चित अत्महत्या कर लेता है। डाकू, ठग, अपराधी मनुष्यों के हाथों में यह पर्वत बहुत विकसित पाया जाता है जो साधारणतः पीलापन लिये होता है। उनकी हथेलियां तथा चमडी भी पीली होती है और स्वभाव म चिडचिडापन झलकता रहता हैं। यह पर्वत अनुकूल स्थिति में सुरक्षा, संपत्ति, प्रभाव, बल पद-प्रतिष्ठा और व्यवसाय प्रदान करता है, परंतु विपरीत गति होने पर इन समस्त सुख साधनों को नष्ट करके घोर संत्रास्तदायक रूप धारण कर लेता है। यदि इस पर्वत पर त्रिकोण जैसी आकृति हो तो मनुष्य गुप्तविधाओं में रुचि, विज्ञान, अनुसंधान, ज्योतिष, तंत्र-मंत्र सम्मोहन आदि में गहन रुचि रखता है और इस विषय का ज्ञाता होता है। इस पर्वत पर मंदिर का चिन्ह भी हो ते मनुष्य प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के रूप में प्रकट होते हैं और यह चिन्ह राजयोग कारक माना जाता है। यह चिन्ह जिस किसी की हथेलियों के पर्वत पर उत्पन्न होते हैं, वह किसी भी उम्रों में ही वह मनुष्य लाखों-करोडों के स्वामी होते हैं। यदि इस पर्वत पर त्रिशूल जैसी आकृतियां हो तो वह मनुष्य एका-एक सन्यासी बन जाते हैं। यह वैराग्य सूचक चिन्ह है। इसके अलावा शनि का प्रभाव कभी शुरुआत काल में भाग्यवान बनाता है तो कभी जब शनि का प्रभाव समाप्त होता है तब। शनि की दशा शांति करने हित शनिवार को
पीपल के नीचे दीपक जलाना चाहिए व हनुमान जी की पूजा-उपासना करना चाहिए।



संकलित

हस्तरेखा से जानिए कौन से क्षेत्र में मिलेगी सफलता - success - Khaskhabar Hindi News Website

हस्तरेखा से जानिए कौन से क्षेत्र में मिलेगी सफलता - success - Khaskhabar Hindi News Website

jyotish,bhavishya,dainik rashiphal,rashifal,sury,chnadra,mangal,budh,guru,shukr,shani,rahu,ketu,kundali

सोमवार, जुलाई 18, 2011

ज्योतिष में ग्रहों का सम्बन्ध

जिस प्रकार से रसायन शास्त्र में कई द्रव पदार्थों के मिलाने पर नया पदार्थ बन जाता है,उसी प्रकार से ज्योतिष में कई ग्रहों को मिलाने और उनके द्वारा प्रयुक्त बलों के आधार पर एक नई प्रकृति अपना रूप धारण कर लेती है.खाली गन्धक और पोटास को अलग अलग कितना ही पीटा जाये लेकिन उनका रूप सिवाय चूर्ण होने के और कुछ नही होगा,मगर गन्धक और पोटास को मिलाकर अगर एक हलका सी चोट दे दी जाये,तो दोनो मिलकर विस्फ़ोट कर देंगे और धुंआ बनकर खत्म हो जायेंगे.इसी प्रकार से एक ग्रह कितना ही बलबान हो वह अपने भावानुसार कुछ भी करने के काबिल नही होता,वह केवल अपने समय याने दशा और अन्तर्दशा में थोडा बहुत काम तो करता है,लेकिन पूरी तरह से जीवन में अपना आधिपत्य स्थापित नही कर सकता है,उसी जगह अगर कई ग्रह मिलकर उस ग्रह को बल देना शुरु कर दें या उसका बल खत्म करना शुरु कर दें तो वह ग्रह क्रियात्मक होकर उस दिये गये बल का प्रयोग करना चालू कर देता है,वह बल अगर धनात्मक है तो उसे ऋणात्मक करने की कोशिश होगी,और ऋणात्मक है तो उसे धनात्मक करने की कोशिश होगी.जीव और आत्मा को मिलाकर कर्ता के रूप में प्रयुक्त किया जाता है,आत्मा तो शरीर के अन्दर तभी निवास कर सकती है,जब जीव उसे अपने पास रखने के लिये समर्थ होता है,और जीव को समर्थ होने के लिये अन्य कारक अपने शरीर के अन्दर रखने पडते है,जबतक जीव आत्मा को अपने पास रखने मे समर्थ होता है,आत्मा मुक्त रूप से संसार में विचरण करती है,शरीर में तत्व अगर पूरी तरह से सक्षम है तो आत्मा उसी प्रकार से सुखी रहती है जिस प्रकार से एक व्यक्ति सुन्दर निवास स्थान में रहता है,और उसके लिये सभी सुविधायें उस मकान में रहती है,और अगर बीमार शरीर है,तो आत्मा को उसी प्रकार से कष्ट होता है जिस प्रकार से हावा,पानी,और धूप के प्रभाव को रोकने मे असमर्थ मकान,जो आन्धी आने पर घर में कचडा भर जाता है,पानी बरसने पर घर में कीचड कर जाता है,और रहने वालों को भिगोता रहता है,और धूप में छाया देने में असमर्थ होता है,और जो भी उस घर मे रहता है,हर समय दुखी रहता है.शरीर में जो तत्व जीव को पनपने में अपना योगदान देते है वे इस प्रकार से है:-
गोस्वामी तुलसीदासजी ने अपने रामचरितमानस में लिखा है-’क्षिति,जल,पावक,गगन,समीरा-पंच तत्व विधि रचा शरीरा’,इस चौपाई मे जो ’क्षिति’ शब्द है उसका निरूपण पृथ्वी तत्व से अपना सम्बन्ध रखता है,पृथ्वी तत्व भी लाखों तरह के उपतत्वों के समिश्रण से बना है,इनके वर्गीकरण का अर्थ है,लाखों वर्षॊं तक का काम,इसलिये संयुक्त रूप से इन उपतत्वों को पृथ्वी कहा गयाहै,मिट्टी को सामान्य रूप से एक गमले में रख कर अगर उसमें मिर्ची का बीज बोया जाये तो उसका भेद तीखा होगा,गन्ने को बो दिया जाये तो वह मीठा होगा,मिट्टी वही है,लेकिन उसमें प्रकृति का संयोग करने पर उसका स्वाद और रूप ही बदल जाता है,तुलसी का पौधा जीवन देगा,तो धतूरे का पौधा जीवन का हरण करेगा,इस कारण का भेद और अभेद दोनो ही अपने स्थान पर अटल हैं,पृथ्वी तत्व का वर्गीकरण अन्य किसी स्थान पर आगे करेंगे,इसके बाद ’जल’ तत्व का का कथन है,कहावत भी है,"रहिमन पानी राखिये,बिनु पानी सब सून,पानी गये न ऊबरे मोती,मानुष,चून",पानी संसार के किसी भी तत्व में समा जाने की योग्यता रखता है,पृथ्वी में हर जगह हर प्रक्रुति के अनुसार पानी की मात्रा मिलती है,रेगिस्तान में भी मिलता है,और समुद्र तो पानी का भण्डार है ही,आग मे मिलाने पर भाप बन जाता है,हवा में मिलाने पर बुलबुले बनता है,मीठे मे मिलाने पर मीठा और खट्टे मे मिलाने पर खट्टा,अपनी स्वतन्त्र प्रकृति मे सादा स्वाद रहित.इस पानी में भी वैज्ञानिकों ने दो पूरक तत्वों का समावेश बताया है,आक्सीजन,और हाईड्रोजन,इन दो गैसों को मिला दिया जाये तो पानी बन जाता है,आक्सीजन ही प्राण वायु है,और हाईड्रोजन ही शरीर को उमंग देती है,इसी पानी में अगर गन्धक या खारापन मिला दिया जाये तो वह किसी भी पृथ्वी तत्व के साथ मिलकर कार्बनडाई आक्साइड गैस बन जाता है,जो नकारात्मक प्रभाव देने के लिये काफ़ी है,आक्सीजन सकारात्मक प्रभाव देती है,तो यह नकारात्मक,इसके बाद आग का वर्गीकरण करते है,हवा को गर्म कर देती है और लू का रूप धारण कर लेती है,पानी को भाव बनाकर उडा देती है,मिट्टी को पकाकर पत्थर बना देती है,सोडा और रेत को मिलाकर गर्म करने से कांच का निर्माण कर देती है,कोयला और जिप्सम मिलाकर मिट्टी को गर्म करने से सीमेंट बना देती है,शरीर को गर्म करने से लेकर संसार के प्रत्येक कार्य में इस तत्व का समावेश किसी न किसी रूप में मिलता है,आकाश तत्व सीधे रूप में दिखाई नही देता है,अप्रत्यक्ष रूप से सभी को काम आता है,इसके बारे में भी गोस्वामीतुलसीदासजी ने कहा है,"बिनु पग चलयि,सुनहि बिनु काना,बिनु कर करम करहि विधि नाना",बिना किसी यातायात के साधन के लाखों करोडों मील चला जाता है,बिना किसी हीयरिंग-एड के इसे सब कुछ सुनाई देता है,बिना हाथ के यह सब कुछ कर रहा है,लेकिन समझने वाला होना चाहिये.हवा तत्व शरीर के लिये आकाश तत्व को शरीर मे भेजने और शरीर से शरीर मे होने वाली क्रियाओं की सूचनाओं को आकाश तत्व को देने का काम करता है,आकाश तत्व ही शरीर के बनाने और बिगाडने का काम करता है,जब शरीर में कुत्सित भोजन के द्वारा कुत्सित विचार पनपने लगते है.
Sabhar Sangrheet

रविवार, अप्रैल 03, 2011

नव वर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएँ

सभी बंधुओं को नव वर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएँ  |

नव प्रवाह, नव प्रभाव,नव दिशा विशिष्ट हो,
नव कला, प्रभा नव , इष्ट सार शिष्ट हो,

दिग दिगंत कीर्ति का प्रवाह नित्य ही रहे ,
सदा मुदा ये सभ्यता, समाज में सदा बहे,

नही कहीं भी भूल हो, संस्कृति समूल हो,
परम पवित्र भावना, मनुष्यता भी तूल हो,

क्रोध लोभ मोह  का नहीं कहीं भी वासहो,
हम सभी मनुष्य हैं, मनुष्यता  सुवास हो,

युद्ध, अस्त्र शस्त्र का नहीं कहीं प्रयोग हो,
प्रेम ,नेम क्षेम का विचार में सुयोग हो ,

भ्रात,मात,तात का नित्य सदा मान हो,
बहन, नारी जाती का भी ,सदा सम्मान हो 

कामना यही रहे करें कर्म धर्म से ,
ख़ुशी -ख़ुशी रहें सभी प्रीति तंत्र वर्म से 

 आज हमारे सृष्टि ,मानव सभ्यता का प्रथम दिन है | यह दिन ही मानव के विकास का प्रथम दिन है| इसी दिन से हमारे पितामह ब्रह्मा जी ने सृष्टि कार्य प्रारंभ किया था | आज के दिन से सूर्य की गति का निर्धारण, दिन और रात्रि के मान का निर्धारण भी हुआ | आज के दिन ही संवत्सर का आरम्भ हुआ | आज के दिन ही विक्रमादित्य ने विक्रम संवत की स्थापना भी की | इस तरह से देखा जाये तो सभी मानवीय उत्कृष्ट कार्यों का शुभारम्भ भी इसी तिथि को हुआ | हमारे भारत के बहुत महापुरुषों ने आज के दिन से संकल्प लेकर मानवीय मूल्यों की रक्षा और परिवर्धन के लिए प्रयास भी किया अतः इस दिन का महत्त्व हमारे लिए निश्चित ही बहुत बढ़ जाता है |

शुक्रवार, मार्च 25, 2011

Grah yuti aur rog


आप अपनी जन्मकुण्डली को देखें जब किसी भाव में एक से अधिक ग्रह हों या उनकी परस्पर युति हो तो जातक को क्या रोग होने की संभावना रहती है इसे बताते हैं-
गुरु-राहु की युति हो तो दमा, तपेदिक या श्वास रोग से कष्ट होगा।
गुरु-बुध की युति हो तो भी दमा या श्वास या तपेदिक रोग से कष्ट होगा।
राहु-केतु की युति हो जोकि लालकिताब की वर्षकुण्डली में हो सकती है तो बवासीर रोग से कष्ट होगा।
चन्द्र-राहु की युति हो तो पागलपन या निमोनिया रोग से कष्ट होगा।
सूर्य-शुक्र की युति हो तो भी दमा या तपेदिक या श्वास रोग से कष्ट होगा।
मंगल-शनि की युति हो तो रक्त विकार, कोढ़ या जिस्म का फट जाना आदि रोग से कष्ट होगा अथवा दुर्घटना से चोट-चपेट लगने के कारण कष्‍ट होता है।
शुक्र-राहु की युति हो तो जातक नामर्द या नपुंसक होता है।
शुक्र-केतु की युति हो तो स्वप्न दोष, पेशाब संबंधी रोग होते हैं।
गुरु-मंगल या चन्द्र-मंगल की युति हो तो पीलिया रोग से कष्ट होता है।
चन्द्र-बुध या चन्द्र-मंगल की युति हो तो ग्रन्थि रोग से कष्ट होगा।
मंगल-राहु या केतु-मंगल की युति हो तो शरीर में टयूमर या कैंसर से कष्ट होगा।
गुरु-शुक्र की युति हो या ये आपस में दृष्टि संबंध बनाएं तो डॉयबिटीज के रोग से कष्ट होता है।
ये रोग प्रायः युति कारक ग्रहों की दशार्न्तदशा के साथ-साथ गोचर में भी अशुभ हों तो ग्रह युति का फल मिलता है! इन योगों को आप अपनी कुंडली में देखकर विचार सकते हैं। ऐसा करके आप होने वाले रोगों का पूर्वाभास करके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सजग रह सकते हैं या दूजों की कुण्‍डली में देखकर उन्‍हें सजग कर सकते हैं।

गुरुवार, मार्च 24, 2011

Bhavan vastu


ND

भूखण्ड का चयन करते समय जिस प्रकार भू-स्वामी को वास्तु शास्त्र में वर्णित शुभाशुभ का ध्यान रखना आवश्यक होता है, उससे भी कहीं अधिक भवन निर्माण के समय ध्यान रखना चाहिए। मकान निर्माण में दिशाओं का अपना अलग ही महत्व है। 

दिशाओं के अधिपति व फलाफल इस प्रकार हैं:-

दिशा अधिपति फल। 
उत्तर कुबेर धन्य-धान्य की वृद्धि। 
दक्षिण यम शोक। 
पूरब इन्द्र देव अभ्युदम। 
पश्चिम वरुण देव जल की कभी कमी नहीं रहेगी।

ND
ईशान ईश्वर धर्म, स्वर्ग प्राप्ति।
आग्नेय अग्नि तेजोभिवृद्धि।
नैऋत्य निवृत्ति शुद्धता-स्वच्छता।
वायव्य वायु वायु प्राप्ति।
ऊर्ध्व ब्रह्मा आध्यात्मिक।
भूमि अन्न, भू-संपदा, सांसारिक सुख। 

ये दसों दिशाओं के स्वामी हैं, दिग्पाल हैं, अतः प्रत्येक काम में सफलता के लिए अधिपति की प्रार्थना करना न भूलना चाहिए। जिस दिशा का अधिपति हो, उसके स्वभाव के अनुरूप उस दिशा में कर्म के लिए भवन में कक्षों का निर्माण कराए जाने पर ही वास्तु संबंधी दोषों से बचा जा सकता है।

आधुनिक परिप्रेक्ष्य में पृथ्वी, जल, तेज, वायु, आकाश, पंच तत्व को अपने भवन के अधीन बनाना ही सच्चे अर्थों में वास्तु शास्त्र का रहस्य होता है। 

इसलिए मकान बनाते समय उपरोक्त पंच तत्वों के लिए जो प्रकृति जन्य दिशाएँ निर्धारित हैं, उन्हीं के अनुरूप दिशाओं में कक्षों का निर्माण किया जाना चाहिए। प्रकृति के विरूद्ध किए गए निर्माण एवं स्वेच्छाचारिता से प्रकृति विरूद्ध दूषित तत्वों के कारण रोग, शोक, भय आदि फलाफल प्राप्त होते हैं।

Featured Post

पाराशर के अनुसार ग्रह दृष्टि

पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः ।  विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...