रविवार, अगस्त 15, 2010

वाहन योग

जन्म कुंडली में वाहन का विचार चतुर्थ भाव से किया जाता है |
चतुर्थ भाव के साथ ही शुक्र भी विचारणीय होता है|
१ यदि कुंडली में चतुर्थ भाव का स्वामी उसी भाव में बैठा हो और अंशों में बलवान हो |
२ यदि चतुर्थ भाव में शुक्र,चन्द्र बैठे हो या देख  रहे हों |
३ चतुर्थ भाव में शनि या राहु का प्रभाव प्रतिकूल न  हों |
४ सूर्य उच्च या स्वराशि का होकर चतुर्थ या दशम में बैठा हो |
५ मंगल स्वराशि,उच्च राशि का होकर दशम,लग्न,भाग्य स्थान में   बैठा हो
६ बुध स्वगृही,उच्च,मित्रगेही होकर चतुर्थ दशम में बैठा हो|
७ गुरु लग्न,दशम,चतुर्थ,भाग्य,अष्टम,सप्तम में बलवान होकर बैठा हो|
८,शुक्र चतुर्थ,सप्तम,लग्न आदि स्थानों में शुभ दृष्ट हो|

शनिवार, अगस्त 14, 2010

वन्दे मातरं

शुभ कामनाएं 
भारत देश के स्वतंत्रता पर्व की सभी भारत वासियों को शुभ-कामनाएं|
हम आज जिन महापुरुषों के बलिदान,त्याग,परिश्रम से इस स्वतंत्रता को 
मना रहे हैं ऐसे महापुरुषों को शत-शत नमन |
वन्दे मातरं,भारत-माता की जय,
आज के दिन हम सभी यह व्रत लें क़ि अपने देश की उन्नति में सकारात्मक सहयोग देते हुए अपने देश की गरिमा,संस्कृति,संपत्ति,और संस्कृत भाषा की रक्षा करेंगे||

बुधवार, अगस्त 11, 2010

विद्या विचार

विद्या विचार
जन्म कुंडली में विद्या का विचार मूलतः पंचम भाव से किया जाता है | विद्या का वाणी से सूक्ष्म समंध है तो निश्चित है क़ि दूसरा भाव भी विद्या योग के लिए सहयोगी होगा| पुराने समय में विद्या के महत्त्व आत्म ज्ञान से ज्यादा सम्न्धित था क्योंकि उस समय शिक्षा का उद्देश्य ही सा विद्या या विमुक्तये यह था | अतः आज क़ि परिभाषा में चतुर्थ भाव भी विद्या के लिए सहयोगी है| साथ ही आज शिक्षा परीक्षा के आधीन है अतः दशम भाव भी विचारणीय होगा |
विद्या प्राप्ति  के लिए मन का नियंत्रण और समझाने के लिए बुद्धि क़ि भी आवश्यकता होगी अतः इन दोनों के लिए चन्द्र और  बुध क़ि स्थिति भी दृष्टव्य  होगी| विद्या क़ि स्थिरता का विचार गुरु से किया जाता है| अधिकतर जिन कुंडलियों में बुध स्वग्रही,मित्रग्रही,उच्च भावस्थ,शुभ से देखा हुआ होता है उनकी लेखन कला बहुत ही उत्तम होती  है | 
1 . यदि पंचम भाव में गुरु होता है तो विद्या प्राप्ति में बाधक पाया गया है |
2 . यदि पंचम भाव में शुक्र बुध क़ि युति हो तब भी विद्या अध्ययन में बाधा होती है |
3 . यदि चतुर्थ भाव का स्वामी 6,8,12,में हो तो माध्यमिक शिक्षा बाधित होती है|
4 यदि दशम भाव में शनि का बलवान प्रभाव प्रतिकूल हो तो परीक्षा में हमेशा बाधा आती है | ज्यादातर ऐसे योगों में लोग कई बार फ़ैल भी  हो जाये है |  क्रमशः ............................

शनिवार, अगस्त 07, 2010

Kavya yog

Kavya yog-
Kark rashi lagna me chandra ho ya lagna ko chandra
aur lagna par guru ki drushti to kavya yog hota hai,
yog fal-
Is yog me janm lene wala.kavya shastr ka gyata,kavita nirman karne wala,sahrdaya,sabhi se sneh karne wala ,bhavuk,kalpna sheel aur kavya ke madhyam se khyati prapta karne wala hota hai .
Vishesh-
Is yog me utpanna log shiksha,lekhan kala ke dwara samman prapt karte hai.

Navesh yog

Navesh yog-
Lagn ka swami balwan hokar kendra me baitha ho aur use shbh grah parantu kisi papgrah ki drushti na ho to navesh yog hota hai.
Yog fal-
is yog me utpann huaa manav gunwan,chatur,dirghayu,prabal bhagyashali,sabhi se sahyog prapt karne wala,sabhi se samman prapt karne wala hota hai.

Kusum yog

kusum yog-
lagn me guru ,saptam me chandra aur dusare bhav me
surya ho to kusum yog hota hai.
yog fal- yesa vyakti man maryada ka khyal karne wala,
adhik bhumi ka swami hota hai,sabse samman pane wala,
keertiwan,dhanwan aur bhumi sambandhi vyavsay
 karne wala hota hai.

गुरुवार, अगस्त 05, 2010

Kundali me yog

योग
कुंडली में ग्रहों के द्वारा बनने वाले अंश गत / राशि गत संबंधों को योग  कहते हैं|
ग्रहों के द्वारा बनने वाले योग ४ प्रकार के होते है -
१-स्थान गत सम्बन्ध
२-दृष्टि गत
३-राशि गत
४-भाव गत सम्बन्ध
इन योगों के द्वारा ग्रहों का फल प्रभावित होता है क्योंकि बिना किसी योग के ग्रह पूरा फल नहीं देता| इन्ही योगों के द्वारा व्यक्ति लाभान्वित होता है |
हरि-हर ब्रह्म योग
यह योग निम्न स्थितियों  में बनता है-
१-दूसरे भाव के  स्वामी से ८ वे या १२ वे भाव में शुभ ग्रह हो |
२-सप्तम भाव से ४,८ या नवम भाव में गुरु,चन्द्र और बुध बैठे हों|
३-लग्न का स्वामी जिस स्थान पर हो उस स्थान से ४,१०,११ भाव में सूर्य ,शुक्र और मंगल हो|
फल-
इस योग में उत्पन्न जातक परम-पवित्र विचारों वाला,सत्य-भाषी,अपने सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने वाला,ईश्वर-भक्त,प्रसन्न-चित्त,हास्य-प्रिय,परोपकारी , गुनग्राही और विद्वान होता है|  

Featured Post

पाराशर के अनुसार ग्रह दृष्टि

पश्यन्ति सप्तमं सर्वे शनि जीव कुजः पुनः ।  विशेषतश्च त्रिदशत्रिकोणचतुरष्टमान् || भावः - यहाँ पर ग्रहों की दृष्टि के बारे में बतलाते हु...