सोमवार, जुलाई 18, 2011

ज्योतिष में ग्रहों का सम्बन्ध

जिस प्रकार से रसायन शास्त्र में कई द्रव पदार्थों के मिलाने पर नया पदार्थ बन जाता है,उसी प्रकार से ज्योतिष में कई ग्रहों को मिलाने और उनके द्वारा प्रयुक्त बलों के आधार पर एक नई प्रकृति अपना रूप धारण कर लेती है.खाली गन्धक और पोटास को अलग अलग कितना ही पीटा जाये लेकिन उनका रूप सिवाय चूर्ण होने के और कुछ नही होगा,मगर गन्धक और पोटास को मिलाकर अगर एक हलका सी चोट दे दी जाये,तो दोनो मिलकर विस्फ़ोट कर देंगे और धुंआ बनकर खत्म हो जायेंगे.इसी प्रकार से एक ग्रह कितना ही बलबान हो वह अपने भावानुसार कुछ भी करने के काबिल नही होता,वह केवल अपने समय याने दशा और अन्तर्दशा में थोडा बहुत काम तो करता है,लेकिन पूरी तरह से जीवन में अपना आधिपत्य स्थापित नही कर सकता है,उसी जगह अगर कई ग्रह मिलकर उस ग्रह को बल देना शुरु कर दें या उसका बल खत्म करना शुरु कर दें तो वह ग्रह क्रियात्मक होकर उस दिये गये बल का प्रयोग करना चालू कर देता है,वह बल अगर धनात्मक है तो उसे ऋणात्मक करने की कोशिश होगी,और ऋणात्मक है तो उसे धनात्मक करने की कोशिश होगी.जीव और आत्मा को मिलाकर कर्ता के रूप में प्रयुक्त किया जाता है,आत्मा तो शरीर के अन्दर तभी निवास कर सकती है,जब जीव उसे अपने पास रखने के लिये समर्थ होता है,और जीव को समर्थ होने के लिये अन्य कारक अपने शरीर के अन्दर रखने पडते है,जबतक जीव आत्मा को अपने पास रखने मे समर्थ होता है,आत्मा मुक्त रूप से संसार में विचरण करती है,शरीर में तत्व अगर पूरी तरह से सक्षम है तो आत्मा उसी प्रकार से सुखी रहती है जिस प्रकार से एक व्यक्ति सुन्दर निवास स्थान में रहता है,और उसके लिये सभी सुविधायें उस मकान में रहती है,और अगर बीमार शरीर है,तो आत्मा को उसी प्रकार से कष्ट होता है जिस प्रकार से हावा,पानी,और धूप के प्रभाव को रोकने मे असमर्थ मकान,जो आन्धी आने पर घर में कचडा भर जाता है,पानी बरसने पर घर में कीचड कर जाता है,और रहने वालों को भिगोता रहता है,और धूप में छाया देने में असमर्थ होता है,और जो भी उस घर मे रहता है,हर समय दुखी रहता है.शरीर में जो तत्व जीव को पनपने में अपना योगदान देते है वे इस प्रकार से है:-
गोस्वामी तुलसीदासजी ने अपने रामचरितमानस में लिखा है-’क्षिति,जल,पावक,गगन,समीरा-पंच तत्व विधि रचा शरीरा’,इस चौपाई मे जो ’क्षिति’ शब्द है उसका निरूपण पृथ्वी तत्व से अपना सम्बन्ध रखता है,पृथ्वी तत्व भी लाखों तरह के उपतत्वों के समिश्रण से बना है,इनके वर्गीकरण का अर्थ है,लाखों वर्षॊं तक का काम,इसलिये संयुक्त रूप से इन उपतत्वों को पृथ्वी कहा गयाहै,मिट्टी को सामान्य रूप से एक गमले में रख कर अगर उसमें मिर्ची का बीज बोया जाये तो उसका भेद तीखा होगा,गन्ने को बो दिया जाये तो वह मीठा होगा,मिट्टी वही है,लेकिन उसमें प्रकृति का संयोग करने पर उसका स्वाद और रूप ही बदल जाता है,तुलसी का पौधा जीवन देगा,तो धतूरे का पौधा जीवन का हरण करेगा,इस कारण का भेद और अभेद दोनो ही अपने स्थान पर अटल हैं,पृथ्वी तत्व का वर्गीकरण अन्य किसी स्थान पर आगे करेंगे,इसके बाद ’जल’ तत्व का का कथन है,कहावत भी है,"रहिमन पानी राखिये,बिनु पानी सब सून,पानी गये न ऊबरे मोती,मानुष,चून",पानी संसार के किसी भी तत्व में समा जाने की योग्यता रखता है,पृथ्वी में हर जगह हर प्रक्रुति के अनुसार पानी की मात्रा मिलती है,रेगिस्तान में भी मिलता है,और समुद्र तो पानी का भण्डार है ही,आग मे मिलाने पर भाप बन जाता है,हवा में मिलाने पर बुलबुले बनता है,मीठे मे मिलाने पर मीठा और खट्टे मे मिलाने पर खट्टा,अपनी स्वतन्त्र प्रकृति मे सादा स्वाद रहित.इस पानी में भी वैज्ञानिकों ने दो पूरक तत्वों का समावेश बताया है,आक्सीजन,और हाईड्रोजन,इन दो गैसों को मिला दिया जाये तो पानी बन जाता है,आक्सीजन ही प्राण वायु है,और हाईड्रोजन ही शरीर को उमंग देती है,इसी पानी में अगर गन्धक या खारापन मिला दिया जाये तो वह किसी भी पृथ्वी तत्व के साथ मिलकर कार्बनडाई आक्साइड गैस बन जाता है,जो नकारात्मक प्रभाव देने के लिये काफ़ी है,आक्सीजन सकारात्मक प्रभाव देती है,तो यह नकारात्मक,इसके बाद आग का वर्गीकरण करते है,हवा को गर्म कर देती है और लू का रूप धारण कर लेती है,पानी को भाव बनाकर उडा देती है,मिट्टी को पकाकर पत्थर बना देती है,सोडा और रेत को मिलाकर गर्म करने से कांच का निर्माण कर देती है,कोयला और जिप्सम मिलाकर मिट्टी को गर्म करने से सीमेंट बना देती है,शरीर को गर्म करने से लेकर संसार के प्रत्येक कार्य में इस तत्व का समावेश किसी न किसी रूप में मिलता है,आकाश तत्व सीधे रूप में दिखाई नही देता है,अप्रत्यक्ष रूप से सभी को काम आता है,इसके बारे में भी गोस्वामीतुलसीदासजी ने कहा है,"बिनु पग चलयि,सुनहि बिनु काना,बिनु कर करम करहि विधि नाना",बिना किसी यातायात के साधन के लाखों करोडों मील चला जाता है,बिना किसी हीयरिंग-एड के इसे सब कुछ सुनाई देता है,बिना हाथ के यह सब कुछ कर रहा है,लेकिन समझने वाला होना चाहिये.हवा तत्व शरीर के लिये आकाश तत्व को शरीर मे भेजने और शरीर से शरीर मे होने वाली क्रियाओं की सूचनाओं को आकाश तत्व को देने का काम करता है,आकाश तत्व ही शरीर के बनाने और बिगाडने का काम करता है,जब शरीर में कुत्सित भोजन के द्वारा कुत्सित विचार पनपने लगते है.
Sabhar Sangrheet

रविवार, अप्रैल 03, 2011

नव वर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएँ

सभी बंधुओं को नव वर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएँ  |

नव प्रवाह, नव प्रभाव,नव दिशा विशिष्ट हो,
नव कला, प्रभा नव , इष्ट सार शिष्ट हो,

दिग दिगंत कीर्ति का प्रवाह नित्य ही रहे ,
सदा मुदा ये सभ्यता, समाज में सदा बहे,

नही कहीं भी भूल हो, संस्कृति समूल हो,
परम पवित्र भावना, मनुष्यता भी तूल हो,

क्रोध लोभ मोह  का नहीं कहीं भी वासहो,
हम सभी मनुष्य हैं, मनुष्यता  सुवास हो,

युद्ध, अस्त्र शस्त्र का नहीं कहीं प्रयोग हो,
प्रेम ,नेम क्षेम का विचार में सुयोग हो ,

भ्रात,मात,तात का नित्य सदा मान हो,
बहन, नारी जाती का भी ,सदा सम्मान हो 

कामना यही रहे करें कर्म धर्म से ,
ख़ुशी -ख़ुशी रहें सभी प्रीति तंत्र वर्म से 

 आज हमारे सृष्टि ,मानव सभ्यता का प्रथम दिन है | यह दिन ही मानव के विकास का प्रथम दिन है| इसी दिन से हमारे पितामह ब्रह्मा जी ने सृष्टि कार्य प्रारंभ किया था | आज के दिन से सूर्य की गति का निर्धारण, दिन और रात्रि के मान का निर्धारण भी हुआ | आज के दिन ही संवत्सर का आरम्भ हुआ | आज के दिन ही विक्रमादित्य ने विक्रम संवत की स्थापना भी की | इस तरह से देखा जाये तो सभी मानवीय उत्कृष्ट कार्यों का शुभारम्भ भी इसी तिथि को हुआ | हमारे भारत के बहुत महापुरुषों ने आज के दिन से संकल्प लेकर मानवीय मूल्यों की रक्षा और परिवर्धन के लिए प्रयास भी किया अतः इस दिन का महत्त्व हमारे लिए निश्चित ही बहुत बढ़ जाता है |

शुक्रवार, मार्च 25, 2011

Grah yuti aur rog


आप अपनी जन्मकुण्डली को देखें जब किसी भाव में एक से अधिक ग्रह हों या उनकी परस्पर युति हो तो जातक को क्या रोग होने की संभावना रहती है इसे बताते हैं-
गुरु-राहु की युति हो तो दमा, तपेदिक या श्वास रोग से कष्ट होगा।
गुरु-बुध की युति हो तो भी दमा या श्वास या तपेदिक रोग से कष्ट होगा।
राहु-केतु की युति हो जोकि लालकिताब की वर्षकुण्डली में हो सकती है तो बवासीर रोग से कष्ट होगा।
चन्द्र-राहु की युति हो तो पागलपन या निमोनिया रोग से कष्ट होगा।
सूर्य-शुक्र की युति हो तो भी दमा या तपेदिक या श्वास रोग से कष्ट होगा।
मंगल-शनि की युति हो तो रक्त विकार, कोढ़ या जिस्म का फट जाना आदि रोग से कष्ट होगा अथवा दुर्घटना से चोट-चपेट लगने के कारण कष्‍ट होता है।
शुक्र-राहु की युति हो तो जातक नामर्द या नपुंसक होता है।
शुक्र-केतु की युति हो तो स्वप्न दोष, पेशाब संबंधी रोग होते हैं।
गुरु-मंगल या चन्द्र-मंगल की युति हो तो पीलिया रोग से कष्ट होता है।
चन्द्र-बुध या चन्द्र-मंगल की युति हो तो ग्रन्थि रोग से कष्ट होगा।
मंगल-राहु या केतु-मंगल की युति हो तो शरीर में टयूमर या कैंसर से कष्ट होगा।
गुरु-शुक्र की युति हो या ये आपस में दृष्टि संबंध बनाएं तो डॉयबिटीज के रोग से कष्ट होता है।
ये रोग प्रायः युति कारक ग्रहों की दशार्न्तदशा के साथ-साथ गोचर में भी अशुभ हों तो ग्रह युति का फल मिलता है! इन योगों को आप अपनी कुंडली में देखकर विचार सकते हैं। ऐसा करके आप होने वाले रोगों का पूर्वाभास करके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सजग रह सकते हैं या दूजों की कुण्‍डली में देखकर उन्‍हें सजग कर सकते हैं।

गुरुवार, मार्च 24, 2011

Bhavan vastu


ND

भूखण्ड का चयन करते समय जिस प्रकार भू-स्वामी को वास्तु शास्त्र में वर्णित शुभाशुभ का ध्यान रखना आवश्यक होता है, उससे भी कहीं अधिक भवन निर्माण के समय ध्यान रखना चाहिए। मकान निर्माण में दिशाओं का अपना अलग ही महत्व है। 

दिशाओं के अधिपति व फलाफल इस प्रकार हैं:-

दिशा अधिपति फल। 
उत्तर कुबेर धन्य-धान्य की वृद्धि। 
दक्षिण यम शोक। 
पूरब इन्द्र देव अभ्युदम। 
पश्चिम वरुण देव जल की कभी कमी नहीं रहेगी।

ND
ईशान ईश्वर धर्म, स्वर्ग प्राप्ति।
आग्नेय अग्नि तेजोभिवृद्धि।
नैऋत्य निवृत्ति शुद्धता-स्वच्छता।
वायव्य वायु वायु प्राप्ति।
ऊर्ध्व ब्रह्मा आध्यात्मिक।
भूमि अन्न, भू-संपदा, सांसारिक सुख। 

ये दसों दिशाओं के स्वामी हैं, दिग्पाल हैं, अतः प्रत्येक काम में सफलता के लिए अधिपति की प्रार्थना करना न भूलना चाहिए। जिस दिशा का अधिपति हो, उसके स्वभाव के अनुरूप उस दिशा में कर्म के लिए भवन में कक्षों का निर्माण कराए जाने पर ही वास्तु संबंधी दोषों से बचा जा सकता है।

आधुनिक परिप्रेक्ष्य में पृथ्वी, जल, तेज, वायु, आकाश, पंच तत्व को अपने भवन के अधीन बनाना ही सच्चे अर्थों में वास्तु शास्त्र का रहस्य होता है। 

इसलिए मकान बनाते समय उपरोक्त पंच तत्वों के लिए जो प्रकृति जन्य दिशाएँ निर्धारित हैं, उन्हीं के अनुरूप दिशाओं में कक्षों का निर्माण किया जाना चाहिए। प्रकृति के विरूद्ध किए गए निर्माण एवं स्वेच्छाचारिता से प्रकृति विरूद्ध दूषित तत्वों के कारण रोग, शोक, भय आदि फलाफल प्राप्त होते हैं।

rekha aur prem

किसी भी स्त्री या पुरुष के प्रेम के बारे में पता लगाने के लिए उस जातक के मुख्य रूप से शुक्र पर्वत, हृदय रेखा, विवाह रेखा को विशेष रूप से देखा जाता है। इन्हें देखकर किसी भी व्यक्ति या स्त्री का चरित्र या स्वभाव जाना जा सकता है। 



शुक्र क्षेत्र की स्थिति अँगूठे के निचले भाग में होती है। जिन व्यक्तियों के हाथ में शुक्र पर्वत अधिक उठा हुआ होता है। उन व्यक्तियों का स्वभाव विपरीत सेक्स के प्रति तीव्र आकर्षण रखने वाला तथा वासनात्मक प्रेम की ओर झुकाव वाला होता है। यदि किसी स्त्री या पुरुष के हाथ में पहला पोरू बहुत छोटा हो और मस्तिष्क रेखा न हो तो वह जातक बहुत वासनात्मक होता है। वह विपरीत सेक्स के देखते ही अपने मन पर काबू नहीं रख पाता है। 

अच्छे शुक्र क्षेत्र वाले व्यक्ति के अँगूठे का पहला पोरू बलिष्ठ हो और मस्तक रेखा लम्बी हो तो ऐसा व्यक्ति संयमी होता है। यदि किसी स्त्री के हाथ में शुक्र का क्षेत्र अधिक उन्नत हो तथा मस्तक रेखा कमजोर और छोटी हो तथा अँगूठे का पहला पर्व छोटा, पतला और कमजोर हो, हृदय रेखा पर द्वीप के चिह्न हों तथा सूर्य और बृहस्पति का क्षेत्र दबा हुआ हो तो वह शीघ्र ही व्याकियारीणी हो जाती है।

ND
यदि किसी पुरुष के दाएँ हाथ में हृदय रेखा गुरू पर्वत तक सीधी जा रही है तथा शुक्र पर्वत अच्छा उठा हुआ है तो वह पुरुष अच्छा व उदार प्रेमी साबित होता है। परन्तु यदि यही दशा स्त्री के हाथ में होती है तथा उसकी तर्जनी अँगुली अनामिका से बड़ी होती है तो वह प्रेम के मामले में वफादार नहीं होती है। 

यदि हथेली में विवाह रेखा एवं कनिष्ठा अँगुली के मध्य में दो-तीन स्पष्ट रेखाएँ हो तो उस स्त्री या पुरुष के उतने ही प्रेम संबंध होते हैं। 

यदि किसी पुरुष की केवल एक ही रेखा हो और वह स्पष्ट तथा अन्त तक गहरी हो तो ऐसा जातक एक पत्निव्रता होता है और वह अपनी पत्नी से अत्यधिक प्रेम भी करता है। जैसा कि बताया गया है कि विवाह रेखा अपने उद्गम स्थान पर गहरी तथा चौड़ी हो, परन्तु आगे चलकर पतली हो गई हो तो यह समझना चाहिए कि जातक या जातिका प्रारम्भ में अपनी पत्नि या पति से अधिक प्रेम करती है, परन्तु बाद में चल कर उस प्रेम में कमी आ गई है।

kundali se Mrtyu ka karan

किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली को देखकर उस व्यक्ति के रोग एवं उसकी मृत्यु के बारे में जाना जा सकता है। यह भी बताया जा सकता है कि उसकी मृत्यु किस रोग से होगी। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक जन्मकुंडली में छठवाँ भाव रोग, आठवाँ भाव मृत्यु तथा बारहवाँ भाव शारीरिक व्यय व पीड़ा का माना जाता है। 

इन भावों के साथ ही इन भावों के स्वामी-ग्रहों की स्थितियों व उन पर पाप-ग्रहों की दृष्टियों व उनसे उनकी पुत्रियों आदि को भी देखना समीचीन होता है। यही नहीं, स्वयं लग्न और लग्नेश भी संपूर्ण शरीर तथा मस्तिष्क का प्रतिनिधित्व करता है। लग्न में बैठे ग्रह भी व्याधि के कारक होते हैं। 

लग्नेश की अनिष्ट भाव में स्थिति भी रोग को दर्शाती है। इस पर पाप-ग्रहों की दृष्टि भी इसी तथ्य को प्रकट करती है। विभिन्न ग्रह विभिन्न अंग-प्रत्यंगों का प्रतिनिधित्व करते हैं जैसे बुध त्वचा, मंगल रक्त, शनि स्नायु, सूर्य अस्थि, चंद्र मन आदि का। लग्न में इन ग्रहों की स्थिति उनसे संबंधित तत्व का रोग बताएगी और लग्नेश की स्थिति भी। 

WD
प्रत्येक कुंडली, लग्न, चंद्र राशि और नवमांश लग्न से देखी जाती है। इसका मिलान सूर्य की अवस्थिति को लग्न मान कर, काल पुरुष की कुंडली आदि से भी किया जाता है। छठवाँ भाव रोग का होने के कारण उसमें बैठे ग्रहों, उस पर व षष्टेश पर पाप ग्रहों की दृष्टियों व षष्टेश की स्थिति से प्रमुखतया रोग का निदान किया जाता है। इनके अतिरिक्त एकांतिक ग्रह भी विभिन्न रोगों का द्योतक है। 

जन्मकुंडली में छठवाँ, आठवाँ और बारहवाँ भाव अनिष्टकारक भाव माने जाते हैं। इनमें बैठा हुआ ग्रह एकांतिक ग्रह कहा जाता है। यह ग्रह जिन भावों का प्रतिनिधित्व करता है, उससे संबंधित अंग रोग से पीड़ित होता है। यही नहीं, वह जिस तत्व यथा बुध त्वचा, मंगल रक्त आदि जैसा कि ऊपर बताया गया उससे संबंधित रोग वह बताएगा। 

ज्योतिष शास्त्र में 'भावात्‌ भावम्‌' का सिद्धांत भी लागू होता है। इसका आशय यह है कि छठवें से छठवाँ अर्थात एकादश भाव भी रोग का ही कहलाएगा। इसी भाँति आठवें से आठवाँ अर्थात तृतीय भाव भी मृत्यु का माना जाएगा और बारहवें से बारहवाँ अर्थात पुनः एकादश भाव शारीरिक व्यय अथवा पीड़ा का होगा। इस दृष्टि से भी ऊपर निर्दिष्ट कुंडलियों का मिलान करना चाहिए। इसके अतिरिक्त सुदर्शन से रोग देखा जाता है। यदि कोई ग्रह दो केंद्र भावों का स्वामी होता है तो वह अपनी शुभता खो देता है और स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है। 

ND
आठवाँ व बारहवाँ भाव मृत्यु और शारीरिक क्षय को प्रकट करता है, जैसा कि पूर्व में उल्लेख किया गया है। लग्न व लग्नेश आयु को दर्शाता है, इसकी नेष्ट स्थिति भी आयु के लिए घातक होती है। यहाँ पर एक और बात का ध्यान रखना उपयुक्त होगा। राहु व शनि जिस भाव व राशि में बैठा होता है, उसका स्वामी भी उनका प्रभाव लिए होता है। वह जिस भाव में बैठा होगा या जिस भाव पर वह अपनी दृष्टि डालेगा, उस पर राहु व शनि प्रभाव भी अवश्य आएगा। राहु मृत्युकारक ग्रह है तो शनि पृथकताकारक।

यह स्थिति भी मृत्युकारक होगी या उस अंग को पृथक करेगा। कभी-कभी यह बात ध्यान में नहीं रखने के कारण फलादेश गलत हो जाता है। गोचर ग्रहों के साथ-साथ महादशा व अंतर्दशा से भी फलादेश का मेल खाना अत्यंत आवश्यक होता है। जातक की जन्म कुंडली से उसके किसी भी रिश्तेदार के रोग व उसकी मृत्यु का पता लगाया जा सकता है। 

मान लीजिए कि कर्क लग्न है, जिसका स्वामी चंद्र है जो जल व मन का प्रतिनिधित्व करता है। यह पाँचवें भाव में अवस्थित है। एकादश भाव बड़े भाई या बड़ी बहन का है। इसका स्वामी निश्चित तौर पर बड़ी बहन को दर्शाएगा स्त्री ग्रह होने के कारण। शनि भाग्य भाव में बैठकर तीसरी दृष्टि से इस भाव को देख रहा है। वह स्नायु का प्रतिनिधित्व करता है। स्पष्ट है कि जातक की बड़ी बहन स्नायु से संबंधित रोग से ग्रस्त होगी। 

अब यदि ग्यारहवें भाव को लग्न मानें तो इससे छठवाँ भाव आठवाँ होगा जो बहन की मृत्यु का भाव है। इसे भी शनि दसवीं दृष्टि से देख रहा है। यही नहीं यहाँ पर केतु भी बैठा हुआ है, जो इस रोग को बढ़ा रहा है। बहन का लग्नेश शुक्र उसी के लग्न से बारहवाँ होकर राहु के साथ बैठा हुआ है। राहु भी शनिवत होता है और स्नायु का प्रतिनिधित्व करता है। 

स्पष्ट है कि ग्रहों की सारी स्थितियाँ इस जन्म कुंडली में उसकी बहन का स्नायविक रोग और उससे उसकी मृत्यु को दर्शाता है। इसी भाँति प्रत्येक कुंडली का विश्लेषण करके उसके रोग व उसकी मृत्यु को जान सकते हैं। रोग की परिभाषा केअनुसार तत्संबंधी भावों, उनके स्वामियों, लग्न व लग्नेश स्थिति और उस पर पापी ग्रहों की युति व उनकी दृष्टियों से उस रोग व उससे जातक की मृत्यु को जाना जा सकता है
संग्रहीत 

बुधवार, फ़रवरी 16, 2011

विवाह से पूर्व प्रश्न कुण्डली से जानिए भावी दम्पत्ति का स्वभाव (Know the nature of the married couple through Horary astrology)

jविवाह के बाद पति पत्नी में उनके व्यवहार और स्वभाव को लेकर बात बहुत आगे बढ़ जाती है. प्रश्न कुण्डली से लड़का लड़की का स्वभाव अगर विवाह से पहले ही देख लिया जाए तो विवाह के बाद आने वाली कई परेशानियों से बचाव हो सकता है.
विवाह के लिए लड़का लड़की की कुण्डली में ग्रह स्थिति (Placement of planets in the kundalis)
विवाह के लिए कुण्डली में गुरू और शुक्र को कारण ग्रह के रूप में देखा जाता है. प्रश्न कुण्डली में इस विषय के लिए पुरूष की कुण्डली में शुक्र और चन्द्र को देखा जाता है और स्त्री की कुण्डली में सूर्य और मंगल को देखा जाता है. अगर इनकी स्थिति शुभ कुण्डली में शुभ नहीं है तो वैवाहिक जीवन में कठिनाई का संकेत प्राप्त होता है. व्यक्ति के स्वभाव और चरित्र को लग्न से देखा जाता है (Ascendant is analysed to predict the person's nature) एवं वैवाहिक जीवन की स्थितियों को सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव से देखा जाता है. अगर कुण्डली में सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव अशुभ प्रभाव में हो और लग्न में पाप ग्रह हो अथवा सप्तम में पाप ग्रह स्थित हो कर लग्न को देख रहा हो तब व्यक्ति का चरित्र और स्वभाव वैवाहिक जीवन में परेशानियों का कारण होता है. विवाह के संदर्भ में मंगल भी काफी महत्वपूर्ण होता है. इसकी दृष्टि और उपस्थिति भी कई बार वैवाहिक सुख में व्यवधान का कारण होता है.

प्रश्न कुण्डली में लड़का लड़की का का स्वभाव और चरित्र (The character and nature of the persons through Prashna Kundali)
प्रश्न कुण्डली में कुछ ऐसे ग्रह स्थितियों का वर्णन किया गया है जिन्हें देखकर इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र कैसा है. प्रश्न कुण्डली के अनुसार जब लड़का लड़की के चरित्र के विषय में जानने के लिए प्रश्न पूछा जाता है तब कुण्डली में अगर मंगल और शुक्र की युति बनती है अथवा शुक्र और मंगल के बीच दृष्टि सम्बन्ध बनता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि अपने चरित्र और व्यवहार के कारण वैवाहिक जीवन में पति पत्नी एक दूसरे के प्रति पूर्ण समर्पित नहीं होंगे. चन्द्रमा सातवें घर में मंगल और राहु के साथ बैठा हो (when moon is in the seventh house with mars and rahu) और सप्तमेश एवं शुक्र पर मंगल अथवा शनि की अशुभ दृष्टि हो तो पति पत्नी में नैतिकता का अभाव होता है. द्वितीय, छठे, सातवें, आठवें और बारहवें भाव के स्वामी कुण्डली में कहीं भी युति बनाते है तो चंचल स्वभाव का संकेत मिलता है. पति पत्नी में समर्पण भाव का अभाव उस स्थिति में भी होता है जब बुध और शुक्र की युति चतुर्थ भाव में होती है और चतुर्थ भाव को शनि देख रहा होता हो.

पति पत्नी के चरित्र के विषय में प्रश्न कुण्डली का उदाहरण (Example of marriage from the prashna kundali)

मनोज की शादी की बात काफी हद तक आगे बढ़ चुकी थी. लेकिन मनोज के माता पिता के मन में यह बात घूम रही थी कि पता नहीं लड़की कैसी और उसका स्वभाव कैसा है. अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए इन्होंने प्रश्न कुण्डली से इस विषय का उत्तर जानना चाहा. 23 मई 2009 को 5 बजकर 12 मिनट पर इन्होंने अपना प्रश्न किया किया. लग्न निर्धारण के लिए इन्होंने कृष्णमूर्ति पद्धति से 1 से 249 तक दिये गये अंक में अंक 19 को चुना और वैदिक पद्धति के अनुसार 1 से 108 मे अंक 7 को चुना. इस प्रकार इनकी प्रश्न कुण्डली तैयार हुई. कुण्डली में लग्न आया तुला जिसका स्वामी है शुक्र. राशि है मेष जिसका स्वामी है मंगल.  नक्षत्र है भरणी जिसका स्वामी है शुक्र. इनकी प्रश्न कुण्डली में छठे भाव में मंगल और शुक्र की युति बन रही है. लग्न भाव में शनि की दृष्टि है. तुला लग्न की कुण्डली होने से शनि अपनी अशुभता नहीं देगा लेकिन छठे भाव में शुक्र मंगल की युति के कारण पति पत्नी दोनों ही स्वतंत्र विचार के होंगे.

Featured Post

पाराशर के अनुसार ग्रह दृष्टि

पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः ।  विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...