मंगलवार, अक्टूबर 26, 2010

हाथ से जाने अपना भविष्य

वैज्ञानिक अध्ययन से यह पता चलता है कि मस्तिष्क की मूल शिराओं का हाथ के
 अंगूठे से सीधा संबंध है। स्पष्टतः अंगुष्ठ बुद्धि की पृष्ठ भूमि और प्रकृति को दर्शाने
 वाला सबसे महत्वपूर्ण अंग है। बाएं हाथ के अंगूठे से विरासत में मिली 
मानसिक वृति का आकलन किया जाता है और दायें हाथ के अंगूठे से स्वअर्जित
 बुद्धि-चातुर्य और निर्णय क्षमता का अंदाजा लगाना संभव है। अंगूठे और हथेली
 का मिश्रित फल व्यक्ति को अपनी प्रकृति के अनुसार ढाल पाने में सक्षम है। व्यक्ति 
के स्वभाव और बुद्धि की तीक्ष्णता को अंगुष्ठ के बाद अंगुलियों की बनावट और 
मस्तिष्क रेखा सबसे अधिक प्रभावित करती है।
अमेरिकी विद्वान विलियम जार्ज वैन्हम के अनुसार व्यक्ति के हाव-भाव और पहनावे
 से उसके स्वभाव के बारे में आसानी से बताया जा सकता है।
अतीव बुद्धि संपन्न लोगों का अंगुष्ठ पतला और पर्याप्त लंबा होता है। यह पहली अंगुली 
(तर्जनी) से बहुत पृथक भी स्थित होता है। यह व्यक्ति के लचीले स्वभाव को व्यक्त करता है।
 इस प्रकार के लोग किसी भी माहौल में स्वयं को ढाल सकने में कामयाब हो सकते हैं। 
ये काफी सहनशील भी देखे जाते हैं। इन्हें न तो सफलता का ही नशा चढ़ता है और न
 ही विफलता की परिस्थितियों से ही विचलित होते हैं। इनकी सबसे अच्छी विशेषता 
या गुण इनका लक्ष्य के प्रति निरंतरता है। लेकिन यदि अंगुष्ठ का नख पर्व (नाखून वाला भाग)
 यदि बहुत अधिक पतला है तो व्यक्ति अंततः दिवालिया हो जाता है और यदि यह पर्व
 बहुत मोटा गद्दानुमा है तो ऐसा व्यक्ति दूसरों के अधीन रह कर कार्य करता है। यदि नख पर्व
 गोल हो और अंगुलियां छोटी और हथेली में शनि और मंगल का प्रभाव हो तो जातक स्वभाव
 से अपराधी हो सकता है।

अंगुलियां कुल हथेली के चार में से तीन भाग के समक्ष होनी चाहिए। इससे कम होने से जातक कुएं का मेढक होता है। उसके विचारों में संकीर्णता और स्वभाव में अति तक की मितव्ययता होती है। सीमित बुद्धि संपन्न ये जातक भारी और स्थूल कार्यों को ही कर पाते हैं। बौद्धिक कार्य इनके लिए दूर की कौड़ी होती है। अक्सर इनको स्वार्थी भी देखा गया है। इस प्रकार की अंगुलियां यदि विरल भी हो तो आयु का नाश करती हैं।





अंगुलियां के अग्र भाग नुकीले रहने से काल्पनिक पुलाव पकाने की आदत होती है। जिससे व्यक्ति जीवन की वास्तविकता से अनभिज्ञ रहते हुए एक असफल जीवन जीता है।
अंगुलियां लंबी होने से जातक बौद्धिक और सूक्ष्मतम कार्य बड़ी सुगमता से पूर्ण कर लेता है और स्थूल कार्य भी इसकी पहुंच से बाहर नहीं होते हैं। बहुत बार इस प्रकार के जातक नेतृत्व करते देखे जाते हैं। 
इस प्रकार की अंगुलियों के साथ हाथ यदि बड़ा और चमसाकार हो तो जातक अपनी क्षमता
 का लोहा समाज को मनवा लेता है। लंबी अंगुलियों के साथ यदि हथेली में शुक्र मुद्रिका भी हो
 तो जातक सर्वगुण संपन्न होते हुए भी भावुकतावश प्रगति के मार्ग में पिछड़ जाता है। शनि 
मुद्रिका होने से दुर्भाग्य साथ नहीं छोड़ता है। इस प्रकार के जातक अपनी योग्यता और क्षमता
 का पूर्ण दोहन नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण इनको जीवन में सीमित उपलब्धियों से ही 
संतोष करना होता है। चंद्रमा का बहुत प्रभाव होने से जातक पर यथार्तता की अपेक्षा कल्पना
 हावि रहती है।
अंगुलियों के नाखून जब त्वचा में अंदर तक धंसे हों, साथ ही ये आकार में सामान्य से छोटे
 हों तो जातक बुद्धि कमजोर होती है। इसकी मनोवृत्ति सीमित और आचरण बचकाना होता है।
 ये जातक आजीविका हेतु इस प्रकार के कार्य करते पाए जाते हैं, जिनमें बौद्धिक / शारीरिक
 मेहनत न के बराबर होते होती है।
कनिष्ठा सामान्य से अधिक छोटी हो तो जातक मूर्ख होता है। कनिष्ठा के टेढी रहने से
 जातक अविश्वसनीय होता है। टेढ़ी कनिष्ठा को कुछ विद्वान चोरी करने की वृत्ति से भी 
जोड़ते हैं। 
लेकिन इसे तभी प्रभावी मानना चाहिए जब हथेली में मंगल विपरीत हो, क्योंकि ग्रहों में
 मंगल चोर है।
अंगुलियों का बैंक बैलेंस से सीधा संबंध है। केवल अंगुलियों का निरक्षण कर लेने भर से ही 
इस तथ्य का अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यक्ति में धन संग्रह की प्रवृत्ति कहां तक है। 
तर्जनी (पहली अंगुली) और मध्यमा (बीच की अंगुली) यदि बिरल (मध्य में छिद्र) हों तो
 निश्चित रूप से जीवन के मध्य काल के बाद ही धन का संग्रह हो पाता है। यदि कनिष्ठा
 विरल हो तो वृद्धावस्था अर्थाभाव में व्यतीत होती है। यदि अंगुलियों के मूल पर्व गद्देदार 
और स्थूल हों तो जीवन में विलास का आधिक्य रहता है। सभी अंगुलियों के विरल होने 
से जीवन पर्यन्त धन की कमी रहती है। सीधी, चिकनी और गोल अंगुलियां धन को 
बढ़ा देती है। सूखी अंगुलियां धन का नाश करती हैं।

वे अंगुलियां जिनके जोड़ों की गांठें बहुत उभरी हुई हों, संवेदनशील और कंजूस प्रवृत्ति दर्शाती हैं। लेकिन ऐसी उंगलियों वाले जातक कड़ी मेहनत कर सकते हैं। यही इनकी सफलता का रहस्य होता है।
अंगूठे और अंगुलियों के आकार-प्रकार के अलावा हाथ की बनावट से हमें काफी कुछ 
जानकारी प्राप्त होती है।
समचौरस हथेली के स्वामी व्यवहारिक होते हैं। लेकिन ऐसे लोग स्वार्थी भी होंगे। साथ
 ही समय आने पर किसी को धोखा भी दे सकते हैं। इसके विपरीत लंबवत हथेली के 
]स्वामी भावुक और कल्पनालोक में विचरण करने वाले लोग होंगे। आमतौर पर ये 
जीवन में स्वतंत्र रूप से सफल नहीं रहते हैं। तथापि ये नौकरी में ज्यादा सफल रहते हैं।
 ऐसे लोग यदि स्वयं का व्यवसाय स्थापित करें तो प्रायः लंबा नुकसान उठाते हैं।
 अतः ऐसे लोगों को हमेशा नौकरी को तरजीह देनी चाहिए।
हथेली का पृष्ठभाग समतल या कुछ उभार लेते हुए होना चाहिए। ऐसी हथेली का जातक व्यवहारिक होता है। यदि हथेली का करपृष्ठ बहुत अधिक उभार लिए हुए हो तो प्रायः व्यक्ति कर्कश स्वभाव और झगड़ालू होता है।
हथेली में जब गहरा गढ़ा हो तो प्रायः जातक अपनी बात पर कायम नहीं रह पाता है। 
ऐसे लोग जीवन मे अत्यंत संघर्ष के उपरांत ही कुछ हासिल कर पाते हैं।
हथेली का पृष्ठ भाग और कलाई हमेशा समतल होनी चाहिए। यदि दोनों में ज्यादा अंतर है 
तो यह जातक को समाज में स्थापित होने से रोकती है। ऐसे लोग अपने परिजनों से
 विरोध करते हैं। समाज में इनकी प्रतिष्ठा कम होती है।
जिन हाथों में शनि-मंगल का प्रभाव हो वे लोग कानूनी समस्याओं का सामना करते हैं।
 कुछ मामलों में ऐसे लोग अपराधी भी हो सकते हैं।
हथेली में राहु का प्रभाव होने पर जातक बुरी आदतों का शिकार होता है। वह धर्मभ्रष्ट 
भी हो सकता है। मदिरापान कर सकता है या अभक्षण का भी भक्षण कर सकता है।03%

राजभंग योग

राजभंग योग

 

ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली मे पाए गए राजयोगों का महत्व सर्वदा सर्वमान्य है। उच्च ग्रह व केंद्र त्रिकोण का संबंध होने से राजयोग मिलता है व इनसे लाभान्वित होकर अनेक जातक अपने जीवनकाल में सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं। भाग्य की विडंबना है व संसार का यह नियम है कि समय सर्वदा एक सा नहीं होता। जहां एक ओर उच्च कोटि के राजयोग फलित हुए दिखाई पड़े हैं वहीं दूसरी ओर उन्हीं राजयोगों का भंग होना भी फलीभूत हुआ है।

कुंडली सं. 1 :

भगवान श्री रामचंद्र जी की कुंडली में राजयोग भंग स्पष्ट दिखाई पड़ता है। लग्नस्थ शुभ सौम्य ग्रहों, उच्चस्थ गुरु व स्वगृही चंद्र पर प्राकृतिक पाप ग्रहों मंगल व शनि की पूर्ण दृष्टि गुरु व चंद्र द्वारा स्थापित राजयोग को भंग कर रही है। यही कारण है कि राजा के घर में जन्म लेने पर भी श्री राम को बनवासी होना पड़ा। यही नहीं सप्तमेश शनि अपनी उच्चस्थ राशि में चतुर्थ केंद्र में पंचमहापुरुष योगों में से शशयोग निर्मित कर रहा है किंतु शनि का अपनी उच्च राशि में वक्री होने के कारण श्री राम का यह राजयोग भंग हुआ व उन्हें अपनी भार्या का वियोग सहना पड़ा।

कुंडली सं. २ :

श्री मुरारजी देसाई की मिथुन लग्न की जन्मपत्री में षष्ठेश व एकादशेश मंगल उच्चस्थ होकर अष्टम भाव में स्थित हैं बुध व शुक्र के राजयोग को भंग कर रहे हैं। तीन-तीन ग्रह उच्चस्थ होने के बावजूद उनका राजनीतिक जीवन विवादास्पद रहा है। कर्मेश व केंद्राधिपति दोष से दूषित होकर गुरु द्वितीय भाव में उच्चस्थ और वक्री बैठा हुआ है। अष्टम नवमेश शनि पंचम त्रिकोण भाव में उच्चस्थ और वक्री है। फलतः उन्हें प्रधानमंत्री की गद्दी तो मिली किंतु ज्यादा समय तक पदासीन नहीं रह सके। अष्टम भाव में उच्चस्थ मंगल ने भी उन्हें राजयोग का फल अधिक दिनों तक भोगने नहीं दिया।
कुंडली 
स :
कोई भी ग्रह चाहे उच्च का हो, बलवान स्थिति में हो, उसके साथ यदि सूर्य/चंद्र हो तो राजयोग भंग हो जाता है। कुंडली सं. ३ में नवमेश व दशमेश बुध व चंद्र के दशम भाव में होने के बावजूद उनके सूर्य के साथ होने से राजयोग भंग हो गया। जातक कई बार संसद सदस्य बने किंतु मंत्री नहीं बन पाए।
उर्पयुक्त उदाहरण से एक और नियम की पुष्टि होती है कि यदि नवमेश व दशमेश राजयोग स्थापित कर रहे हों और उनके साथ बाधकेश हो तो भी राजयोग भंग हो जाता है। उपर्युक्त कुंडली चर लग्न की है और एकादशेश सूर्य बाधक भी है।

कुंडली सं. ४ :

बलवान ग्रह यदि स्तंभित हो जाता है तो राजयोग भंग कर देता है। कुंडली सं. ४ में गुरु को स्थान बल प्राप्त है क्योंकि यहां वह लग्न में स्तंभित है। ६.१०.१९९३ तक जातक को काफी नाम व ख्याति मिली किंतु गुरु की ही महादशा में प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए। इनकी गुरु की महादशा ६.१०.२००९ तक है।

कुंडली सं. ५ :

अकारक ग्रह की दशा हो और यदि वह ग्रह अपनी ही दशा अंतर्दशा में फल दे तो बाकी की दशा का राजयोग भंग हो जाता है। कुंडली ५ इसी बात की पुष्टि करती है।
यह जातक शुक्र की महादशा के अंतर्गत शुक्र की अंतर्दशा १७ १२.१९८६ से १७.०४.१९९० के मध्य मंत्री पद पर रहे। मीन लग्न के लिए अकारक ग्रह शुक्र ने अपनी ही दशा व अंतर्दशा में फल देकर बाकी १७ साल शून्य फल दिया व राजयोग भंग किया।

कुंडली सं. ६ :

पूर्ण चंद्र हेते हुए भी भाग्येश चंद्र से कर्मेश सूर्य यदि अष्टमस्थ हो, तो राज योग भंग होता है। कुंडली सं. ६ के जातक प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए कारण नवमेश व दशमेश सूर्य व चंद्र आमने सामने होने पर भी विपरीत फल मिला। एक ओर भाग्येश चंद्र के साथ वक्री प्राकृतिक पाप ग्रह तृतीयेश व चतुर्थेश अकारक व नीचस्थ शनि ने भी राजयोग भंग किया तो दूसरी ओर चंद्र से सूर्य अष्टम होने के कारण भी राजयोग भंग हुआ।

कुंडली सं. ७ :

सूर्य चंद्र कमजोर होने पर भी राजयोग भंग होता है। कुंडली सं. ७ पर नजर डालें। इस व्यक्ति की वर्तमान समय में राहु की महादशा चल रही है। जातक मुख्यमंत्री बनने में असफल रहे। भाग्येश सूर्य अपने ही भाग्य स्थान में षष्ठेश व एकादशेश शुक्र के साथ होने से कुछ कमजोर हो गया है। बुध दशम केंद्र में भद्र योग स्थापित करने के बावजूद पूर्ण फल देने में सक्षम नहीं है। लग्नेश गुरु व्यय भाव में, नीचस्थ राहु लग्न में और वर्तमान समय में राहु की महादशा में, कमजोर सूर्य, नीचस्थ चंद्र के कारण राजयोग भंग हुआ। चंद्र मंगल का परिवर्तन होने के अलावा लग्नेश गुरु सहित अष्टमेश चंद्र की बारहवें भाव में स्थिति ने लग्नेश का राजयोग भंग किया है। बुध के पंच महापुरुष योग स्थापित करने के बावजूद उसकी दशा नहीं आई और इसका लाभ जातक को नहीं मिला।

कुंडली सं. ८ :

नवमेश सूर्य तृतीय भाव में अष्टम भाव से अष्टम हो तो राजयोग भंग कर सकता है। इन जातक के जन्म के सातवें वर्ष में ही पिता की मृत्यु हो गई और वह उनकी मृत्यु के पश्चात राजा बने। भाग्येश सूर्य के अष्टम भाव से अष्टम होने के कारण राजयोग भंग हुआ।

कुंडली सं. ९ :

वृश्चिक लग्न के लिए लग्नेश व षष्ठेश कारक होकर पंचम भाव में मंगल उच्चस्थ सप्तमेश व व्ययेश शुक्र के साथ स्थित है किंतु लग्नेश होने के बावजूद पंचम भाव में मंगल ने राजयोग भंग किया है और संतान का सुख इन्हें नहीं मिला। पंचमेश गुरु षष्ठ भाव में शनि की दृष्टि में भी है। वह सभी निःसंतान योग स्थापित कर रहा है। यही नहीं जातक खुद दत्तक पुत्र हैं व उनके पिता भी दत्तक पुत्र रहे हैं।

आइए अलग-अलग ग्रहों के उच्च भंग पर एक दृष्टि डालें :

गुरु, मकर लग्न के लिए सप्तम भाव में परम उच्च होकर अकारक होते हुए भी हंस योग का फल देता है। किंतु यदि अष्टमेश सूर्य गुरु के साथ सप्तम भाव में स्थित हो तो राजयोग भंग हो जाता है।
कन्या लग्न के लिए यदि मंगल पंचम त्रिकोण भाव में शनि के साथ मकर राशि में हो, तो षष्ठेश शनि के कारण उच्चस्थ होने के बावजूद मंगल का उच्च भंग हो जाता है।
सूर्य कन्या लग्न में द्वादशेश होकर अष्टम भाव में उच्चस्थ हो जाता है किंतु यदि शनि साथ हो, तो अपनी उच्च राशि का फल देने में सक्षम नहीं होता।
शुक्र मिथुन लग्न में दशम केंद्र में अपनी उच्चस्थ राशि में मालव्य योग बनाता है किंतु यदि एकादशेश व षष्ठेश मंगल इसके साथ हो तो मालव्य योग को भंग कर देता है।
बुध अपनी उच्च राशि में कन्या लग्न में स्थान बल प्राप्त करने के साथ-साथ भद्र योग स्थापित करता है किंतु सूर्य एवं मंगल के साथ होने से यह राजयोग भी भंग हो जाता है।
कभी-कभी पांच ग्रह भी उच्च के होकर, जैसे कर्क राशि में २८द्घ का गुरु, कन्या में ०द्घ का बुध, तुला में २८द्घ का शुक्र, मेष में २९द्घ का सूर्य व मकर में २९द्घ का मंगल, राजयोग का आंशिक फल ही दे पाते हैं।
हमारी भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की कुंडली में छः ग्रहों के परिवर्तन ने उनहें जबरदस्त राजयोग दिया जिसके कारण उन्होंने लगभग १८ वर्ष तक देश के शासन की बागडोर संभाली। किंतु उनका भी विपरीत समय चला, अकारक ग्रह शनि की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चली। उत्तराकालामृत के अनुसार यदि शुक्र व शनि दोनों बलवान हों, तो शनि की महादशा में शुक्र का अंतर व शुक्र की महादशा में शनि का अंतर को कठिनाई का समय साबित होता है। श्रीमती गांधी को भी शनि की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा के दौरान अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और वह चुनाव हार गईं। उस समय उनका राजयोग भंग हुआ था। अतः यह कहना उचित होगा कि अकारक ग्रह की दशा - अंतर्दशा व बुरा समय भी राजयोग भंग करने में सक्षम होता है।
लग्न से छठे, सातवें या आठवें भाव में प्राकृतिक शुभ ग्रह हों या किसी एक घर में भी शुभ ग्रह हो तो लग्नाधिराज योग का शुभ फल मिलता है, किंतु यदि उस शुभ ग्रह के साथ एक भी पाप ग्रह हो तो उस लग्नाधिराज योग से प्राप्त राजयोग भंग हो जाता है।
इस प्रकार ऐसे अनेक उदाहरण हैं जहां या तो राजयोग भंग हुए हैं या सिर्फ आंशिक ही मिले हैं।
जीवन का अर्थ संघर्ष है। उतार-चढ़ाव जिंदगी के दो पहलू हैं। जीवन के संघर्षों से जुझते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना ही हमारा कर्तव्य है। सफलता मिलना या न मिलना भाग्य का खेल है। पुरुषार्थ के माध्यम से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अतः राजयोग भंग होने पर भी मनुष्य को हार न मान कर अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहकर कर्म करते रहना चाहिए क्योंकि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है

अंकों से जानें अपना कैरियर

अधिकतर लोगों की यह समझ में नहीं आता कि न्यूमरोलॉजी किस तरह से काम करती है, लेकिन कुछ बुनियादी बातों को समझना मुश्किल नहीं है। आपको सिर्फ अपनी जन्मतिथि की जरूरत है ताकि आप अपना बर्थ नंबर जान सकें। मसलन अगर आप किसी माह की 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका बर्थ नंबर होगा 2+9 =11 और फिर 1+1 = 2 यानी 2 आपका बर्थ नंबर है। 

एक :- अगर आपका बर्थ नंबर एक है तो आपका झुकाव रचनात्मक कार्यों की ओर होगा और आप हमेशा नए विचारों से भरे रहेंगे। आप सफल होंगे बतौर डिजाइनर, ग्रुप लीडर, फिल्म मेकर या आविष्कारक।

दो :- नंबर दो का संबंध हारमनी और साथ से है। नृत्य, संगीत, कविता और गणित आपके लिए अच्छे विकल्प हैं। नंबर दो से व्यक्ति महान शोधकर्ता बनते हैं।

तीन :- चंचलता और खुलापन नंबर तीन के विशेष गुण हैं। कम्युनिकेशन और मनोरंजन ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें आप प्रयास कर सकते हैं और सफल भी हो सकते हैं। आपके लिए अच्छे करियर विकल्प हैं- एक्टिंग, म्यूजिक, राइटिंग और जर्नलिज्म। आप फैशन डिजाइन और मॉडलिंग के बारे में भी सोच सकते हैं।


ND
चार :- अगर आप नंबर चार हैं तो अधिक संभावना है कि आप व्यावहारिक व्यक्ति होंगे, दृढ़ निश्चय और अंदरूनी शक्ति वाले। आप इंजीनियर, बिल्डर, प्रोग्रामर, अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, इकोलॉजिस्ट या मैकेनिक के रूप में बेहतर रहेंगे।

पाँच :- नंबर पाँच आपको एडवेंचरस बनाता है। अपने सपने साकार करें और उन राहों से बचें जिन पर लोग पहले चल चुके हैं। खोजी पत्रकारिता, प्रकाशन, विज्ञापन, स्टॉक्स, ट्रेवल, लेखन या एविएशन आपके लिए बेहतर रहेंगे।

छः :- समाजसेवा आपका प्राकृतिक स्वभाव है और सेवक होने के नाते आप अध्यापक, सोशल वर्कर, मेडिकल प्रोफेशनल, कुक या सिविल सर्वेंट के रूप में बेहतर रहेंगे।

सात :- नंबर सात बहुत अधिक अंतर्ज्ञानी होते हैं। आपको वैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, जाँचकर्ता, दार्शनिक, जासूस या मिस्ट्री लेखक के रूप में अधिक सफलता मिलेगी।

आठ :- नेतृत्व और दूसरों को अपने मुताबिक ढाल लेना नंबर आठ की विशेषता है। आप बेहतर सेल्स मैनेजर, बैंकर, स्टॉक ब्रोकर, मैनेजिंग डायरेक्टर या एथलिट के रूप में चमक सकते हैं।

नौ :- नंबर नौ को मानव मन की अच्छी समझ होती है और ये दूसरों को प्रेरित भी करते हैं। आप लेक्चरर, फिजिशियन, मानवतावादी, वकील या चित्रकार बनने को प्राथमिकता दें। 

शनिवार, अक्टूबर 23, 2010

दिन की चौघडिया

शुभ चौघडिया - शुभ - अमृत - लाभ      
  से        तक                रवि           सोम          मंगल         बुध         गुरु         शुक्र           शनि


6:00 AM 7:30 AM       उद्बेग         अमृत          रोग          लाभ         शुभ          चर          काल

7:30 AM 9:00 AM       चर             काल          उद्बेग        अमृत        रोग        लाभ           शुभ

9:00 AM 10:30 AM    लाभ           शुभ            चर           काल        उद्बेग        अमृत        रोग

10:30 AM 12:00 PM   अमृत        रोग            लाभ           शुभ         चर          काल          उद्बेग

12:00 PM 1:30 PM      काल         उद्बेग          अमृत          रोग         लाभ        शुभ           चर

1:30 PM 3:00 PM        शुभ           चर              काल         उद्बेग       अमृत       रोग           लाभ

3:00 PM 4:30 PM       रोग            लाभ             शुभ          चर          काल        उद्बेग         अमृत

4:30 PM 6:00 PM        उद्बेग         अमृत            रोग         लाभ          शुभ        चर            काल

गुरुवार, अक्टूबर 21, 2010

मेष राशि स्वभाव और कार्य

 आप हमेशा जल्दबाजी में रहते हैं तथा आराम से बैठ कर खाना खाने का समय आपके पास कभी भी नहीं होता। आपके खान-पान की आदतों से आपकी व्यस्त दिनचर्या का अंदाज़ा लगया जा सकता है। आपके भोजन में स्टार्च तथा तली-भुनी चीज़ों की अधिकता होती है तथा प्रेटीन ताजे फल व सब्जियों की कमी रहती है, जिसके कारण आपका पेट खराब रहता है तथा दिल का दौरा भी पड़ सकता है। आपको संतुलित खाना खाना चाहिए तथा आराम से खाना खाने के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। कैफीन की मात्रा को भी संतुलित रखना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे तनाव ही बढ़ता है। नियमित रूप से हल्का व्यायाम करना भी आपके लिए जरूरी है। व्यायाम करते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि आप ज्यादा कठिन व्यायाम ना करें। रात में खाना खाने के बाद धीरे-धीरे घूमने से भी बड़ा लाभ हो सकता है। आपको चोट भी जल्दी लग जाती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। हालांकि आप बहुत लंबे नहीं होते, लेकिन आपकी चौकोर संरचना भी इस बात का एहसास कराती है कि आप स्वस्थ हैं। आपमें से ज्यादातर लोगों की माँसपेशियाँ मजबूत तथा मुख का आकार संतुलित होता है। हालांकि आप अपनी राशि के चिन्ह भेड़ की तरह मजबूत होते हैं, लेकिन फिर भी आपको अपने खानपान तथा व्यायाम पर पूरा ध्यान देना चाहिए वरना आपके शरीर के मध्य भाग में वजन बढ़ सकता है। सिर, आँख तथा चेहरा आपके कोमल हिस्से होते हैं। आपको अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है, इसलिए आपको अपने सिर पर चोट तथा आग लगने का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

मेष राशि स्वभाव

शहर में जब परेड आए तो ये देखना चाहिए कि उसकी अगवाई कौन कर रहा है - वो जरूर कोई मेष राशि वाला ही होगा। आप कोई भी काम ऐसा नहीं करते जिसमें कि आपको असफलता मिले, बल्कि आपका हर काम नई पहचान पाने के लिए होता है। आपको चुनौतियाँ लेना पसंद होता है तथा आप इसमें भी सबसे आगे रहना पसंद करते हैं। आप हमेशा नए विचारों से भरपूर रहते हैं तथा हर समस्या का आसान हल आपके पास जरूर होता है, चाहे समस्या कितनी भी जटिल क्यों ना हो। लेकिन अगर कोई लगातार आपको परेशान करता रहे तो आप काम नहीं कर सकते। अगर आपको आजादी दी जाए तो आप हर चुनौती का मज़ा लेते हैं तथा उसे पूरी कुशलता से हल करने की कोशिश करते हैं। हालांकि आपका साथ सभी को पसंद आता है, लेकिन फिर भी आप सबसे ज्यादा पसंदीदा लोगों में से नहीं होते कदाचित आप इस बात को दिल पर भी नहीं लेते। आपके लिए ईमानदार होना तथा अपने दिमाग की बात को सबके सामने रख पाना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हालांकि आपको जल्दी गुस्सा नहीं आता, लेकिन अगर आप नाराज़ होते हैं तो फिर इसे छिपा पाना आपके लिए संभव नहीं होता। खुद को शांत करने का फिर एक ही तरीका बचता है कि आप अपनी नाराज़गी जल्दी से जल्दी किसी पर निकाल लें। समूह में काम करते समय भी आप खड़े हो कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में विश्वास रखते हैं। कोई आपको नज़रअंदाज़ करे, ये बात आपको कभी भी पसंद नहीं आती। अगर आपको लगता है कि कोई आपको नज़रअंदाज़ कर रहा है तो ऐसे समय में आपका प्रदर्शन और भी अच्छा होता है। आपके लिए खुद को स्थापित करना जीतने से भी ज्यादा जरूरी होता है। आप जिस भी समूह के सदस्य होते हैं आप उस समूह के लोगों को कभी भी नीचे देखने का मौका नहीं देते। जल्दबाजी की बजाय जो भी निर्णय लें वो शांति से सोच-समझ कर ही लें। मेष राशि वाले काम की शुरुआत तो पूरे उत्साह के साथ करते हैं लेकिन जहाँ बात काम को कुशलता से ख़त्म करने की आती है तो ये काम किसी और को ही करना पड़ता है। कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे कोई आपसे नाराज़ हो, इसके लिए आप कूटनीति का सहारा भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि गुस्सा तो किसी को भी आ सकता है।
 

अंक ज्योतिष

     आपका वाहन नम्बर (your vehicle number)

आज के भागमभाग दौर को सुविधाजनक और आसान बनाने के लिये

, वाहन जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है. जीवन का यह अभिन्न अंग 

अगर हमें सुविधा देता है तो दुर्घटनाओं से ह्रदयविदारक कष्ट भी पहुंचाता 

है. कुछ समझदार लोगों का मानना होता है कि अगर गाड़ी चालाते समय 

सावधानी रखें तो जीवन मे दुर्घटनायें नही होगी. परंतु बहुत से जगहों पे ये 

देखने को मिलता है कि फलां आदमी बहुत ही आराम से गाड़ी चलाता है 

लेकिन फिर भी दुर्घटना घट गई और फलां आदमी बहुत ही गलत और 

बेढ़ंगे वाहन चलाता है फिर भी कभी कुछ नही होता है.

अगर हुम अंक ज्योतिष की मानें तो ये आदमी के मुलांक या भाग्यांक 

और गाड़ी नम्बर के मुलांक के कारण होता है.मान लें कि आपका मुलांक 

1 है और गाड़ी नम्बर का कुल योग 6 या 8 आ रहा है तो दुर्घटनाओं की 

सम्भावना ज्यादा होती है और अगर 7 आता है तो इसकी सम्भावना कम 

हो जाती है. इसका कारण यह है कि 6 नम्बर मुलांक 1 के साथ शत्रु भाव 

रखता है जब कि 7 मित्र भाव रखता है. इसी प्रकार हर एक नम्बर का मित्र 

नम्बर और शत्रु नम्बर होता है जिसका वर्णन नीचे किया जा रहा है. 

इसकी मदद से आप बहुत हद तक ऐसे अनहोनी से बच सकते है. 

..........रेखा देवी

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 1 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 6 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें 

तो बेहतर होगा. आप पीले, सुनहरे, अथवा क्रीम रंग का वाहन खरीदें. 

नीले,भुरे, बैगनी या काले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 2 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 9 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो 

बेहतर होगा. आप सफेद अथवा हल्के रंग का वाहन खरीदें. लाल अथवा 

गुलाबी रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 3 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 3,6, या 9 रखना चाहिये. 5 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो 

बेहतर होगा. आप पीले, बैंगनी , अथवा गुलाबी रंग का वाहन खरीदें. हल्के 

हरे सफेद ,भुरे रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 4 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 9, 6 या 8 नम्बर वाला वाहन ना 

रखें तो बेहतर होगा. आप नीले अथवा भुरे रंग का वाहन खरीदें. गुलाबी या 

काले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 5 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 5 रखना चाहिये. 3, 9 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर 

होगा. आप हल्के हरे, सफेद अथवा भुरे रंग का वाहन खरीदें. पीले, गुलाबी 

या काले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 6 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 3, 6, या 9 रखना चाहिये. 4 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो 

बेहतर होगा. आप हल्के नीले , गुलबी , अथवा पीले रंग का वाहन खरीदें. 

कले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 7 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 9 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें 

तो बेहतर होगा. आप नीले , अथवा सफेद रंग का वाहन खरीदें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 8 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 8 रखना चाहिये. 1 या 4 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर 

होगा. आप काले, नीले, अथवा बैगनी रंग का वाहन खरीदें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 9 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 9, 3, या 6 रखना चाहिये. 5 या 7 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो 

बेहतर होगा. आप लाल , अथवा गुलाबी रंग का वाहन खरीदें.

Featured Post

पाराशर के अनुसार ग्रह दृष्टि

पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः ।  विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...