शनिवार, फ़रवरी 12, 2011

राहु द्वारा निर्मित योग और उनका फल (Yoga related with Rahu and thier results)


अष्टलक्ष्मी योग - Ashtalakshmi yoga
वैदिक ज्योतिष में राहु नैसर्गिक पापी ग्रह के रूप में जाना जाता है.इस ग्रह की अपनी कोई राशि नहीं है अत: जिस राशि में होता है उस राशि के स्वामी अथवा भाव के अनुसार फल देता है.राहु जब छठे भाव में स्थित होता है और केन्द्र में गुरू होता है तब यह अष्टलक्ष्मी योग (Ashtalakshmi yoga) नामक शुभ योग का निर्माण करता है.  अष्टलक्ष्मी योग (Ashtalakshmi yoga) में राहु अपना पाप पूर्ण स्वभाव त्यागकर गुरू के समान उत्तम फल देता है. अष्टलक्ष्मी योग (Ashtalakshmi yoga) जिस व्यक्ति की कुण्डली में बनता है वह व्यक्ति ईश्वर के प्रति आस्थावान होता है.इनका व्यक्तित्व शांत होता है.इन्हें यश और मान सम्मान मिलता है.लक्ष्मी देवी की इनपर कृपा रहती है.
लग्न कारक योग - Lagna Karaka Yoga
राहु द्वारा निर्मित शुभ योगों में लग्न कारक योग ( Lagna Karaka Yoga) का नाम भी प्रमुख है. लग्न कारक योग ( Lagna Karaka Yoga)  मेष, वृष एवं कर्क लग्न वालों की कुण्डली में तब बनता है जबकि राहु द्वितीय, नवम अथवा दशम भाव में नहीं होता है.जिस व्यक्ति की कुण्डली में लग्न कारक योग ( Lagna Karaka Yoga) उपस्थित होता है उसे राहु की अशुभता का सामना नहीं करना होता है. राहु इनके लिए शुभ कारक होता है जिससे दुर्घटना की संभावना कम रहती है.स्वास्थ्य उत्तम रहता है.आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है एवं सुखी जीवन जीते हैं.
परिभाषा योग (Paribhasha Yoga)
जिस व्यक्ति की कुण्डली में राहु परिभाषा योग (Paribhasha Yoga) का निर्माण करता है.वह व्यक्ति राहु के कोप से मुक्त रहता है.यह योग जन्मपत्री में तब निर्मित होता है जब राहु लग्न में स्थित हो अथवा तृतीय, छठे या एकादश भाव में उपस्थित हो और उस पर शुभ ग्रहों की दृष्टि हो.राहु का परिभाषा योग (Paribhasha Yoga) व्यक्ति को आर्थिक लाभ देता है.स्वास्थ्य को उत्तम बनाये रखता है.इस योग से प्रभावित व्यक्ति के कार्य आसानी से बन जाते हैं.
कपट योग (Kapata Yoga)
दो पापी ग्रह राहु और शनि जब जन्मपत्री में क्रमश: एकादश और षष्टम में उपस्थित होते हैं तो कपट योग (Kapata Yoga) बनता है.जिस व्यक्ति की कुण्डली में कपट योग (Kapata Yoga) निर्मित होता है वह व्यक्ति अपने स्वार्थ हेतु किसी को भी धोखा देने वाला होता है .इनपर विश्वास करने वालों को पश्चाताप करना होता है.सामने भले ही लोग इनका सम्मान करते हों परंतु हुदय में इनके प्रति नीच भाव ही रहता है.
पिशाच योग - Pishach Yoga
पिशाच योग (Pishach Yoga) राहु द्वारा निर्मित योगों में यह नीच योग है.पिशाच योग (Pisach Yoga) जिस व्यक्ति की जन्मपत्री में होता है वह प्रेत बाधा का शिकार आसानी से हो जाता है.इनमें इच्छा शक्ति की कमी रहती है.इनकी मानसिक स्थिति कमज़ोर रहती है, ये आसानी से दूसरों की बातों में आ जाते हैं.इनके मन में निराशात्मक विचारों का आगमन होता रहता है.कभी कभी स्वयं ही अपना नुकसान कर बैठते हैं.
चांडाल योग (Chandal Yoga or Guru Chandal Yoga)
चांडाल योग (Chandal Yoga) गुरू और राहु की युति से निर्मित होता है. चांडाल योग (Chandal Yoga) अशुभ ग्रह के रूप में माना जाता है. चांडाल योग (Chandal Yoga)जिस व्यक्ति की कुण्डली में निर्मित होता है उसे राहु के पाप प्रभाव को भोगना पड़ता है. चांडाल योग (Chandal Yoga) में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है.नीच कर्मो के प्रति झुकाव रहता है.मन में ईश्वर के प्रति आस्था का अभाव रहता है.

व्यवसाय एवं नौकरी में उन्नति -प्रमोशन (Your Promotion and astrology)

1. तीन वर्ग कुण्डलियां:  (The three important kundalis - Janm, Navamsh, Dashamsh)
जन्म कुण्डली जीवन की सभी सूचनाओं का चित्र है. मोटी मोटी बातों को जानने के लिये जन्म कुन्डली को देखने से प्रथम दृ्ष्टि मे ही जानकारी हो जाती है. सूक्ष्म अध्ययन के लिये नवांश कुण्डली को देखा जाता है. व्यवसाय मे उन्नति के काल को निकालने के लिये दशमांश कुण्डली की विवेचना भी उतनी ही आवश्यक हो जाती है (The Dashamsh kundali is important in predicting career prospects). इन तीनों कुण्डलियों में दशम भाव दशमेश का सर्वाधिक महत्व है (The tenth lord has a special significance).

तीनों वर्ग कुण्डलियों से जो ग्रह दशम/एकादश भाव या भावेश विशेष संबध बनाते है. उन ग्रहों की दशा, अन्तरदशा में उन्नति मिलने की संभावना रहती है (There is a prospect of raise or promotion in the dasha period of the planets connected with the 10th house). कुण्डलियों में बली ग्रहों की व शुभ प्रभाव के ग्रहों की दशा मे भी प्रमोशन मिल सकता है. एकादश घर को आय की प्राप्ति का घर कहा जाता है. इस घर पर उच्च के ग्रह का गोचर लाभ देता है.

2. पद लग्न से : (Career and Pada Lagna)
पद लग्न वह राशि है जो लग्नेश से ठीक उतनी ही दूरी पर स्थित है. जितनी दूरी पर लग्न से लग्नेश है. पद लग्न के स्वामी की दशा अन्तरदशा या दशमेश/ एकादशेस का पद लग्न पर गोचर करना उन्नति के संयोग बनाता है. पद लग्न से दशम / एकादश भाव पर दशमेश या एकादशेस का गोचर होने पर भी लाभ प्राप्ति की संभावना बनती है.

3. महत्वपूर्ण दशाएं: (Important Dashas)
ऋषि पराशर के अनुसार लग्नेश, दशमेश व उच्च के ग्रहों की दशाएं व्यक्ति को सफलता देती है. इन दशाओं का संबध व्यवसाय के घर या आय के घर से होने से आजीविका में वृ्द्धि होती है. इन दशाओं का संबध यदि सप्तम या सप्तमेश से हो जाये तो सोने पे सुहागे वाला फल समझना चाहिए (Relationship of the dasha lords with the seventh lord is auspicious too).

4. दशमेश नवांश में जिस राशि मे जाये उसके स्वामी से संबन्ध: (The relationship of the tenth-lord with the lord of the sign it is placed in)
जन्म कुण्डली के दशवें घर का स्वामी नवांश कुण्डली में जिस राशि में जाये उसके स्वामी के अनुसार व्यक्ति का व्यवसाय व उसपर बली ग्रह की दशा/ गोचर उन्नति के मार्ग खोलता है. इन ग्रहों की दशा में व्यक्ति को अपनी मेहनत में कमी न करते हुए अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए. उन्नति के समय में आलस्य व्यक्ति को मिलने वाले शुभ फलों में कमी का कारण बन सकता है.

5. गोचर: (Planetary transits and career)
उपरोक्त चार नियमों का अपना विशेष महत्व है. लेकिन इच्छित फल पाने के लिये गोचर का सहयोग भी लेना आवश्यक है (One most consider the planetary transits to judge raise). कुण्डली में उन्नति के योग हो, पद लग्न पर शुभ प्रभाव हो, दशवे घर व ग्यारहवें घर से जुड़ी दशाएं हो व गुरु शनि का गोचर हो तो व्यक्ति को मिलने वाली उन्नति को कोई नहीं रोक सकता है.

12.12.1951 ,जन्म समय ,9.11 बजे जन्म स्थान दिल्ली. यह व्यक्ति पेशे से आर्किटेक्ट है. 

जिन्हें गुरु की महादशा में बुध की अन्तर्दशा के बीच यानि अक्तूबर 1989 से फरवरी 1992 तक के दौरान 1989 में बहुत बडी कम्पनी मे कम्पनी की मिलों को बनाने का काम मिला. इसके बाद व्यक्ति सफलता के पायदान पर चढ़ता गया. उन्हे जीवन में पीछे मुडके देखने की जरुरत नहीं महसूस हुई.

इस व्यक्ति की कुण्डली में लग्न/लग्नेश, व दशम/ दशमेश की स्थिति बहुत अच्छी है. बुध दशमेश को पंचमेश/ द्वादशेश तथा दिगबली मंगल की दृ्ष्टि है. लग्नेश स्वग्रही है. शनि दशम घर में अमात्यकारक होकर स्थित है. शनि मंगल दोनो के दशम घर में होने से पराक्रम व मेहनत, लगन सभी एक साथ व्यक्ति में आ रहा है.

नवांश में दशमेश बुध मंगल के साथ सप्तम घर में स्थित है. जिनपर लग्नेश गुरु की दृ्ष्टि है. दशमांश कुण्डली में दशमेश शुक्र पर मंगल व शनि दोनो की दृष्टि होने से फल अच्छा मिल रहा है.  व्यक्ति के जीवन मे व्यावसायिक उन्नति की संभावना बहुत अच्छी है.

पद लग्न मिथुन राशि में स्थित है. जिसे पद लग्न का स्वामी बुध देखकर बल प्रदान कर रहा है. पद लग्न को शनि भी देख रहा है जिससे पद लग्न के शुभ फलों में इज़ाफा हो रहा है.

गुरु/ बुध की दशाओं में व्यक्ति को उन्नति मिली. गुरु/ बुध का सम्बन्ध आय व व्यवसाय से सभी जगह आ रहा है. गुरु बुध मे से एक लग्नेश है तो दूसरा दशमेश है. दोनों बलवान होकर स्थित है. इससे इन दोनो ग्रहों के फल विशेष रुप से मिलने की संभावना है. दोनों का दृष्टि संबध राजयोग भी बना रहा है.

गोचर को देखे तो दिसम्बर 1989 में दोनों ग्रह गुरु/ बुध मिथुन व धनु मे गोचर कर रहे थे. अर्थात दोनों ही एक दूसरे की राशियों में गोचर कर रहे थे.

राजनीति में प्रवेश एवं सफलता के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Carrer in Politics)

1. आवश्यक भाव : छठा, सांतवा, दसवां व ग्यारहवां घर (Important Houses for Carrer in Politics) 
सफल राजनेताओं की कुण्डली में राहु का संबध छठे, सांतवें, दशवें व ग्यारहवें घर से देखा गया है. कुण्डली के दशवें घर को राजनीति का घर कहते है. सत्ता में भाग लेने के लिये दशमेश या दशम भाव में उच्च का ग्रह बैठा होना चाहिए.

और गुरु नवम में शुभ प्रभाव में स्थिति होने चाहिए. या दशम घर या दशमेश का संबध सप्तम घर से होने पर व्यक्ति राजनीति में सफलता प्राप्त करता है. छठे घर को सेवा का घर कहते है. व्यक्ति में सेवा भाव होने के लिये इस घर से दशम /दशमेश का संबध होना चाहिए.  सांतवा घर दशम से दशम है इसलिये इसे विशेष रुप से देखा जाता है.

2. आवश्यक ग्रह: राहु, शनि, सूर्य व मंगल . (Important Houses: Rahu, Saturn, Sun and Mars) 
राहु को सभी ग्रहों में नीति कारक ग्रह का दर्जा दिया गया है. इसका प्रभाव राजनीति के घर से होना चाहिए. सूर्य को भी राज्य कारक ग्रह की उपाधि दी गई है. सूर्य का दशम घर में स्वराशि या उच्च राशि में होकर स्थित हो व राहु का छठे घर, दसवें घर व ग्यारहवें घर से संबध बने तो यह राजनीति में सफलता दिलाने की संभावना बनाता है. इस योग में दूसरे घर के स्वामी का प्रभाव भी आने से व्यक्ति अच्छा वक्ता बनता है.

शनि दशम भाव में हो या दशमेश से संबध बनाये और इसी दसवें घर में मंगल भी स्थिति हो तो व्यक्ति समाज के  लोगों के हितों के लिये काम करने के लिये राजनीति में आता है. यहां शनि जनता के हितैशी है तथा मंगल व्यक्ति में नेतृ्त्व का गुण दे रहा है. दोनों का संबध व्यक्ति को राजनेता बनने के गुण दे रहा है.

3. अमात्यकारक : राहु/ सूर्य (Amatyakarak Rahu and Sun)
राहु या सूर्य के अमात्यकारक बनने से व्यक्ति रुचि होने पर राजनीति के क्षेत्र में सफलता पाने की संभावना रखता है. राहु के प्रभाव से व्यक्ति नीतियों का निर्माण करना व उन्हें लागू करने की ण्योग्यता रखता है. राहु के प्रभाव से ही व्यक्ति में स्थिति के अनुसार बात करने की योग्यता आती है. सूर्य अमात्यकारक होकर व्यक्ति को समाज में उच्च पद की प्राप्ति का संकेत देता है. नौ ग्रहों में सूर्य को राजा का स्थान दिया गया है.

4. नवाशं व दशमाशं कुण्डली (Navamsha and Dashamasha Kundli)
जन्म कुण्डली के योगों को नवाशं कुण्डली में देख निर्णय की पुष्टि की जाती है. किसी प्रकार का कोई संदेह न रहे इसके लिये जन्म कुण्डली के ग्रह प्रभाव समान या अधिक अच्छे रुप में बनने से इस क्षेत्र में दीर्घावधि की सफलता मिलती है. दशमाशं कुण्डली को सूक्ष्म अध्ययन के लिये देखा जाता है. तीनों में समान या अच्छे योग व्यक्ति को राजनीति की उंचाईयों पर लेकर जाते है.

5. अन्य योग  (Other planets combination)
(1)  नेतृ्त्व के लिये व्यक्ति का लग्न सिंह अच्छा समझा जाता है. सूर्य, चन्द्र, बुध व गुरु धन भाव में हों व छठे भाव में मंगल, ग्यारहवे घर में शनि, बारहवें घर में राहु व छठे घर में केतु हो तो एसे व्यक्ति को राजनीति विरासत में मिलती है. यह योग व्यक्ति को लम्बे समय तक शासन में रखता है. जिसके दौरान उसे लोकप्रियता व वैभव की प्राप्ति होती है.

(ख) कर्क लग्न की कुण्डली में दशमेश मंगल दूसरे भाव में , शनि लग्न में, छठे भाव में राहु, तथा लग्नेश की दृष्टि के साथ ही सूर्य-बुध पंचम या ग्यारहवें घर में हो तो व्यक्ति को यश की प्राप्ति होती.

(ग) वृ्श्चिक लग्न की कुण्डली में लग्नेश बारहवे में गुरु से दृ्ष्ट हो शनि लाभ भाव में हो, राहु -चन्द्र चौथे घर में हो, शुक्र स्वराहि के सप्तम में लग्नेश से दृ्ष्ट हो तथा सूर्य ग्यारहवे घर के स्वामी के साथ युति कर शुभ स्थान में हो और साथ ही गुरु की दशम व दूसरे घर पर दृ्ष्टि हो तो व्यक्ति प्रखर व तेज नेता बनता है. 

साफ्टवेयर प्रोग्रामर कैरियर के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Software Programmer Carrer)

1. आवश्यक भाव: पंचम भाव / पंचमेश व दशम / दशमेश  (Important Houses: The Fifth House/lord or The Tenth House/lord)
कुण्डली के पांचवे घर को शिक्षा का घर कहते है.तकनिकी क्षेत्र में योग्यता अर्जित करने के लिये व्यक्ति की कुण्डली में शिक्षा का सीधा संबध दशम से होना चाहिए. अर्थात पंचम घर / पंचमेश से दशम व दशमेश का संबध होना चाहिए. इसके अलावा यह योग डाक्टरों की कुण्डली में भी मुख्य रुप से देखा जाता है.  डाक्टरों की कुण्डली में इसमें अस्पताल का भाव भी जुड जाता है. जिससे दोनों को अलग किया जा सकता है.

2. आवश्यक ग्रह (Important Planets for Software Programmer Carrer)
मंगल व शनि दोनों का प्रभाव इंजिनियरों की कुण्डली में होता है. इसके अतिरिक्त राहु/ केतु को भी इसमें सम्मिलित किया जाता है. पांचवे घर के साथ साथ, चौथे घर को भी शिक्षा का घर कहा जाता है. इन दोनों ग्रहों पर मंगल, शनि, राहु, केतु का सीधा प्रभाव व्यक्ति को इंजिनियर बनाता है.

3. अमात्यकारक ग्रह (3. Amatyakarak grahas for Software Programmer Carrer)
जैमिनी पद्वति (Gemini Astrology) के अमात्यकारक का प्रयोग करने से आजिविका के क्षेत्र की विशिष्टता का सरलता से ज्ञान किया जा सकता है. इस योग में अमात्यकारक ग्रह जिस ग्रह से अधिक संबध बनाता है उसी ग्रह के कारकतत्वों के अनुसार उसे क्षेत्र मिलता है.

4. दशाएं  (Graha Direction for Software Programmer Carrer)
इंजिनियरिंग का व्यवसाय प्रारम्भ करने की दशा ,दशमेश /दशम भाव में बैठे ग्रहों अथवा दशमेश के नक्षत्र स्वामी की होने पर आय प्राप्ति में सफलता मिलती है. बिना उचित दशाओं के सफलता की उंचाईयों को नहीं छुआ जा सकता है.
दशाएं तरक्की का समय निर्धारित करती है. तथा गोचर से फल मिलने आरम्भ होते है.:

5. अन्य योग (Other Yogas for Software Programmer Carrer)
(क)  आईटी में जाने के लिए आवश्यक शिक्षा उच्च स्तर की होनी चाहिए. अगर कुण्डली में दूसरे, चौथे व पांचवे घर का नवम, लग्न व दशम घर से संबध होने के साथ साथ गुरु, मंगल, शनि, बुध, शनि व शुक्र का आपस में संबध बने तो व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलते है.

(ख)  अगर पंचम घर में शुभ ग्रह की राशि, प़ंचमेश की युति हो या शिक्षा के कारक गुरु, बुध, मंगल के साथ युति या दृ्ष्टि संबध बने व शुक्र व शनि दोनो यन्त्रों से जुडे ग्रह होकर शिक्षा भाव से संबध बनाये तो व्यक्ति इस क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर आई.टी क्षेत्र में  सफलता प्राप्त करता है.

(ग) कुण्डली में गुरु व बुध का एक साथ बैठना या शुक्र व मंगल, गुरु व बुध के साथ किसी शुभ घर में हों. शनि भी राहु से युति या दृ्ष्टि संबध बनाये तो व्यक्ति को आई. टी. मे उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल होता है.

(घ)  गुरु-चन्द्र का गजकेसरी योग (Gaj Kesari Yoga) केन्द्र या त्रकोण में बने, नवमेश और धनेश होकर मंगल पांचवे घर में हो. सूर्य के साथ शुक्र और बुध गुरु की राशि में हो तथा केतु जिसे बारिक यन्त्रों का कारक कहा गया है. गुरु की राशि में स्थित होकर केन्द्र में हो व्यक्ति अतिउतम शिक्षा प्राप्त करता है.

(ड)  मीन लग्न में पंचमेश, नवमेश व मंगल के साथ लग्न में स्थित हों तथा केन्द्रों में शनि, सूर्य व बुध हो, तथा गुरु, शुक्र तीसरे व नवम भाव में बैठे तो व्यक्ति को आई. आई. टी. जैसे उच्च शिक्षा संस्थान से शिक्षा पाने में सफल होता है. 

कैरियर और कारकांश कुण्डली (Career & Karakamsh Kundali)

आजीविका और कैरियर के विषय में दशम भाव को देखा जाता है (Tenth Bhava is for Career).दशम भाव अगर खाली है तब दशमेश जिस ग्रह के नवांश में होता है उस ग्रह के अनुसार आजीविका का विचार किया जाता है.द्वितीय एवं एकादश भाव में ग्रह अगर मजबूत स्थिति में हो तो वह भी आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.ज्योतिषशास्त्र के नियमानुसार व्यक्ति की कुण्डली में दशमांश शुभ स्थान पर मजबूत स्थिति में होता है (Strongly placed tenth lord) तो यह आजीविका के क्षेत्र में उत्तम संभावनाओं का दर्शाता है.दशमांश अगर षष्टम, अष्टम द्वादश भाव में हो अथवा कमज़ोर हो तो यह रोजी रोजगार के संदर्भ में कठिनाई पैदा करता है.

जैमिनी पद्धति के अनुसार व्यक्ति के कारकांश कुण्डली में लग्न स्थान में सूर्य या शुक्र होता है तो व्यक्ति राजकीय पक्ष से सम्बन्धित कारोबार करता है अथवा सरकारी विभाग में नौकरी करता है.कारकांश में चन्द्रमा लग्न स्थान में हो (Moon in Ascendant in Karakamsh Kundali) और शुक्र उसे देखता हो तो इस स्थिति में अध्यापन के कार्य में सफलता और कामयाबी मिलती है.कारकांश में चन्द्रमा लग्न में होता है और बुध उसे देखता है तो यह चिकित्सा के क्षेत्र में कैरियर की बेहतर संभावनाओं को दर्शाता है.कारकांश में मंगल के लग्न स्थान पर होने से व्यक्ति अस्त्र, शस्त्र, रसायन एवं रक्षा विभाग से जुड़कर सफलता की ऊँचाईयों को छूता है.
कारकांश लग्न में जिस व्यक्ति के बुध होता (Mercury in Ascendant of Karakamsh Kundali) है वह कला अथवा व्यापार को अपनी आजीविका का माध्यम बनता है तो आसानी से सफलता की ओर बढ़ता है.कारकांश में लग्न स्थान पर अगर शनि या केतु है तो इसे सफल व्यापारी होने का संकेत समझना चाहिए.सूर्य और राहु के लग्न में होने पर व्यक्ति रसायनशास्त्री अथवा चिकित्सक हो सकता है.

ज्योतिष विधान के अनुसार कारकांश से तीसरे, छठे भाव में अगर पाप ग्रह स्थित हैं या उनकी दृष्टि है तो इस स्थिति में कृषि और कृषि सम्बन्धी कारोबार में आजीविका का संकेत मानना चाहिए.कारकांश कुण्डली में चौथे स्थान पर केतु (Ketu in fourth house of Karakamsh Kundali) व्यक्ति मशीनरी का काम में सफल होता है.राहु इस स्थान पर होने से लोहे से कारोबार में कामयाबी मिलती है.कारकांश कुण्डली में चन्द्रमा अगर लग्न स्थान से पंचम स्थान पर होता है और गुरू एवं शुक्र से दृष्ट या युत होता है तो यह लेखन एवं कला के क्षेत्र में उत्तमता दिलाता है.
कारकांश में लग्न से पंचम स्थान पर मंगल (Mars in fifth house of Karakamsh Kundali) होने से व्यक्ति को कोर्ट कचहरी से समबन्धित मामलों कामयाबी मिलती है.कारकांश कुण्डली के सप्तम भाव में स्थित होने से व्यक्ति शिल्पकला में महारत हासिल करता है और इसे अपनी आजीविका बनाता है तो कामयाब भी होता है.करकांश में लग्न से पंचम स्थान पर केतु व्यक्ति को गणित का ज्ञाता बनाता है.

फैशन विशेषज्ञ और ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Fashion Designer Career)

फैशन डिजाइंनिंग के व्यवसाय से जुडने के लिये व्यक्ति में कलात्मक अभिरुचि और उसको करने का जुझारुपन होना चाहिए तथा भाग्य का सहयोग भी व्यक्ति को मिले तो सफलता व्यक्ति के कदम चूमंती है.

फैशन डिजायन का व्यवसाय तेजी से निरन्तर फैलता जा रहा है. शहर के युवाओं के लिये यह सबसे पसन्दीदा काम है. क्योंकि फ़ैशन डिजायन कैरियर में काम व दाम दोनों है. साथ ही ग्लैमर तो है ही. फैशन विशेषज्ञ के क्षेत्र में कई भिन्नताएं है. कुछ को इसमें वस्त्र, आभूषण श्रंगार अथवा कपडो की कटाई, सिलाई आदि का काम पसन्द आता है. तो कुछ व्यक्तियों को फैशन शो का आयोजन करना अधिक पसन्द होता है. इस प्रकार देखे तो फैशन का क्षेत्र अत्यन्त विस्तृत है. यह सही है कि फैशन की दुनिया में व्यक्ति को सबसे अलग सोच को साकार करने का मौका मिलता है. आइये इसे फैशन डिजायन कैरियर के लिये ज्योतिष योगों  (Astrology Yoga for Fashion Designer Career) को देखें

आवश्यक भाव :- तीसरा, नवम व बारहवां घर (Prime houses - third, ninth and twelfth)

फैशन के भावों में तीसरा घर, नवम घर व द्वादश घर को मुख्य घर समझा जाता है. द्वादश का घर इसमें इसलिए सम्मिलित किया जाता है क्योकि इस घर का प्रभाव मिलने से व्यक्ति अपनी प्रतिभा को विदेश में जाकर प्रदर्शित कर सकता है. तीसरे घर को प्रतिभा का घर कहा जाता है. नवम घर से विशेष शिक्षा देखते है.

व द्वादश घर क्योकि यह तीसरे से दशवां घर (12th is the tenth house from 3rd) है इसलिये इसका महत्व ओर भी बढ जाता है. अत: जरुरी घर तीन हुए वह है तीसरा, नवम व बारहवां. इन सभी का दसंवे घर से संबध व्यक्ति को इस क्षेत्र में ले आता है.

2. आवश्यक ग्रह:- शुक्र, राहु व चन्द्रमा. (Prime planets: Venus, Rahu and Moon)
श्रंगार व सजावट का कारक शुक्र है (Venus is the karak for beauty and decoration). शुक्र के नये-नये प्रयोग, नयी कृ्तियों को सामने लाने का कार्य मन के कारक चन्द्र द्वारा संभव होता है. अत: शुक्र को चन्द्र का सहयोग मिले तो क्या कहना.  राहु है परम्परा से हटकर काम कराना, अनजानी राहों पर चलना इन्हे बेहद पसन्द आता है. नये विचारों को खोजना, लीक से हटकर कुछ नया करना  यह सब राहु की कृपा से ही होता है. शुक्र, राहु के मित्र भी है अत: ग्रह हुए शुक्र, राहु व चन्द्रमा.

 3. मंगल, शनि का दूसरे व दंसवे घर के भाव/भावेशो से संबध (The relationship between Mars, Saturn and houses 2nd, 10th)
फैशन की दुनिया में स्थान बनाने के लिये व्यक्ति की कुण्डली में मंगल व शनि जिन्हे तकनीकि ग्रह कहा जाता है इनका संबध दूसरे घर व दंसवे घर से पाया जाता है (There should be a relationship between Mars and Saturn). इससे व्यक्ति इस क्षेत्र में व्यक्ति की कर्मठता बढती है. क्योकी यह ऎसा व्यवसाय है जिसमें अपने काम की सराहना स्वयं ही करनी पडती है. तथा अपने प्रतिभा का प्रचार अपने आप ही करना पडता है. इस क्षेत्र में अपने आत्मविश्वास को सदा उच्च रखना पडता है.

4. फैशन के क्षेत्र में अमात्यकारक की भूमिका (The Amatyakarak and Fashion Designer Career): 
जैमिनी ज्योतिष के अमात्यकारक (Amatyakarak in Jaimini astrology) से व्यक्ति के व्यवसाय की दिशा जानना बेहद सरल है. कुण्डली में जब शुक्र का सम्बन्ध अमात्यकारक से बने व अमात्यकारक का संबध चन्द्रमा और राहु से हो तो व्यक्ति फैशन के क्षेत्र में किस्मत आजमाता है. इन सब ग्रहों का संबध तीसरे, नवम, व बारहवें भावों से होना चाहिए. जैमिनी ज्योतिष में अमात्यकारक वह ग्रह होता है जो कुण्डली में सबसे अधिक अंशों वाले ग्रह के बाद अधिक अंशों पर हो.

5. दशायें (Planetary periods )
ज्योतिष के योग होने से ही व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है. इसके लिये व्यक्ति को संबन्धित ग्रहों की दशाये भी मिलनी चाहिए. आय अर्जन के समय पर दसवें ग्रह, एकादश भावों के स्वामियों की दशा मिले तो व्यक्ति को योगों के पूरे फल मिलने की संभावना रहती है.

व्यक्ति की दशाएं अगर व्यवसाय के क्षेत्र से भावों की हों तो व्यक्ति को सफलता पाने में सरलता रहती है. जैसे:  उपरोक्त ग्रह योग हों और व्यक्ति को तीसरे, नवम, व बारहवें घर से जुडे ग्रहों की दशायें व्यक्ति की उचित समय में उचित दशाये मिले तो व्यक्ति सफलता की उंचाईयां चढता है.

6. गोचर (Planetary Transits):
कुण्डली में गोचर की भूमिका को नजर अन्दाज नहीं किया जा सकता है. गोचर कुण्डली (Transit Kundali) के ग्रहों के योगों को व्यक्ति की झोली में डालता है. साधारण शब्दों में इसके काम को डाकिये के काम के समान समझा जा सकता है. उदाहरण के लिये कुण्डली के दसमेश पर गोचर के दसमेश से दृ्ष्टि संबन्ध व्यक्ति को पेशे में विशेष रुप से सफलता दिलाने में सहायक रहेगा.

7. अन्य योग (Other Yogas): 
(क) व्यक्ति की कुण्डली में शुक्र का संबध चेहरे के घर दुसरे घर से हो (If Venus has an influence on the second house) तो व्यक्ति मुख व बालों को सजाने से जुडा काम करना पसन्द करता है. इसी प्रकार शुक्र का संबंध भवन के कारक मंगल अथवा निवास स्थान के घर जिसे चौथे घर के नाम से जाना जाता है. से संबध हो तो व्यक्ति को भवन को सजाने संवारने में रुचि होने की संभावनाएं बनती है.

(ख) व्यक्ति के लग्न में शुक्र, चतुर्थ में मंगल तथा दशम में शनि होने पर व्यक्ति का इंटीरियर डेकोरेटर के पेशे की ओर झुकाव रहता है. इसके अलावा व्यक्ति की लग्न शुक्र की राशि हो, चंन्दमा  दशंवे घर में स्थित होकर शुक्र से संबध बनाये. तो व्यक्ति फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से आय की प्राप्ति करता है. 

जैमिनी ज्योतिष से व्यवसायिक स्थिति (Analysing Business From Jaimini Astrology)


आपके लिए व्यवसाय में कैसी स्थिति रहेगी इस विषय का आंकलन आप चाहें तो जैमिनी (Jaimini astrology) महोदय के बताये विधि से ज्ञात कर सकते हैं.जैमिनी महोदय की विधि अमात्यकारक (Amatya Karak) पर निर्भर करती है.इस विधि में आपको अपनी कुण्डली में अमात्यकारक की स्थिति को देखना होता है.आमात्यकारक कुण्डली में लग्न से किस स्थिति यानी किस भाव में बैठा है.अमात्यकारक पर किस किस ग्रह की दृष्टि (Aspect on Amatyakarak) पड़ रही है.अमात्यकारक से ग्रहों की किस प्रकार की युति है (Planetary Conjunction With AmatyaKarak). इन सभी तथ्यों के आधार पर कारोबार में सफलता असफलता एवं लाभ हानि को ज्ञात किया जा सकता है.

जैमिनी ज्योतिष  (Jaimini astrology)  के अनुसार आपकी कुण्डली में अमात्यकारक लग्न से केन्द्र, त्रिकोण (Trine Houses) अथवा एकादश भाव में स्थित है तो आपके लिए व्यवसाय में उत्तम स्थिति का संकेत समझना चाहिए.इस स्थिति में अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आप व्यवसाय में निरन्तर आगे बढ़ते जाएंगे और कामयाबी की राह में बिना किसी बाधा या परेशानी के कामयाबी के पायदान पर चढ़ते जाएंगे.ग्रह की दृष्टि के विषय में यह नियम है कि अमात्यकारक पर जिस ग्रह की दृष्टि होगी उस ग्रह के स्वभाव और गुण के अनुसार फल प्राप्त होता है.अमात्यकारक पर अगर शुभ ग्रहों की दृष्टि है तो व्यापार के लिए शुभ संकेत समझना चाहिए और अगर अशुभ ग्रहों की दृष्टि है तो व्यापार में असफलता और रूकावट का संकेत समझना चाहिए.इसी प्रकार अमात्यकारक के साथ ग्रहों की शुभ युति में व्यापार सफल होता है और कामयाबी मिलती है जबकि अशुभ ग्रहों की युति होने पर व्यापार में सफलता नहीं मिल पाती है।

अगर आपकी कुण्डली में अमात्यकारक अशुभ ग्रह है (Malefic Amatyakarak) और उस पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि है साथ ही अगर वह अशुभ स्थान पर विराजमान है तो व्यवसाय में सफलता और असफलता का क्रम चलता रहता है.जन्मपत्री में अमात्यकारक शुभ ग्रह हो और इनपर शुभ ग्रहों की दृष्टि हो तथा यह शुभ स्थान पर विराजमान हों तो ऐसी स्थिति में आपको व्यापार में सदैव सफलता मिलती है और आप कामयाब व्यापारी होते हैं.यह तथ्य स्मरणीय है कि अमात्यकारक षष्ठेश से सम्बन्ध रखता है (Amatyakarak has a relation with the sixth-lord) और अष्टमेश से सम्बन्ध नहीं रखता है तो व्यापार में सफलता मिलने की संभावना रहती है परंतु इसके लिए संघर्षशील और परिश्रमी होना पड़ता है.

इस प्रकार आप अपनी कुण्डली में अमात्यकारक की स्थिति को देखकर व्यापार में अपनी स्थिति का आंकलन कर सकते हैं.

Featured Post

पाराशर के अनुसार ग्रह दृष्टि

पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः ।  विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...