मंगलवार, अक्टूबर 26, 2010

अंकों से जानें अपना कैरियर

अधिकतर लोगों की यह समझ में नहीं आता कि न्यूमरोलॉजी किस तरह से काम करती है, लेकिन कुछ बुनियादी बातों को समझना मुश्किल नहीं है। आपको सिर्फ अपनी जन्मतिथि की जरूरत है ताकि आप अपना बर्थ नंबर जान सकें। मसलन अगर आप किसी माह की 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका बर्थ नंबर होगा 2+9 =11 और फिर 1+1 = 2 यानी 2 आपका बर्थ नंबर है। 

एक :- अगर आपका बर्थ नंबर एक है तो आपका झुकाव रचनात्मक कार्यों की ओर होगा और आप हमेशा नए विचारों से भरे रहेंगे। आप सफल होंगे बतौर डिजाइनर, ग्रुप लीडर, फिल्म मेकर या आविष्कारक।

दो :- नंबर दो का संबंध हारमनी और साथ से है। नृत्य, संगीत, कविता और गणित आपके लिए अच्छे विकल्प हैं। नंबर दो से व्यक्ति महान शोधकर्ता बनते हैं।

तीन :- चंचलता और खुलापन नंबर तीन के विशेष गुण हैं। कम्युनिकेशन और मनोरंजन ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें आप प्रयास कर सकते हैं और सफल भी हो सकते हैं। आपके लिए अच्छे करियर विकल्प हैं- एक्टिंग, म्यूजिक, राइटिंग और जर्नलिज्म। आप फैशन डिजाइन और मॉडलिंग के बारे में भी सोच सकते हैं।


ND
चार :- अगर आप नंबर चार हैं तो अधिक संभावना है कि आप व्यावहारिक व्यक्ति होंगे, दृढ़ निश्चय और अंदरूनी शक्ति वाले। आप इंजीनियर, बिल्डर, प्रोग्रामर, अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, इकोलॉजिस्ट या मैकेनिक के रूप में बेहतर रहेंगे।

पाँच :- नंबर पाँच आपको एडवेंचरस बनाता है। अपने सपने साकार करें और उन राहों से बचें जिन पर लोग पहले चल चुके हैं। खोजी पत्रकारिता, प्रकाशन, विज्ञापन, स्टॉक्स, ट्रेवल, लेखन या एविएशन आपके लिए बेहतर रहेंगे।

छः :- समाजसेवा आपका प्राकृतिक स्वभाव है और सेवक होने के नाते आप अध्यापक, सोशल वर्कर, मेडिकल प्रोफेशनल, कुक या सिविल सर्वेंट के रूप में बेहतर रहेंगे।

सात :- नंबर सात बहुत अधिक अंतर्ज्ञानी होते हैं। आपको वैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, जाँचकर्ता, दार्शनिक, जासूस या मिस्ट्री लेखक के रूप में अधिक सफलता मिलेगी।

आठ :- नेतृत्व और दूसरों को अपने मुताबिक ढाल लेना नंबर आठ की विशेषता है। आप बेहतर सेल्स मैनेजर, बैंकर, स्टॉक ब्रोकर, मैनेजिंग डायरेक्टर या एथलिट के रूप में चमक सकते हैं।

नौ :- नंबर नौ को मानव मन की अच्छी समझ होती है और ये दूसरों को प्रेरित भी करते हैं। आप लेक्चरर, फिजिशियन, मानवतावादी, वकील या चित्रकार बनने को प्राथमिकता दें। 

शनिवार, अक्टूबर 23, 2010

दिन की चौघडिया

शुभ चौघडिया - शुभ - अमृत - लाभ      
  से        तक                रवि           सोम          मंगल         बुध         गुरु         शुक्र           शनि


6:00 AM 7:30 AM       उद्बेग         अमृत          रोग          लाभ         शुभ          चर          काल

7:30 AM 9:00 AM       चर             काल          उद्बेग        अमृत        रोग        लाभ           शुभ

9:00 AM 10:30 AM    लाभ           शुभ            चर           काल        उद्बेग        अमृत        रोग

10:30 AM 12:00 PM   अमृत        रोग            लाभ           शुभ         चर          काल          उद्बेग

12:00 PM 1:30 PM      काल         उद्बेग          अमृत          रोग         लाभ        शुभ           चर

1:30 PM 3:00 PM        शुभ           चर              काल         उद्बेग       अमृत       रोग           लाभ

3:00 PM 4:30 PM       रोग            लाभ             शुभ          चर          काल        उद्बेग         अमृत

4:30 PM 6:00 PM        उद्बेग         अमृत            रोग         लाभ          शुभ        चर            काल

गुरुवार, अक्टूबर 21, 2010

मेष राशि स्वभाव और कार्य

 आप हमेशा जल्दबाजी में रहते हैं तथा आराम से बैठ कर खाना खाने का समय आपके पास कभी भी नहीं होता। आपके खान-पान की आदतों से आपकी व्यस्त दिनचर्या का अंदाज़ा लगया जा सकता है। आपके भोजन में स्टार्च तथा तली-भुनी चीज़ों की अधिकता होती है तथा प्रेटीन ताजे फल व सब्जियों की कमी रहती है, जिसके कारण आपका पेट खराब रहता है तथा दिल का दौरा भी पड़ सकता है। आपको संतुलित खाना खाना चाहिए तथा आराम से खाना खाने के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। कैफीन की मात्रा को भी संतुलित रखना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे तनाव ही बढ़ता है। नियमित रूप से हल्का व्यायाम करना भी आपके लिए जरूरी है। व्यायाम करते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि आप ज्यादा कठिन व्यायाम ना करें। रात में खाना खाने के बाद धीरे-धीरे घूमने से भी बड़ा लाभ हो सकता है। आपको चोट भी जल्दी लग जाती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। हालांकि आप बहुत लंबे नहीं होते, लेकिन आपकी चौकोर संरचना भी इस बात का एहसास कराती है कि आप स्वस्थ हैं। आपमें से ज्यादातर लोगों की माँसपेशियाँ मजबूत तथा मुख का आकार संतुलित होता है। हालांकि आप अपनी राशि के चिन्ह भेड़ की तरह मजबूत होते हैं, लेकिन फिर भी आपको अपने खानपान तथा व्यायाम पर पूरा ध्यान देना चाहिए वरना आपके शरीर के मध्य भाग में वजन बढ़ सकता है। सिर, आँख तथा चेहरा आपके कोमल हिस्से होते हैं। आपको अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है, इसलिए आपको अपने सिर पर चोट तथा आग लगने का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

मेष राशि स्वभाव

शहर में जब परेड आए तो ये देखना चाहिए कि उसकी अगवाई कौन कर रहा है - वो जरूर कोई मेष राशि वाला ही होगा। आप कोई भी काम ऐसा नहीं करते जिसमें कि आपको असफलता मिले, बल्कि आपका हर काम नई पहचान पाने के लिए होता है। आपको चुनौतियाँ लेना पसंद होता है तथा आप इसमें भी सबसे आगे रहना पसंद करते हैं। आप हमेशा नए विचारों से भरपूर रहते हैं तथा हर समस्या का आसान हल आपके पास जरूर होता है, चाहे समस्या कितनी भी जटिल क्यों ना हो। लेकिन अगर कोई लगातार आपको परेशान करता रहे तो आप काम नहीं कर सकते। अगर आपको आजादी दी जाए तो आप हर चुनौती का मज़ा लेते हैं तथा उसे पूरी कुशलता से हल करने की कोशिश करते हैं। हालांकि आपका साथ सभी को पसंद आता है, लेकिन फिर भी आप सबसे ज्यादा पसंदीदा लोगों में से नहीं होते कदाचित आप इस बात को दिल पर भी नहीं लेते। आपके लिए ईमानदार होना तथा अपने दिमाग की बात को सबके सामने रख पाना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हालांकि आपको जल्दी गुस्सा नहीं आता, लेकिन अगर आप नाराज़ होते हैं तो फिर इसे छिपा पाना आपके लिए संभव नहीं होता। खुद को शांत करने का फिर एक ही तरीका बचता है कि आप अपनी नाराज़गी जल्दी से जल्दी किसी पर निकाल लें। समूह में काम करते समय भी आप खड़े हो कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में विश्वास रखते हैं। कोई आपको नज़रअंदाज़ करे, ये बात आपको कभी भी पसंद नहीं आती। अगर आपको लगता है कि कोई आपको नज़रअंदाज़ कर रहा है तो ऐसे समय में आपका प्रदर्शन और भी अच्छा होता है। आपके लिए खुद को स्थापित करना जीतने से भी ज्यादा जरूरी होता है। आप जिस भी समूह के सदस्य होते हैं आप उस समूह के लोगों को कभी भी नीचे देखने का मौका नहीं देते। जल्दबाजी की बजाय जो भी निर्णय लें वो शांति से सोच-समझ कर ही लें। मेष राशि वाले काम की शुरुआत तो पूरे उत्साह के साथ करते हैं लेकिन जहाँ बात काम को कुशलता से ख़त्म करने की आती है तो ये काम किसी और को ही करना पड़ता है। कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे कोई आपसे नाराज़ हो, इसके लिए आप कूटनीति का सहारा भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि गुस्सा तो किसी को भी आ सकता है।
 

अंक ज्योतिष

     आपका वाहन नम्बर (your vehicle number)

आज के भागमभाग दौर को सुविधाजनक और आसान बनाने के लिये

, वाहन जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है. जीवन का यह अभिन्न अंग 

अगर हमें सुविधा देता है तो दुर्घटनाओं से ह्रदयविदारक कष्ट भी पहुंचाता 

है. कुछ समझदार लोगों का मानना होता है कि अगर गाड़ी चालाते समय 

सावधानी रखें तो जीवन मे दुर्घटनायें नही होगी. परंतु बहुत से जगहों पे ये 

देखने को मिलता है कि फलां आदमी बहुत ही आराम से गाड़ी चलाता है 

लेकिन फिर भी दुर्घटना घट गई और फलां आदमी बहुत ही गलत और 

बेढ़ंगे वाहन चलाता है फिर भी कभी कुछ नही होता है.

अगर हुम अंक ज्योतिष की मानें तो ये आदमी के मुलांक या भाग्यांक 

और गाड़ी नम्बर के मुलांक के कारण होता है.मान लें कि आपका मुलांक 

1 है और गाड़ी नम्बर का कुल योग 6 या 8 आ रहा है तो दुर्घटनाओं की 

सम्भावना ज्यादा होती है और अगर 7 आता है तो इसकी सम्भावना कम 

हो जाती है. इसका कारण यह है कि 6 नम्बर मुलांक 1 के साथ शत्रु भाव 

रखता है जब कि 7 मित्र भाव रखता है. इसी प्रकार हर एक नम्बर का मित्र 

नम्बर और शत्रु नम्बर होता है जिसका वर्णन नीचे किया जा रहा है. 

इसकी मदद से आप बहुत हद तक ऐसे अनहोनी से बच सकते है. 

..........रेखा देवी

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 1 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 6 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें 

तो बेहतर होगा. आप पीले, सुनहरे, अथवा क्रीम रंग का वाहन खरीदें. 

नीले,भुरे, बैगनी या काले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 2 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 9 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो 

बेहतर होगा. आप सफेद अथवा हल्के रंग का वाहन खरीदें. लाल अथवा 

गुलाबी रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 3 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 3,6, या 9 रखना चाहिये. 5 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो 

बेहतर होगा. आप पीले, बैंगनी , अथवा गुलाबी रंग का वाहन खरीदें. हल्के 

हरे सफेद ,भुरे रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 4 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 9, 6 या 8 नम्बर वाला वाहन ना 

रखें तो बेहतर होगा. आप नीले अथवा भुरे रंग का वाहन खरीदें. गुलाबी या 

काले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 5 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 5 रखना चाहिये. 3, 9 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर 

होगा. आप हल्के हरे, सफेद अथवा भुरे रंग का वाहन खरीदें. पीले, गुलाबी 

या काले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 6 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 3, 6, या 9 रखना चाहिये. 4 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो 

बेहतर होगा. आप हल्के नीले , गुलबी , अथवा पीले रंग का वाहन खरीदें. 

कले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 7 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 9 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें 

तो बेहतर होगा. आप नीले , अथवा सफेद रंग का वाहन खरीदें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 8 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 8 रखना चाहिये. 1 या 4 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर 

होगा. आप काले, नीले, अथवा बैगनी रंग का वाहन खरीदें.

अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 9 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का 

कुल योग 9, 3, या 6 रखना चाहिये. 5 या 7 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो 

बेहतर होगा. आप लाल , अथवा गुलाबी रंग का वाहन खरीदें.

सोमवार, अक्टूबर 18, 2010

अंकों के द्वारा दुर्घटना के योग

अंक ज्योतिष के द्वारा जीवन में होने वाली घटनाएं कैसे जानी जा सकती हैं इस विषय को यहाँ पर हम समझते हैं , -
ज्योतिष के अनुसार  किसी भी व्यक्ति के जीवन का संबंध अंकों व शब्दों से उतना ही है जितना की उसके रक्त, मांस व मज्जा से होता है। धनात्मक व ऋणात्मक अंको के प्रभाव से व्यक्ति के मन पर भी असर पडता है और वह व्यक्ति इसी असर के वशीभूत होकर जीवन में सभी कर्मों को  कर अपने लिये शुभ या अशुभ फल प्राप्त करता है।
जिस तरह से वैज्ञानिक ÷कैलोरी' के माध्यम से यह बता देते हैं कि कोई विशेष भोजन व्यक्ति के लिये शक्ति वर्धक है या नहीं। 
इसी प्रकार से हमारे ऋषि मुनियों ने भी अपनी खोजों से यह बता दिया था कि कौन सा अंक किसी व्यक्ति के लिये कैलोरी की भांति उसके जीवन के लिये शक्तिशाली है या नहीं। शुभ अंक से संबंधित नाम, कारोबार आदि अपना कर व्यक्ति अपने जीवन को सुखी व समृद्ध बना सकता है तथा यदि वह अशुभ अंकों का साथ रखता है तो दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर सकता है।

भाग्यांक :

प्रत्येक व्यक्ति का एक शुभ अंक होता है जो उसके जीवन के लिये सुखदायी होता है, इसे भाग्यांक कहते हैं। इसी भाग्यांक को अगर व्यक्ति अपने जीवन में पहचान कर उससे जुडी वस्तुओं को अपने जीवन में स्थान देता है तो फिर उस व्यक्ति को प्रगति के पथ पर चलने से कोई नहीं रोक सकता।
जिस तरह से दाना डाल देने से कबूतर आते हैं, चीनी डाल देने से चींटियां आ जाती हैं, उसी तरह से किसी विशेष व्यक्ति के भाग्यांक से संबंधित वस्तुओं के प्रयोग से भाग्यशाली फल अपने आप ही उसे मिलने शुरू हो जाते हैं।
किसी भी व्यक्ति का भाग्यांक ज्ञात करने के लिये निम्न उदाहरण देखा जा सकता है : व्यक्ति की जन्म तिथि = ७/८/१९६६ सभी अंको का जोड = ७+८+१+९+६+६ = ३७ पुनः जोड = ३+७ = १० पुनः जोड = १+० = 1 अतः व्यक्ति का भाग्यांक 1 कहलायेगा। 

निम्न तालिका से देखा जा सकता है कि 1 अंक के शत्रु अंक ४, ७ व ८ हैं। यदि व्यक्ति 1 अंक से संबंधित वस्तुओं को अपनायेगा तो सुख व समृद्धि प्राप्त करेगा और यदि ४,७ या ८ अंकों की वस्तुओं को अपनायेगा तो दुख व दुर्घटनाओं को प्राप्त कर सकता है।
अंक शास्त्र के अनुसार कोई व्यक्ति अपने शत्रु अंकों के कारण ही आकस्मिक दुर्धटनाओं का शिकार होता है। ऐसी आकस्मिक दुर्घटनायें पांच प्रकार की हो सकती हैं जिनका विवरण उपरोक्त सारणी में दिया जा रहा है।
अतः अपने-अपने भाग्यांक को पहचान कर निम्नलिखित संभावित आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है -

1 भू-दुर्घटना

इसमें सडक दुर्घटना, रेल दुर्घटना, सीढियों से गिरना व भू-स्खलन आदि को लिया जाता है। इस दुर्घटना का कारक अंक ५ है। अतः यदि किसी व्यक्ति के भाग्यांक की शत्रुता ५ अंक से है तो उसे भू- दुर्घटना के प्रति सावधान रहना चाहिये। ९ भाग्यांक वाले अक्सर इसी दुर्घटना से प्रभावित रहते हैं।

२ जल दुर्घटना

इसमें पानी में डूबना, बरसात में अधिक भीग जाने पर न्यूमोनिया होना, डायरिया होना आदि को लिया जाता है। इस दुर्घटना के कारक अंक २ व ६ हैं। अतः ३,४,५,७ भाग्यांक वाले व्यक्तियों को जल दुर्घटना के प्रति सावधान रहना चाहिये।

३ अग्नि दुर्घटना

इसमें अग्नि से जलकर मरना, प्रचण्ड गर्मी से मरना, लू लगना आदि दुर्घटनाओं को लिया जाता है। इस दुर्घटना के कारक अंक केवल 1 व ९ है। अतः ४,६,७,८ भाग्यांक वाले व्यक्तियों को अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सावधान रहना चाहिये।

४ वायु दुर्घटना

इसमें वायु में होनी वाली दुर्घटना, किसी ऊंचाई से गिरना, वात रोग से पीडित होना आदि को लिया जाता है। इस दुर्घटना के कारक अंक ३ व ८ हैं। अतः १,२,६,९ भाग्यांक वाले व्यक्तियों को वायु दुर्घटना के प्रति सावधान रहना चाहिये।

५ अन्य दुर्घटनायें

इसमें बिजली से होने वाली दुर्घटनायें, शोक व दुख से होने वाले निधन, प्राणाघात आदि को लिया जाता है। इसके कारक अंक ४ व ७ हैं। अतः १, २, ३, ९ भाग्यांक वाले व्यक्तियों को इस प्रकार की दुर्घटनाओं के प्रति सावधान रहना चाहिये।
अतः भाग्यांक से संबंधित ऊपरलिखित वस्तुओं को जीवन में अपना कर तथा शत्रु अंक से संबंधित वस्तुओं का दानादि कर आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। जैसे कि ऊपर र्वणित उदाहरण के व्यक्ति को भाग्यांक 1 से संबंधित वस्तुओं जैसे कि सुनहरी रंग के वस्त्र पहनने चाहिये या पिता की सेवा करनी चाहिये या माणिक रत्न धारण करना चाहिये और शत्रु अंक ४, ७ व ८ की वस्तुओं जैसे कि तिल, तेल व कंबल आदि का दान करना चाहिये और होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव करना चाहिये
यह लेख अंतर्जाल से संग्रहीत है , 

अंकों का जीवन में खेल

अंकों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। आज हम कोई वाहन लेने जाते हैं
 तो सोचते हैं कि यदि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर अपने अनुकूल मिल जाता तो
ज्यादा अच्छा होता। यही नहीं जब हम मकान खरीदने जाते हैं, या मित्र
बनाते हैं, नाम रखते हैं या परीक्षाओं में रोल नंबर देखते हैं तो गणना करने लगते
 हैं कि यह रोल नंबर हमारे अंक के अनुकूल है या नहीं। इसके अलावा ड्रा कोई
भी हो चाहे वह मकान के अलाटमेंट का हो या लाटरी का हर जगह हम
 अंकों में अपना भविष्यफल खोजने लगते हैं और खोजें भी क्यों नहीं,
 क्योंकि अंक विज्ञान भी तो ज्योतिष की ही एक शाखा है। प्रत्येक अंक
 किसी न किसी ग्रह से अभिभूत होता है। यही नहीं आजकल आप देखेंगे कि
बड़े-बड़े फिल्मी सितारें, बड़ी सफलतम हस्तियां भी अंक विज्ञान के प्रभाव
 से अछूती नहीं हैं और ऐसा वास्तव में देखा भी गया है कि नाम परिवर्तन
 करके लोगों ने ख्याति भी अर्जित की है।
अंक ज्योतिष' शब्द, अंक और ज्योतिष के योग से बना है। अर्थात् ऐसा
 विज्ञान जिसके द्वारा अंकों का प्रयोग ज्योतिष के साथ संबद्ध करके प्रयोग
 किया जा सके उसे अंक ज्योतिष कहेंगे। जैसा कि विदित है-
अंक 1 से ९ तक होते हैं जबकि ज्योतिष में मूल रूप से तीन तत्व हैं-
 ग्रह, राशि और नक्षत्र। ग्रह ९ राशियां १२ और नक्षत्र २७ होते हैं।
 अर्थात् नौ अंकों का संबंध ९ ग्रहों १२ राशियों और २७ नक्षत्रों के
साथ करना होता है। ज्योतिष का क्षेत्र तो काफी विस्तृत है। परंतु
अंक शास्त्र का क्षेत्र ज्योतिष की तुलना में सीमित है। यदि कम प्रयास से
 अधिक गणना करनी हो या शुभ और अशुभ समय अर्थात शुभ वार,
तिथि, मास, वर्ष, आयु, लग्न या होरा आदि जानना हो तो अंक शास्त्र
 का प्रयोग बखूबी किया जा सकता है। अंक ज्योतिष हेतु कुछ मुख्य
सारणियों का प्रयोग आवश्यक होता है जो इस प्रकार हैं : अंक शास्त्री
सैफेरियल के अनुसार वर्ण की संख्या का मान इस प्रकार है।
अंक ज्योतिष में ३ प्रकार के अंकों
का प्रयोग किया जाता है वे हैं-
 
१. मूलांक, २. भाग्यांक ३. नामांक
किसी जातक के बारे में जानने के लिये सर्वप्रथम जातक की जन्म तिथि
और नाम मालूम होना चाहिए। जन्म तिथि के आधार पर जातक का
 मूलांक और भाग्यांक ज्ञात कर सकते हैं। जन्म तिथि में से यदि सिर्फ
तिथि के अंकों को जोड़ दिया जाये तो मूलांक ज्ञात होगा जैसे ११-०७-१९६४
 में मूलांक हेतु ÷११' में १+१ = २ अर्थात मूलांक ÷२' होगा। अब भाग्यांक
निकालने के लिये जन्मतिथि को माह व वर्ष के साथ जोड़ना होगा।
अर्थात् १+१+७+१+९+६+४ = २९ = २+९ = ११ = १+१ = २ अर्थात इस
 जातक का मूलांक एवं भाग्यांक ÷२' है। तथा ÷अंक' का अधिष्ठाता
 ग्रह चंद्र है। अतः अंक विज्ञान के अनुसार जातक का स्वभाव,
शारीरिक गठन, भाग्य आदि सभी कुछ चंद्र के आधार पर निश्चित किया जायेगा।
यदि हम जानना चाहें कि जातक के लिये कौन सी तिथियां शुभ होंगी तो
कहा जा सकता है कि २, ११, २० तिथियां प्रत्येक मास की शुभ होंगी,
 क्योंकि मूलांक ÷२' है। यदि यह तिथियां सोमवार के दिन पड़ जायें
 तो और अधिक शुभ हो जायेंगी। क्योंकि सोमवार के दिन का अंक ÷२' है।
 इसी क्रम से यदि यह तिथियां फरवरी के मास की होंगी तो और अधिक
शुभ हो जायेंगी। यहां फरवरी मास का अंक ÷२' है। इसी प्रकार यदि
 जातक के शुभ वर्ष जानना हो तो इसको दो प्रकार से देखा जा सकता है।
 एक तो जातक की आयु के आधार पर और दूसरा वर्ष के अंकों के आधार पर
 जैसे २ अंक के लिये उसकी आयु के २, ११, २०, २९, ३८, ४७, ५६, ६५, ७४ वर्ष की
आयु शुभ वर्ष होंगे यहां आयु के सभी अंकों का योग ÷२' है और दूसरे आधार पर
हम देखेंगे कि वर्ष १९६४ का अंक होगा १+९+६+४ = २० २+० = ÷२' अर्थात अंक ÷२' का
जातक के जीवन पर काफी प्रभाव रहेगा। इसी प्रकार शुभ वर्ष होंगे- १९६४, १९७३, १९८२,
१९९१, २०००, २००९, २०१८, २०२७, २००२६, २०३५ आदि। क्योंकि वर्षों के अंकों का
 योग भी ÷२' है। आयु वर्ष उसे कहेंगे जो उसकी आयु के अंकों का जोड़ होगा। शुभ वर्ष
वही होगा जो ईस्वी वर्ष के अंकों का जोड़ होगा, यही आधार अधिक सटीक है।
अर्थात हम कह सकते हैं कि वर्ष २००९ जिसके वर्ष अंकों का अंक ÷२' है अधिक
शुभ वर्ष रहा होगा बजाय इसके कि जब जातक ३८ वर्ष का होगा। भले ही ३८
वर्ष की आयु के अंकों का योग भी ÷२' ही होगा। यदि देखें तो आप पायेंगे कि
जातक २००२ में ३८ वर्ष का हुआ होगा। अनुभव के आधार पर देखेंगे तो आप
पायेंगे कि २००२ का वर्ष २००९ से कम शुभ रहा होगा, भले ही दोनों वर्षों में
जातक के लिये ÷२' अंक का प्रभाव है एक आयु के आधार पर और दूसरा वर्ष
अंक के आधार पर।
मूलांक, भाग्यांक और जन्म वर्ष सभी का अंक "२" हमें बताता है
 कि जातक का जीवन सामान्य तौर पर शुभ ही रहा होगा तथा जीवन में
 चंद्र से प्रभावित होने के कारण जातक भावुक व भ्रमणशील प्रवृत्ति का होगा।
 माता का सुख व स्वास्थ्य अच्छा होगा। ऐसे व्यक्ति के लिये सफेद रंग
हमेशा शुभ रहेगा तथा अंक ÷२' वाला मकान नंबर का निवास शुभ रहेगा।
अंक ÷२' का पंजीकृत वाहन शुभ रहेगा। सोमवार का दिन, फरवरी का महीना,
 २, ११, २० तिथियां हमेशा शुभ रहेंगी। अंक ÷२' वाले जातक के लिए अनुकूल व
 शुभ देवता चंद्र के देवता ÷शिव' जिन्होंने अपनी जटाओं में चंद्र को समाहित
किया हुआ है, शुभ रहेंगे। इसी प्रकार अनुकूल रत्न मोती तथा अनुकूल धातु
चांदी होगी। ऐसे जातक को चंद्र से संबंधित व्यवसाय जैसे द्रव पदार्थ, समुद्र
यात्रा, चीनी, अन्न, दूध, दही, चावल, संपादन व अभिनय कार्य करना अधिक
शुभ रहेगा। मंत्र जाप के लिये चंद्र का मंत्र"ओम श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः" का
जाप अधिक शुभ होगा। इसी प्रकार अंक २ के मित्र अंकों के जातकों के साथ मित्रता
 शुभ रहेगी तथा अंक २ के मित्र अंकों के साथ मित्रता शुभ रहेगी एवं अंक ÷२' के
 शत्रु अंकों के साथ मित्रता अशुभ रहेगी। क्योंकि मित्र अंक के व्यक्तियों का स्वभाव
 समान व अनुकूल होगा जबकि शत्रु अंक वाले व्यक्तियों का स्वभाव प्रतिकूल
होगा। जिसके कारण मित्रता में स्थायित्व नहीं रह पाता।
मूलांक और भाग्यांक तो जन्म तिथि के आधार पर निश्चित हो जाते हैं जिनको
जातक परिवर्तित नहीं कर सकता है। परंतु नामांक भी यदि इनसे मेल खाता हो
 तो जातक और अधिक सम्मानित, सफल सुखी एवं समृद्ध रहेगा। इसके
 लिये हमें ऊपर दी गयी सारणियों का प्रयोग करके उसके नाम को अनुकूल
बनाना होगा। यही कारण है कि आज सभी लोग चाहे वह सामान्य व्यक्ति हो या
 कोई फिल्मी हस्ती, सभी लोग अपने नाम में परिवर्तन करके सफलता को प्राप्त
कर रहे हैं। फिल्मी क्षेत्र में, औद्योगिक क्षेत्र या अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले अनेक
 लोगों ने अंक शास्त्र के आधार पर अपने नाम की स्पैलिंग में परिवर्तन किया है
और सफलता भी प्राप्त की है।
यदि जातक तारीख, मास, वर्ष, वार के साथ-साथ अनुकूल ग्रह की होरा में
 महत्वपूर्ण कार्य करे तो सफलता और भी अधिक आसानी से प्राप्त की जा
सकती है। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक
लगभग २४ घंटे के समय अंतराल में २४ होरायें होती हैं और प्रत्येक होरा की
अवधि एक घंटा होती है और जिस दिन जो वार होता है उस दिन उसी वार के ग्रह
 की पहली होरा होती है जैसे बुधवार को पहली होरा ÷बुध' की होगी। जिसकी
अवधि सूर्योदय से 1 घंटे तक रहेगी तत्पश्चात उल्टे क्रम में एक ग्रह छोड़कर
 दूसरे ग्रह अर्थात दूसरी होरा मंगल को छोड़कर चंद्र की होगी। इसी प्रकार
अन्य होरायें होंगी और हर आठवीं होरा पुनः आ जायेगी। यानी बुधवार को आठवीं
 होरा पुनः बुध की ही होगी। इस प्रकार जातक अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिये अंक
 पर आधारित राशि और नक्षत्रों का भी प्रयोग कर  सकते हैं।
                                                                                                                                      संग्रहीत 

Featured Post

पाराशर के अनुसार ग्रह दृष्टि

पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः ।  विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...