शनिवार, फ़रवरी 12, 2011

साफ्टवेयर प्रोग्रामर कैरियर के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Software Programmer Carrer)

1. आवश्यक भाव: पंचम भाव / पंचमेश व दशम / दशमेश  (Important Houses: The Fifth House/lord or The Tenth House/lord)
कुण्डली के पांचवे घर को शिक्षा का घर कहते है.तकनिकी क्षेत्र में योग्यता अर्जित करने के लिये व्यक्ति की कुण्डली में शिक्षा का सीधा संबध दशम से होना चाहिए. अर्थात पंचम घर / पंचमेश से दशम व दशमेश का संबध होना चाहिए. इसके अलावा यह योग डाक्टरों की कुण्डली में भी मुख्य रुप से देखा जाता है.  डाक्टरों की कुण्डली में इसमें अस्पताल का भाव भी जुड जाता है. जिससे दोनों को अलग किया जा सकता है.

2. आवश्यक ग्रह (Important Planets for Software Programmer Carrer)
मंगल व शनि दोनों का प्रभाव इंजिनियरों की कुण्डली में होता है. इसके अतिरिक्त राहु/ केतु को भी इसमें सम्मिलित किया जाता है. पांचवे घर के साथ साथ, चौथे घर को भी शिक्षा का घर कहा जाता है. इन दोनों ग्रहों पर मंगल, शनि, राहु, केतु का सीधा प्रभाव व्यक्ति को इंजिनियर बनाता है.

3. अमात्यकारक ग्रह (3. Amatyakarak grahas for Software Programmer Carrer)
जैमिनी पद्वति (Gemini Astrology) के अमात्यकारक का प्रयोग करने से आजिविका के क्षेत्र की विशिष्टता का सरलता से ज्ञान किया जा सकता है. इस योग में अमात्यकारक ग्रह जिस ग्रह से अधिक संबध बनाता है उसी ग्रह के कारकतत्वों के अनुसार उसे क्षेत्र मिलता है.

4. दशाएं  (Graha Direction for Software Programmer Carrer)
इंजिनियरिंग का व्यवसाय प्रारम्भ करने की दशा ,दशमेश /दशम भाव में बैठे ग्रहों अथवा दशमेश के नक्षत्र स्वामी की होने पर आय प्राप्ति में सफलता मिलती है. बिना उचित दशाओं के सफलता की उंचाईयों को नहीं छुआ जा सकता है.
दशाएं तरक्की का समय निर्धारित करती है. तथा गोचर से फल मिलने आरम्भ होते है.:

5. अन्य योग (Other Yogas for Software Programmer Carrer)
(क)  आईटी में जाने के लिए आवश्यक शिक्षा उच्च स्तर की होनी चाहिए. अगर कुण्डली में दूसरे, चौथे व पांचवे घर का नवम, लग्न व दशम घर से संबध होने के साथ साथ गुरु, मंगल, शनि, बुध, शनि व शुक्र का आपस में संबध बने तो व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलते है.

(ख)  अगर पंचम घर में शुभ ग्रह की राशि, प़ंचमेश की युति हो या शिक्षा के कारक गुरु, बुध, मंगल के साथ युति या दृ्ष्टि संबध बने व शुक्र व शनि दोनो यन्त्रों से जुडे ग्रह होकर शिक्षा भाव से संबध बनाये तो व्यक्ति इस क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर आई.टी क्षेत्र में  सफलता प्राप्त करता है.

(ग) कुण्डली में गुरु व बुध का एक साथ बैठना या शुक्र व मंगल, गुरु व बुध के साथ किसी शुभ घर में हों. शनि भी राहु से युति या दृ्ष्टि संबध बनाये तो व्यक्ति को आई. टी. मे उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल होता है.

(घ)  गुरु-चन्द्र का गजकेसरी योग (Gaj Kesari Yoga) केन्द्र या त्रकोण में बने, नवमेश और धनेश होकर मंगल पांचवे घर में हो. सूर्य के साथ शुक्र और बुध गुरु की राशि में हो तथा केतु जिसे बारिक यन्त्रों का कारक कहा गया है. गुरु की राशि में स्थित होकर केन्द्र में हो व्यक्ति अतिउतम शिक्षा प्राप्त करता है.

(ड)  मीन लग्न में पंचमेश, नवमेश व मंगल के साथ लग्न में स्थित हों तथा केन्द्रों में शनि, सूर्य व बुध हो, तथा गुरु, शुक्र तीसरे व नवम भाव में बैठे तो व्यक्ति को आई. आई. टी. जैसे उच्च शिक्षा संस्थान से शिक्षा पाने में सफल होता है. 

कैरियर और कारकांश कुण्डली (Career & Karakamsh Kundali)

आजीविका और कैरियर के विषय में दशम भाव को देखा जाता है (Tenth Bhava is for Career).दशम भाव अगर खाली है तब दशमेश जिस ग्रह के नवांश में होता है उस ग्रह के अनुसार आजीविका का विचार किया जाता है.द्वितीय एवं एकादश भाव में ग्रह अगर मजबूत स्थिति में हो तो वह भी आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.ज्योतिषशास्त्र के नियमानुसार व्यक्ति की कुण्डली में दशमांश शुभ स्थान पर मजबूत स्थिति में होता है (Strongly placed tenth lord) तो यह आजीविका के क्षेत्र में उत्तम संभावनाओं का दर्शाता है.दशमांश अगर षष्टम, अष्टम द्वादश भाव में हो अथवा कमज़ोर हो तो यह रोजी रोजगार के संदर्भ में कठिनाई पैदा करता है.

जैमिनी पद्धति के अनुसार व्यक्ति के कारकांश कुण्डली में लग्न स्थान में सूर्य या शुक्र होता है तो व्यक्ति राजकीय पक्ष से सम्बन्धित कारोबार करता है अथवा सरकारी विभाग में नौकरी करता है.कारकांश में चन्द्रमा लग्न स्थान में हो (Moon in Ascendant in Karakamsh Kundali) और शुक्र उसे देखता हो तो इस स्थिति में अध्यापन के कार्य में सफलता और कामयाबी मिलती है.कारकांश में चन्द्रमा लग्न में होता है और बुध उसे देखता है तो यह चिकित्सा के क्षेत्र में कैरियर की बेहतर संभावनाओं को दर्शाता है.कारकांश में मंगल के लग्न स्थान पर होने से व्यक्ति अस्त्र, शस्त्र, रसायन एवं रक्षा विभाग से जुड़कर सफलता की ऊँचाईयों को छूता है.
कारकांश लग्न में जिस व्यक्ति के बुध होता (Mercury in Ascendant of Karakamsh Kundali) है वह कला अथवा व्यापार को अपनी आजीविका का माध्यम बनता है तो आसानी से सफलता की ओर बढ़ता है.कारकांश में लग्न स्थान पर अगर शनि या केतु है तो इसे सफल व्यापारी होने का संकेत समझना चाहिए.सूर्य और राहु के लग्न में होने पर व्यक्ति रसायनशास्त्री अथवा चिकित्सक हो सकता है.

ज्योतिष विधान के अनुसार कारकांश से तीसरे, छठे भाव में अगर पाप ग्रह स्थित हैं या उनकी दृष्टि है तो इस स्थिति में कृषि और कृषि सम्बन्धी कारोबार में आजीविका का संकेत मानना चाहिए.कारकांश कुण्डली में चौथे स्थान पर केतु (Ketu in fourth house of Karakamsh Kundali) व्यक्ति मशीनरी का काम में सफल होता है.राहु इस स्थान पर होने से लोहे से कारोबार में कामयाबी मिलती है.कारकांश कुण्डली में चन्द्रमा अगर लग्न स्थान से पंचम स्थान पर होता है और गुरू एवं शुक्र से दृष्ट या युत होता है तो यह लेखन एवं कला के क्षेत्र में उत्तमता दिलाता है.
कारकांश में लग्न से पंचम स्थान पर मंगल (Mars in fifth house of Karakamsh Kundali) होने से व्यक्ति को कोर्ट कचहरी से समबन्धित मामलों कामयाबी मिलती है.कारकांश कुण्डली के सप्तम भाव में स्थित होने से व्यक्ति शिल्पकला में महारत हासिल करता है और इसे अपनी आजीविका बनाता है तो कामयाब भी होता है.करकांश में लग्न से पंचम स्थान पर केतु व्यक्ति को गणित का ज्ञाता बनाता है.

फैशन विशेषज्ञ और ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Fashion Designer Career)

फैशन डिजाइंनिंग के व्यवसाय से जुडने के लिये व्यक्ति में कलात्मक अभिरुचि और उसको करने का जुझारुपन होना चाहिए तथा भाग्य का सहयोग भी व्यक्ति को मिले तो सफलता व्यक्ति के कदम चूमंती है.

फैशन डिजायन का व्यवसाय तेजी से निरन्तर फैलता जा रहा है. शहर के युवाओं के लिये यह सबसे पसन्दीदा काम है. क्योंकि फ़ैशन डिजायन कैरियर में काम व दाम दोनों है. साथ ही ग्लैमर तो है ही. फैशन विशेषज्ञ के क्षेत्र में कई भिन्नताएं है. कुछ को इसमें वस्त्र, आभूषण श्रंगार अथवा कपडो की कटाई, सिलाई आदि का काम पसन्द आता है. तो कुछ व्यक्तियों को फैशन शो का आयोजन करना अधिक पसन्द होता है. इस प्रकार देखे तो फैशन का क्षेत्र अत्यन्त विस्तृत है. यह सही है कि फैशन की दुनिया में व्यक्ति को सबसे अलग सोच को साकार करने का मौका मिलता है. आइये इसे फैशन डिजायन कैरियर के लिये ज्योतिष योगों  (Astrology Yoga for Fashion Designer Career) को देखें

आवश्यक भाव :- तीसरा, नवम व बारहवां घर (Prime houses - third, ninth and twelfth)

फैशन के भावों में तीसरा घर, नवम घर व द्वादश घर को मुख्य घर समझा जाता है. द्वादश का घर इसमें इसलिए सम्मिलित किया जाता है क्योकि इस घर का प्रभाव मिलने से व्यक्ति अपनी प्रतिभा को विदेश में जाकर प्रदर्शित कर सकता है. तीसरे घर को प्रतिभा का घर कहा जाता है. नवम घर से विशेष शिक्षा देखते है.

व द्वादश घर क्योकि यह तीसरे से दशवां घर (12th is the tenth house from 3rd) है इसलिये इसका महत्व ओर भी बढ जाता है. अत: जरुरी घर तीन हुए वह है तीसरा, नवम व बारहवां. इन सभी का दसंवे घर से संबध व्यक्ति को इस क्षेत्र में ले आता है.

2. आवश्यक ग्रह:- शुक्र, राहु व चन्द्रमा. (Prime planets: Venus, Rahu and Moon)
श्रंगार व सजावट का कारक शुक्र है (Venus is the karak for beauty and decoration). शुक्र के नये-नये प्रयोग, नयी कृ्तियों को सामने लाने का कार्य मन के कारक चन्द्र द्वारा संभव होता है. अत: शुक्र को चन्द्र का सहयोग मिले तो क्या कहना.  राहु है परम्परा से हटकर काम कराना, अनजानी राहों पर चलना इन्हे बेहद पसन्द आता है. नये विचारों को खोजना, लीक से हटकर कुछ नया करना  यह सब राहु की कृपा से ही होता है. शुक्र, राहु के मित्र भी है अत: ग्रह हुए शुक्र, राहु व चन्द्रमा.

 3. मंगल, शनि का दूसरे व दंसवे घर के भाव/भावेशो से संबध (The relationship between Mars, Saturn and houses 2nd, 10th)
फैशन की दुनिया में स्थान बनाने के लिये व्यक्ति की कुण्डली में मंगल व शनि जिन्हे तकनीकि ग्रह कहा जाता है इनका संबध दूसरे घर व दंसवे घर से पाया जाता है (There should be a relationship between Mars and Saturn). इससे व्यक्ति इस क्षेत्र में व्यक्ति की कर्मठता बढती है. क्योकी यह ऎसा व्यवसाय है जिसमें अपने काम की सराहना स्वयं ही करनी पडती है. तथा अपने प्रतिभा का प्रचार अपने आप ही करना पडता है. इस क्षेत्र में अपने आत्मविश्वास को सदा उच्च रखना पडता है.

4. फैशन के क्षेत्र में अमात्यकारक की भूमिका (The Amatyakarak and Fashion Designer Career): 
जैमिनी ज्योतिष के अमात्यकारक (Amatyakarak in Jaimini astrology) से व्यक्ति के व्यवसाय की दिशा जानना बेहद सरल है. कुण्डली में जब शुक्र का सम्बन्ध अमात्यकारक से बने व अमात्यकारक का संबध चन्द्रमा और राहु से हो तो व्यक्ति फैशन के क्षेत्र में किस्मत आजमाता है. इन सब ग्रहों का संबध तीसरे, नवम, व बारहवें भावों से होना चाहिए. जैमिनी ज्योतिष में अमात्यकारक वह ग्रह होता है जो कुण्डली में सबसे अधिक अंशों वाले ग्रह के बाद अधिक अंशों पर हो.

5. दशायें (Planetary periods )
ज्योतिष के योग होने से ही व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है. इसके लिये व्यक्ति को संबन्धित ग्रहों की दशाये भी मिलनी चाहिए. आय अर्जन के समय पर दसवें ग्रह, एकादश भावों के स्वामियों की दशा मिले तो व्यक्ति को योगों के पूरे फल मिलने की संभावना रहती है.

व्यक्ति की दशाएं अगर व्यवसाय के क्षेत्र से भावों की हों तो व्यक्ति को सफलता पाने में सरलता रहती है. जैसे:  उपरोक्त ग्रह योग हों और व्यक्ति को तीसरे, नवम, व बारहवें घर से जुडे ग्रहों की दशायें व्यक्ति की उचित समय में उचित दशाये मिले तो व्यक्ति सफलता की उंचाईयां चढता है.

6. गोचर (Planetary Transits):
कुण्डली में गोचर की भूमिका को नजर अन्दाज नहीं किया जा सकता है. गोचर कुण्डली (Transit Kundali) के ग्रहों के योगों को व्यक्ति की झोली में डालता है. साधारण शब्दों में इसके काम को डाकिये के काम के समान समझा जा सकता है. उदाहरण के लिये कुण्डली के दसमेश पर गोचर के दसमेश से दृ्ष्टि संबन्ध व्यक्ति को पेशे में विशेष रुप से सफलता दिलाने में सहायक रहेगा.

7. अन्य योग (Other Yogas): 
(क) व्यक्ति की कुण्डली में शुक्र का संबध चेहरे के घर दुसरे घर से हो (If Venus has an influence on the second house) तो व्यक्ति मुख व बालों को सजाने से जुडा काम करना पसन्द करता है. इसी प्रकार शुक्र का संबंध भवन के कारक मंगल अथवा निवास स्थान के घर जिसे चौथे घर के नाम से जाना जाता है. से संबध हो तो व्यक्ति को भवन को सजाने संवारने में रुचि होने की संभावनाएं बनती है.

(ख) व्यक्ति के लग्न में शुक्र, चतुर्थ में मंगल तथा दशम में शनि होने पर व्यक्ति का इंटीरियर डेकोरेटर के पेशे की ओर झुकाव रहता है. इसके अलावा व्यक्ति की लग्न शुक्र की राशि हो, चंन्दमा  दशंवे घर में स्थित होकर शुक्र से संबध बनाये. तो व्यक्ति फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से आय की प्राप्ति करता है. 

जैमिनी ज्योतिष से व्यवसायिक स्थिति (Analysing Business From Jaimini Astrology)


आपके लिए व्यवसाय में कैसी स्थिति रहेगी इस विषय का आंकलन आप चाहें तो जैमिनी (Jaimini astrology) महोदय के बताये विधि से ज्ञात कर सकते हैं.जैमिनी महोदय की विधि अमात्यकारक (Amatya Karak) पर निर्भर करती है.इस विधि में आपको अपनी कुण्डली में अमात्यकारक की स्थिति को देखना होता है.आमात्यकारक कुण्डली में लग्न से किस स्थिति यानी किस भाव में बैठा है.अमात्यकारक पर किस किस ग्रह की दृष्टि (Aspect on Amatyakarak) पड़ रही है.अमात्यकारक से ग्रहों की किस प्रकार की युति है (Planetary Conjunction With AmatyaKarak). इन सभी तथ्यों के आधार पर कारोबार में सफलता असफलता एवं लाभ हानि को ज्ञात किया जा सकता है.

जैमिनी ज्योतिष  (Jaimini astrology)  के अनुसार आपकी कुण्डली में अमात्यकारक लग्न से केन्द्र, त्रिकोण (Trine Houses) अथवा एकादश भाव में स्थित है तो आपके लिए व्यवसाय में उत्तम स्थिति का संकेत समझना चाहिए.इस स्थिति में अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आप व्यवसाय में निरन्तर आगे बढ़ते जाएंगे और कामयाबी की राह में बिना किसी बाधा या परेशानी के कामयाबी के पायदान पर चढ़ते जाएंगे.ग्रह की दृष्टि के विषय में यह नियम है कि अमात्यकारक पर जिस ग्रह की दृष्टि होगी उस ग्रह के स्वभाव और गुण के अनुसार फल प्राप्त होता है.अमात्यकारक पर अगर शुभ ग्रहों की दृष्टि है तो व्यापार के लिए शुभ संकेत समझना चाहिए और अगर अशुभ ग्रहों की दृष्टि है तो व्यापार में असफलता और रूकावट का संकेत समझना चाहिए.इसी प्रकार अमात्यकारक के साथ ग्रहों की शुभ युति में व्यापार सफल होता है और कामयाबी मिलती है जबकि अशुभ ग्रहों की युति होने पर व्यापार में सफलता नहीं मिल पाती है।

अगर आपकी कुण्डली में अमात्यकारक अशुभ ग्रह है (Malefic Amatyakarak) और उस पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि है साथ ही अगर वह अशुभ स्थान पर विराजमान है तो व्यवसाय में सफलता और असफलता का क्रम चलता रहता है.जन्मपत्री में अमात्यकारक शुभ ग्रह हो और इनपर शुभ ग्रहों की दृष्टि हो तथा यह शुभ स्थान पर विराजमान हों तो ऐसी स्थिति में आपको व्यापार में सदैव सफलता मिलती है और आप कामयाब व्यापारी होते हैं.यह तथ्य स्मरणीय है कि अमात्यकारक षष्ठेश से सम्बन्ध रखता है (Amatyakarak has a relation with the sixth-lord) और अष्टमेश से सम्बन्ध नहीं रखता है तो व्यापार में सफलता मिलने की संभावना रहती है परंतु इसके लिए संघर्षशील और परिश्रमी होना पड़ता है.

इस प्रकार आप अपनी कुण्डली में अमात्यकारक की स्थिति को देखकर व्यापार में अपनी स्थिति का आंकलन कर सकते हैं.

प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Administrative Officer Carrer)


1. उच्च शिक्षा के योग  (Astrology Yoga for Higher Studies)
आई. ए. एस. जैसे उच्च पद की प्राप्ति के लिये व्यक्ति की कुण्डली में शिक्षा का स्तर अच्छा होना चाहिए. शिक्षा के लिये शिक्षा के भाव  दूसरा, चतुर्थ भाव, पंचम भाव व नवम भाव को देखा जाता है. इन भाव/भावेशों के बली होने पर व्यक्ति की शिक्षा उतम मानी जाती है. शिक्षा से जुडे ग्रह है बुध, गुरु व मंगल इसके अतिरिक्त  शिक्षा को विशिष्ट बनाने वाले योग भी व्यक्ति की सफलता का मार्ग खोलते है. शिक्षा के अच्छे होने से व्यक्ति नौकरी की परीक्षा में बैठने के लिये योग्यता आती है.

2. आवश्यक भाव: छठा, पहला व दशम घर  (Importance of Bhava - 1st, 6th and 10th house)
किसी भी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में सफलता के लिये लग्न, षष्टम, तथा दशम भावो/ भावेशों का शक्तिशाली होना तथा इनमे पारस्परिक संबन्ध होना आवश्यक है. ये भाव/ भावेश जितने समर्थ होगें और उनमें पारस्परिक सम्बन्ध जितने गहरे होगें उतनी ही उंचाई तक व्यक्ति अपनी नौकरी में जा सकेगा.

इसके अतिरिक्त सफलता के लिये पूरी तौर से समर्पण तथा एकाग्र मेहनत की आवश्यकता होती है. इन सब गुणौ का बोध तीसरा घर कराता है. जिससे पराक्रम के घर के नाम से जाना जाता है. तीसरा भाव इसलिये भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योकी यह दशम घर से छठा घर है. इस घर से व्यवसाय के शत्रु देखे जाते है.

इसके बली होने से व्यक्ति में व्यवसाय के शत्रुओं से लडने की क्षमता आती है. यह घर उर्जा देता है. जिससे सफलता की उंचाईयों को छूना संभव हो पाता है.

3. आवश्यक ग्रह (Graha in your Horoscope)
कुण्डली के सभी ग्रहों में सूर्य को राजा की उपाधि दी गई है. तथा गुरु को ज्ञान का कारक कहा गया है. ये दो ग्रह मुख्य रुप से प्रशासनिक प्रतियोगिताओं में सफलता और उच्च पद प्राप्ति मे सहायक ग्रह माना जाता है. एसे अधिकारियों के लिये जिनका कार्य मुख्य रुप से जनता की सेवा करना है.

उनके लिये शनि का महत्व अधिक हो जाता है. क्योकि शनि जनता व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच के सेतू है. कई प्रशासनिक अधिकारी नौकरी करते समय भी लेखन को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल हुए है. यह मंगल व बुध की कृपा के बिना संभव नहीं है. मंगल को स्याही व बुध को कलम कहा जाता है.

प्रशासनिक अधिकारी मे चयन के लिये सूर्य, गुरु, मंगल, राहु व चन्द्र आदि ग्रह बलिष्ठ (Guru, Surya, Mangal, Rahu and Chandra should be powerful)  होने चाहिए. मंगल से व्यक्ति में साहस, पराक्रम व जोश आता है. जो प्रतियोगीताओं में सफलता की प्राप्ति के लिये अत्यन्त आवश्यक है.

4. अमात्यकारक ग्रह की भूमिका (Role of Amatyakarak Graha)
प्रशासनिक अधिकारी के पद की प्राप्ति के लिये अमात्यकारक ग्रह बडी भूमिका निभाता है. अगर किसी कुण्डली में अमात्यकारक बली है. (स्वग्रही, उच्च के, वर्गोतम) आदि स्थिति में हों. तथा केन्द्र में है. इसके अतिरिक्त बलशाली अमात्यकारक (Powerful Amatyakarak Graha) तीसरे व एकादश घरों में होने पर व्यक्ति को अपने जीवन काल में काफी उंचाई तक जाने का मौका मिलता है.

इस स्थिति में व्यक्ति को एसे काम करने के अवसर मिलते है. जिनमें वह आनन्द का अनुभव कर पाता है. अमात्यकारक नवाशं में आत्मकारक से केन्द्र अथवा तीसरे या एकादश भाव में हो तो व्यक्ति को सुन्दर व बाधा रहित नौकरी मिलती है. इसलिये अमात्यकारक की नवाशं में स्थिति भी देखी जाती है.

5. दशायें (Dashas)
व्यक्ति की कुण्डली में नौकरी में सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक है. और दशा भी उन्ही ग्रहों से संबन्धित मिल जाये तो सफलता अवश्य मिलती है. व्यक्ति को आई.ए.एस. बनने के लिये दशम, छठे, तीसरे व लग्न भाव/भावेशों की दशा मिलनी अच्छी होगी.

6 अन्य योग (Other astrology Yoga)
क) भाव एकादश का स्वामी नवम घर में हो या दशम भाव के स्वामी से युति या दृ्ष्ट हो तो व्यक्ति के प्रशासनिक अधिकारी बनने की संभावना बनती है.

ख) पंचम भाव में उच्च का गुरु या शुक्र होने पर उसपर शुभ ग्रहों का प्रभाव हो तथा सूर्य भी अच्छी स्थिति में हो तो व्यक्ति इन्ही ग्रहों की दशाओं में उच्च प्रशासनिक अधिकारी बनता है.

ग) लग्नेश और दशमेश स्वग्रही या उच्च के होकर केन्द्र या त्रिकोण में हो और गुरु उच्च का या स्वग्रही हो तो भी व्यक्ति की प्रशासनिक अधिकारी बनने की प्रबल संभावना होती है.

घ) कुण्डली के केन्द्र में विशेषकर लग्न में सूर्य, और बुध हों और गुरु की शुभ दृ्ष्टि इन पर हो तो जातक प्रशासनिक सेवा में उच्च पद प्राप्त करने में सफल रहता है

पंच-पक्षी ज्योतिष पद्वति (Pancha-Pakshi Shastra Astrology System)

पंच- पक्षी (Panch-pakshi Shastram)  के नाम से जानी जाने वाली इस विधि में  पंच का अर्थ पांच से है. व पक्षी जिन्हे परिन्दों के नाम से भी जाना जाता है. इस पद्वति के पांच पक्षी :- गिद्ध, उल्लू, कौआ, मुर्गा, व मोर है (The panch-pakshi are Vulture, Owl, Crow, Rooster and Peacock).

ये सभी पांच पक्षी प्रतिदिन पांच प्रकार की क्रियाओं को करने में लगे रहते है. वो पांचों क्रियाएं क्रम से इस प्रकार है.

    * 1 खाना
    * 2 चलना
    * 3 राज करना
    * 4 सोना
    * 5 मरना


व्यक्ति का जन्म पक्षी जन्म नक्षत्र सख्या व चन्द्र के शुक्ल/कृ्ष्ण पक्ष (Birth Pakshi  or Nakshatra Pakshi) से निर्धारित होता है. यह पूरे जीवन के लिये स्थिर होता है. पंच पक्षी विधि (Panch Pakshi Astrology System)  अनेक प्रकार से उपयोगी पाई गई है. पंच-पक्षी से व्यक्ति पूरे दिन में अलग अलग समय में निश्चित काम करके सफलता प्राप्त कर सकता है. इस विधि में समय दशा निकालना बहुत सरल है.

यात्रा के दौरान मिलने वाले अनुभवों को जन्म पक्षी किस प्रकार प्रभावित करता है. तथा दिन के किस में समय यात्रा करना लाभदायक रहेगा, आईए देखे:-

1. जन्म पक्षी के खाना खाने की क्रिया के दौरान यात्रा करना: (Journey while the Pakshi is in eating state)
जो व्यक्ति जन्म पक्षी के खाना खाने की क्रिया के समय में यात्रा करता है उसे मार्ग में रोगग्रस्त होने की संभावना नहीं रहती है. उसे यात्रा के दौरान नये- नये लोगों से मिलने का अवसर मिलता है. वह अपने यात्रा के ल़क्ष्य को पाने में सफल होता है. अर्थात उसका यात्रा करना लाभदायक रहता है. इस समय में यात्रा करने से संचित धन में भी बढोतरी होने की संभावना रहती है. व व्यक्ति को किसी प्रकार की मानसिक परेशानी भी नहीं होगी.

(क) जन्म पक्षी खाना खाने की क्रिया में तथा क्रियामान पक्षी राज करने के अलावा अन्य क्रियाओं में व्यस्त होना चाहिए तथा उसके जन्म पक्षी से शत्रु संबध होने पर :- यात्रा से मिलने वाले फल विपरीत होगे. अर्थात

इस से आपको यात्रा से निराशा हाथ आने की संभावना है. रास्ते में भी आपको अनेक परेशानियों का सामना करना पडेगा. यह भी संभव है की मार्ग में आपको उचित खाना भी न मिले.  इस बात की भी संभावना बन रही है की आपको रास्ते में अपने साथ के मित्रों व रिश्तेदारों से किसी बात  लेकर झगडना भी पडे. अर्थात संबध खराब होने की संभावना भी है.

उस समय आप को यात्रा करना असुविधाजनक  लगेगा. यह आपकी अप्रसन्नता का कारण बनेगा. एसे समय में व्यक्ति के लिये यात्रा स्थगित करना लाभकारी रहता है.

(ख) जन्म पक्षी व क्रियामान पक्षी जब मित्र हो तो यात्रा सुखद रहेगी (When the birth-bird and ruling bird are friends). इस स्थिति में जन्म पक्षी राज करने की स्थिति में भी होना अनिवार्य है.

2. जन्म पक्षी के चलने की क्रिया के दौरान यात्रा करना: (Journey while the birth bird is in walking state)
किसी व्यक्ति का जन्म पक्षी जब चलने की क्रिया में व्यस्त हो तो उस समय में यात्रा करना व्यक्ति के लिये  व्यर्थ होता है. ऎसे में व्यक्ति बेकार घूम कर बिना अपने लक्ष्य की प्राप्ति किये वापस आता है. इस दौरान उसे रास्ते में अच्छा खाना मिलने की संभावनाएं भी कम होती है. तथा इस समय विशेष में मित्रों से भी व्यक्ति के संबध खराब होने की संभावना है.

एसी यात्रा करने के बाद व्यक्ति बाद में पछताता है. की काश मैनें इस समय में यात्रा न की होती. यह समय व्यक्ति को अपनी यात्रा के लक्ष्य से भी भटका सकता है. दूसरें लोग रास्ता बताने के स्थान पर व्यक्ति को दिशाभ्रमित कर सकते है.

इस समय में अगर वह अपने होने वाले जीवन साथी से मिलने जा रहा है तो रिश्ते में असफलता का सामना करना पडता है
.

होटल प्रबन्धन में सफलता के लिये ज्योतिष योग (Astrology & Success in Hotel Management)

1. आवश्यक भाव: - दूसरा, चौथा, छठा, सातवां व दशवां घर. (Important House - 2nd, Fourth, Sixth, Seventh, Tenth)
कुण्डली का दूसरा घर भोजन का घर है.  होटल व्यवसाय के लिये चौथा घर (the fourth house is considered for success in hotel management) इसलिये महत्व रखता है. क्योकि चौथे भाव से घर का सुख देखा जाता है. और व्यक्ति होटलों में भी घर के समान सुख होने की कामना करता है. प्रत्येक होटल जाने वाला प्राणी वहां घर की सुविधाएं खोजता है.

होटल में व्यक्ति तब ही रहने के लिये जाता है जब वह घर से दूर हो. छठे घर को सेवा का घर कहते है. सातवां घर चौथे घर से चौथा है. इसलिये इसका महत्व इस क्षेत्र में है. होटल व्यवसाय में अत्यधिक धन व श्रम की आवश्यकता होती है.

व्यक्ति अगर इस काम को स्वतंत्र रुप से अपनाता है तो सर्व प्रथम उसकी कुडण्ली में धन भाव (Dhan Bhava) अर्थात दूसरा, नवम व एकादश भावों पर शुभ प्रभाव हो तो व्यक्ति के अत्यधिक धन प्राप्ति की संभावनाएं बनती है.

2. आवश्यक ग्रह: शुक्र, राहु, चन्द्र 
भावों के अतिरिक्त व्यवसाय को जानने के लिये ग्रहों को भी अवश्य देखा जाता है. शुक्र होटल व्यवसाय से जुडे सभी व्यक्तियों की कुण्डली में विशेष महत्व रखता है. राहु का प्रभाव (Influence of Rahu in Horoscope) इसलिये देखा जाता है कि व्यक्ति में अन्य से हटकर   विशिष्टताएं है या नहीं. चन्द्र की भूमिका भी सेवा के कामों में अहम होती है. इन तीनों ग्रहों का संबन्ध छठे/बारहवे, लग्न/सप्तम, दूसरे/आठवें घर से या इनके स्वामियों से होने पर व्यक्ति को अपने व्यवसाय में सफलता मिलती है.

3. अमात्यकारक की महत्वपूर्ण भूमिका (Role of Amatyakaraka)
व्यक्ति के व्यवसाय निर्धारण में अमात्यकारक का अपना स्थान है. जिस व्यक्ति की कुण्डली में अमात्यकारक ग्रह पर राहु या शुक्र का प्रभाव हो वह होटल प्रबन्धन के क्षेत्र में सफल होता है. अमात्यकारक पराशरी ज्योतिष (Parashari Astrology) का हिस्सा न होकर जैमिनी ज्योतिष (Jaimini Astrology) का भाग है. इसके प्रयोग से व्यक्ति का पेशा आसानी के जाना जा सकता है.

4. नवांश व दशमांश कुण्डली का योगदान (Role of navamsha and dashmamsha Kundali)
ज्योतिष में मात्र जन्म कुण्डली के विश्लेषण से कुछ कहना हमेशा सही नहीं होता है. इसमें बनने वाले योगों की पुष्टि के लिये नवांश कुण्डली (Navamsha Kundli) को देखा जाता है. तथा दशमांश कुण्डली (Dashamsha Kundli)  को व्यवसाय के सूक्ष्म विश्लेषण के लिये देखा जाता है. इन तीनों कुण्डलियों से एक समान योग निकल के आने पर निकाले गये निर्णयों के विषय में कोई संदेह नहीं रह जाता है. तीनों में से दो का झुकाव जिस क्षेत्र की ओर अधिक हो उसी क्षेत्र में व्यक्ति को सफलता मिलती है.

नवांश व दशमांश कुण्डली में राहु/शुक्र का अन्य ग्रहों से संबन्ध व्यक्ति को होटल व्यवसाय की ओर लेकर जाता है. प्रबन्धन से संबन्धित ग्रह गुरु है. दशमेश से गुरु का संबन्ध व्यक्ति को प्रबन्धन गुरु बनाता है. मंगल का प्रभाव होटल नर्माण से जुडे काम करने की योग्यता देता है. बुध स्वागत करने की विशिष्टता देता है. साथ ही हिसाब किताब रखने मे भी रुचि दर्शाता है. शनि का प्रभाव व्यक्ति को सफाई, रख रखाव (हाउस किपिंग) के काम में दक्षता देता है.

5. उचित दशाएं:
राहु/ शुक्र की दशा / अन्तर्दशा में व्यक्ति की आयु आजीविका से कमाने की हो तथा ग्रह योग भी हो तो इस व्यवसाय में आय प्राप्ति की संभावना बनती है. मिलने वाली दशाओं का सीधा सम्बन्ध दशम/दशमेश से होने के साथ- साथ सम्बन्धित ग्रह व भावों से हो जाये तो व्यक्ति को होटल के क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलती है.

6. कुण्डली के अन्य योग 

  • (क)  कुण्डली में इस उद्दोग के कारक ग्रह मंगल, शुक्र, राहु, शनि आदि में से जितने ग्रहों का आपस में संबन्ध बनेगा. यह उतना ही शुभ रहेगा. ये ग्रह व्यक्ति के धन भाव में स्थित होकर धन प्राप्ति में सहायक होते है. अथवा कुण्डली में भाव नवम, दशम, व एकादश के स्वामी शुभ स्थानों में होकर मंगल व शुक्र आदि से संबध बनाये तो व्यक्ति को इस क्षेत्र में विशेष सफलता मिलती है.
  • (ख)  कुण्डली में तीसरे घर का स्वामी स्वग्रही होकर नवम घर में स्थित हो जहां से वह लग्नेश व दशमेश को देखे तथा लग्न में मंगल व शुक्र एक साथ स्थित हो अथवा राहु या शनि से दृ्ष्टि संबध रखे तो व्यक्ति को होटल के व्यवसाय में सफलता मिलती है.
  • (ग)  लग्न में बुध, मंगल, शुक्र अथवा शनि की राशि में हो तथा दूसरे व एकादश घर पर पाप प्रभाव न हों, चतुर्थ घर के स्वामी का दशमेश व एकादशमेश या लग्न भाव से संबध हो तो व्यक्ति को होटल के पेशे में यश व सफलता मिलती है

Featured Post

पाराशर के अनुसार ग्रह दृष्टि

पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः ।  विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...